वन संपदा संरक्षण से संबंधित भारतीय प्रयास

Total Questions: 46

41. निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था पर्यावरण से संबंधित नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) भारतीय सर्वेक्षण विभाग
Solution:भारतीय सर्वेक्षण विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्रण के लिए भारत सरकार का एक प्राचीनतम विभाग है। इसकी स्थापना 1767 ई. में की गई थी। इसका संबंध पर्यावरण से नहीं है।

42. झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न वन्यजीव अभयारण्यों में वर्ष की अवधि के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना शुरू की है। [J.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) 10 वर्ष
Solution:झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न वन्यजीव अभयारण्यों में 10 वर्ष की अवधि के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना शुरू की है। ये वन्यजीव अभयारण्य हैं- डालमा वन्यजीव अभयारण्य, कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य, हजारीबाग वन्यजीव अभयारण्य, पारसनाथ वन्यजीव अभयारण्य और उधवा झील पक्षी अभयारण्य।

43. राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी को
Solution:वन्य जीवों के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए शैक्षिक एवं शोध संस्थाओं, वन एवं वन्यजीव अधिकारियों तथा वन्यजीव संरक्षकों आदि को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

44. 'नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस' स्थित है- [U.P. P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) नई दिल्ली में
Solution:राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (NBPGR) की स्थापना वर्ष 1976 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर पौधों के आनुवंशिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए एक नोडल एजेंसी के रूप में की गई थी। इसके 10 क्षेत्रीय कार्यालय विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों में स्थित हैं, जो निम्न हैं-1. शिमला, 2. जोधपुर, 3. त्रिसूर, 4. अकोला, 5. शिलांग, 6. भवाली, 7. कटक, 8. हैदराबाद, 9. रांची तथा 10. श्रीनगर।

45. अमृता देवी स्मृति पुरस्कार जिसके लिए दिया जाता है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए
Solution:अमृता देवी स्मृति पुरस्कार वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान के लिए राजस्थान सरकार के वन विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।

46. नेपाल एवं भारत में वन-जीवन संरक्षण प्रयासों के रूप में 'सेव' (SAVE) नामक एक नया संगठन प्रारंभ किया गया है। 'सेव' का उद्देश्य है संरक्षण करना- [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (b) टाइगर का
Solution:नेपाल एवं भारत में वन-जीवन संरक्षण प्रयासों के रूप में 'सेव' (SAVE) नामक एक नया संगठन प्रारंभ किया गया है, जिसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य टाइगर का संरक्षण करना है।