वर्गिकी (भाग-II)

Total Questions: 27

11. निम्नलिखित में से कौन-सा 'जरायुज' जंतु का एक उदाहरण नहीं है? [MTS (T-I) 14 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) पक्षी
Solution:वह जंतु जो शिशु को जन्म देते हैं, उन्हें 'जरायुज' जंतु कहते हैं। जरायुज जंतुओं में भ्रूण का विकास मादा शरीर के भीतर होता है। बिल्ली, गाय एवं कुत्ता शिशु को जन्म देते हैं; परंतु पक्षी शिशु के स्थान पर अंडे देते हैं, अतः पक्षी 'जरायुज' (Viviparous) जंतु नहीं हैं।

12. शैवाल के किस वर्ग को प्रायः भूरा शैवाल कहा जाता है? [MTS (T-I) 13 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) फीयोफाइसी
Solution:फियोफाइसी (Phaeophyceae) कुल के सदस्यों को सामान्यतया भूरा शैवाल (Brown Algae) कहते हैं। ये मुख्यतः समुद्री आवास में पाए जाते हैं। इनमें क्लोरोफिल a एवं c, कैरोटिनॉइड तथा फ्यूकोजैन्थिन (Fucoxanthis) होता है। इनमें कायिक जनन विखंडन विधि द्वारा होता है।

13. नीला-हरा शैवाल एनाबिना (Anabaena) मीठे पानी के फर्न अजोला (Azolla) की पत्तियों में रहता है, जो निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध बनाता है? [MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) सहजीवी
Solution:नीला-हरा शैवाल एनाबिना (Anabaena) मीठे पानी के फर्न अजोला (Azolla) की पत्तियों में रहता है, जो सहजीवी संबंध बनाता है। यहां पर एनाबिना और अजोला मिलकर वायुमंडलीय नाइट्रोजन को अवशोषित कर उर्वरक के रूप में परिवर्तित कर देते हैं, जिससे धान की खेती के लिए अधिक उपयोगी हो जाते हैं।

14. निम्नलिखित में से कौन कीटवर्ग से संबंधित नहीं है? [Phase-XI 30 जून, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) बिच्छू
Solution:तिलचट्टा (Cockroach), मच्छर (Mosquito), सिल्वर फिश (Silver fish) संघ आर्थोपोडा के कीट वर्ग (Class Insecta) से संबंधित जंतु हैं, लेकिन बिच्छू (Scorpion) संघ आर्थोपोडा (Phylum Arthropoda) के एराक्निडा (Class-Arachnida) से संबंधित जंतु है।

15. ....... एक भ्रूणीय मध्य रेखा संरचना है, जो कॉर्डेटा संघ के सभी सदस्यों में पाई जाती है और जो आसपास के ऊतकों के लिए मध्य रेखा संकेतों के स्रोत के रूप में और विकासशील भ्रूण के एक प्रमुख कंकाल तत्व के रूप में कार्यकरती है। [Phase-XI 28 जून, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) पृष्ठ रज्जु
Solution:पृष्ठ रज्जु (Notochord) एक भ्रूणीय मध्य रेखा संरचना है, जो कॉर्डेटा संघ के सभी सदस्यों में पाई जाती है और जो आस-पास के ऊतकों के लिए मध्य रेखा संकेतों के स्रोत के रूप में और विकासशील भ्रूण के एक प्रमुख के काल तत्व के रूप में कार्य करती है।

16. अत्यंत प्राचीन और विविध समूह, स्फीनॉप्सिडा (Sphen-opsida), जिसे आमतौर पर 'अश्वपुच्छ' (horsetail) के नाम से जाना जाता है, का एकमात्र जीवित प्रतिनिधि कौन है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) एक्वीसीटम
Solution:अत्यंत प्राचीन और विविध समूह, स्फीनॉप्सिडा (Sphenopsida), जिसे आमतौर पर अश्वपुच्छ (horsetail) के नाम से जाना जाता है, का एकमात्र जीवित प्रतिनिधि एक्वीसीटम (Equisetum) है। एक्वीसीटम संवहनी पौधों का समूह है, जो आमतौर पर गीले क्षेत्रों में उगते हैं। इसका प्रयोग ऑस्टियोपोरोसिस के उपचार में किया जाता है, क्योंकि इसमें सिलिकॉन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है।

17. निम्नलिखित में से वर्गिकीय पदानुक्रम का आरोही क्रम में सही विन्यास चुनिए। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

(A) Genus → Species → Family → Order → Class → Phylum → Kingdom

(B) Genus → Species → Family → Class → Order → Phylum → Kingdom

(C) Species → Genus → Family → Order → Class → Phylum → Kingdom

(D) Species → Phylum → Genus → Family → Order → Class → Kingdom

Genusवंश
Speciesप्रजाति
Familyकुल
Orderगुण
Classवर्ग
Phylumसंघ
Kingdomजगत
Correct Answer: (d) C
Solution:वर्गीकरण में आरोही क्रम (Ascending Order) का तात्पर्य सबसे छोटी से सबसे बड़ी श्रेणी तक है। वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई प्रजाति (Species) और सबसे बड़ी इकाई जगत (kingdom) है। वर्गिकीय पदानुक्रम का आरोही क्रम है- Species → Genus → Family → Order → Class → Phylum → Kingdom

18. किसी प्रजाति का उसको प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक कारकों के साथ उस के अंतर्संबंध को क्या कहा जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) पारिस्थितिक ताक
Solution:किसी प्रजाति का उसको प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक कारकों के साथ उसके अंतर्संबंध को पारिस्थितिक ताक (Ecological niche) कहा जाता है। पारिस्थितिक ताक/ निकेत एक प्रकार की प्रजाति उसके पर्यावरण भूमिका तथा स्थिति को प्रदर्शित करता है।

19. निम्नलिखित में से किसने जैविक वर्गीकरण की द्विनाम नामावली की शुरुआत की? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) लिनिअस
Solution:कैरोलस लिनियस ने 1758 ई. में सिस्टेमा नेचुरी (Systema Naturae) नामक पुस्तक प्रकाशित किया, जिसमें जीवों के वैज्ञानिक नाम रखने की एक विशेष पद्धति का उल्लेख किया, जिसे द्विनाम पद्धति (Binominal nomenclature) कहते हैं। इसीलिए कैरोलस लिनियस को आधुनिक वर्गीकरण का पिता/ जनक (Father of Modern Taxonomy) कहते हैं।

20. निम्नलिखित में से किसका उपयोग मिट्टी के बंधकों (soil binders) के रूप में किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) टेरिडोफाइट
Solution:टेरिडोफाइट्स पौधे जैसे फर्न (Fern) और हार्सटेल (Equi-setum) का उपयोग मिट्टी के बंधकों (Soil benders) के रूप में किया जाता है। जिससे हवा और पानी से होने वाले कटाव से बचा जा सके।