वन संरक्षण से संबंधित वैश्विक प्रयास

Total Questions: 18

11. अंतरराष्ट्रीय संस्था- डब्ल्यू डब्ल्यू एफ (प्रकृति हेतु विश्व व्यापक कोष) का प्रतीक चिह्न है - [Uttarakhand P.C.S.(Pre) 2022]

Correct Answer: (b) महाकाय पाण्डा
Solution:'वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड' (W.W.F.) ने वर्ष 1961 में अपनी स्थापना से ही संगठन के प्रतीक चिह्न के रूप में जाइन्ट पांडा (Giant Panda) को अपनाया है। इसका वैज्ञानिक नाम 'Ailuropoda melanoleuca' है। इसका निवास स्थान मुख्यतः शीतोष्ण चौड़ी पत्ती वाले और मिश्रित वनों में मिलता है। वर्तमान में विश्वभर में इनकी संख्या लगभग 1864 है।

12. 'विश्व वन्यजीव दिवस' मनाया जाता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (e) 3 मार्च को
Solution:20 दिसंबर, 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 68वें वार्षिक सत्र के दौरान 3 मार्च को प्रतिवर्ष 'विश्व वन्यजीव दिवस' (World Wildlife Day) के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। विश्व वन्यजीव दिवस, 2023 की थीम है- वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी (Partnerships for Wildlife Conservation)। 2024 की थीम है - लोगों और ग्रह को जोड़ना : वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज ("Con- necting People and Planet : Exploring digital innovation in wildlife conservation".)|

13. "मियावाकी पद्धति" किसके लिए विख्यात है? [I.A.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) शहरी क्षेत्रों में लघु वनों का सृजन
Solution:मियावाकी पद्धति के प्रणेता जापानी वनस्पति वैज्ञानिक अकीरा मियावाकी (Akira Miyawaki) हैं। इस पद्धति के द्वारा विरल जंगलों को घने जंगलों में परिवर्तित किया जा सकता है। इसके तहत घरों के आगे अथवा उसके आस-पास खाली पड़े स्थान पर पेड़ लगाए जाते हैं। इस प्रकार की पद्धति में शहरी क्षेत्रों में लघु वनों का सृजन किया जाता है।

14. मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification) का/के क्या महत्व है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतरराष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।

2. यह विशेष/विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को वित्तीय संसाधनों के बड़े हिस्से का नियतन सुलभ कराता है।

3. यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification) की स्थापना वर्ष 1994 में की गई थी। यह अकेला कानूनन बाध्यकारी समझौता है, जो पर्यावरण एवं विकास तथा टिकाऊ भूमि प्रबंधन को संयुक्त रूप से पेश करता है। इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतरराष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है। UNCCD मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।

15. 'वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा' (न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन ऑन फॉरेस्ट्स) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? [I.A.S. (Pre) 2021]

1. 2014 में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहली बार इसका समर्थन किया गया था।

2. इसमें वन के ह्रास को रोकने के लिए एक वैश्विक समय-रेखा का समर्थन किया गया।

3. यह वैध रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय घोषणा है।

4. यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और देशीय समुदायों द्वारा समर्थित है।

5. भारत, इसके प्रारंभ के समय, हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) 1, 2 और 4
Solution:'वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा' वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सम्मेलन के दौरान की गई थी। इस घोषणा में 10 लक्ष्य तय किए गए थे, जिनमें एक लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्राकृतिक वनों के ह्रास को रोकना था। अभी तक 200 से अधिक सरकारों, NGOs और निजी कंपनियों ने इस घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, परंतु भारत ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है।

16. किस देश में उसके भौगोलिक क्षेत्र का उच्चतम प्रतिशत वनाच्छादित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) जापान
Solution:वर्ल्ड फैक्टबुक (अद्यतन) के अनुसार, विकल्प में दिए गए देशों में जापान में उसके भौगोलिक क्षेत्र का उच्चतम प्रतिशत (68.5%) वनाच्छादित है।

17. निम्नलिखित देशों में से किसमें कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 60 प्रतिशत भाग पर वन बनाए रखने का संवैधानिक प्रावधान है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) भूटान
Solution:भूटान सरकार ने अपने देश में कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के कम-से- कम 60 प्रतिशत भाग पर वन बनाए रखने के लिए संवैधानिक प्रावधान किया है। वर्तमान में भूटान का 85.5 (CIA की वर्ल्ड फैक्टबुक अद्यतन) प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है।

18. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

1. विश्व वन्य जीवन कोष की स्थापना वर्ष 1961 में हुई।

2. जुलाई, 2000 में उड़ीसा के नंदन वन अभयारण्य में 13 शेरों की मृत्यु का कारण ट्राइपनोसोमिएसिस रोग रहा।

3. यूकेलिप्टस वृक्ष को पारिस्थितिक मित्र कहा जाता है।

4. भारत का सबसे बड़ा जीवनशाला कोलकाता में अवस्थित है। इन कथनों में सत्य हैं-

Correct Answer: (c) 1, 2 तथा 4
Solution:विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना अप्रैल, 1961 में हुई थी। जुलाई, 2000 में ओडिशा के नंदनकानन अभयारण्य में 13 शेरों की ट्राइपनोसोमिएसिस रोग के कारण मृत्यु हो गई थी। भारत का सबसे बड़ा जीवनशाला कोलकाता में अवस्थित है। यूकेलिप्टस वृक्ष को पारिस्थितिक मित्र नहीं, बल्कि पारिस्थितिक आतंकवादी (शत्रु) कहा जाता है।