वर्गिकी (भाग-II)

Total Questions: 27

21. निम्नलिखित में से किस कवक का उपयोग किण्वन प्रौद्योगिकी में किया जाता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सैक्रोमाइसेस
Solution:सैक्रोमाइसेस (Saccharomyces): यह एक प्रकार का यीस्ट (yeast) है, जो एकल-कोशिका वाला कवक होता है। सैक्रोमाइसेस सेरेविसिए (Saccharomyces cerevisiae) को आमतौर पर बेकर्स यीस्ट और ब्रूअर्स यीस्ट के रूप में जाना जाता है। इसका व्यापक रूप से किण्वन (fermentation) प्रक्रियाओं में उपयोग किया जाता है:
  1. शराब उद्योग में: यह शर्करा को एथेनॉल (शराब) और कार्बन डाइऑक्साइड में किण्वित करता है।
  2. बेकिंग उद्योग में: यह कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करता है जो ब्रेड को फुलाता है।

22. फाइलम एंजियोस्पर्म (Phylum Angiosperms) के बारे में दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

A. एंजियोस्पर्म गैर-संवहनी पौधे हैं, जिनमें तने, जड़ें और पत्तियां होती हैं।

B. एंजियोस्पर्म के बीज अनावृत होते हैं।

C. पृथ्वी पर अधिकांश पौधे इससे संबंधित होते हैं।

D. बीज पौधे के अंगों के अंदर विकसित होते हैं और फल बनाते हैं।

Correct Answer: (d) केवल C और D
Solution:एंजियोस्पर्म (Angiosperm) संवहनी पौधे होते हैं, अतः कथन A गलत है। एंजियोस्पर्म (आवृतबीजी) पौधों के बीज नग्न नहीं होते, बल्कि अनावृतबीजी (जिम्नोस्पर्म) पौधों के बीज नग्न होते हैं। अतः कथन B भी गलत है। पृथ्वी पर अधिकांश पौधे एंजियोस्पर्म से संबंधित होते हैं और बीज पौधों के अंगों के अंदर विकसित होते हैं और फल बनाते हैं। अतः कथन C और D सही हैं।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा टेरिडोफाइटा का एक उदाहरण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) साल्वीनिया
Solution:टेरिडोफाइटा वर्ग के अंतर्गत पर्णहरिम (Chlorophyll) व संवहन ऊतक (Vascular tissue) युक्त अपुष्पोद्भिद (Cryp-togamous) पौधे आते हैं। जैसे-साल्वीनिया (Salvinia)। ब्रायोफाइटा वर्ग के पौधों में संवहन ऊतक नहीं पाया जाता है। जैसे-स्फैग्नम (Sphagnum), पॉलीट्राइकम (Polytrichum), फ्यूनेरिया (Funaria) आदि।

24. सजीव टेरिडोफाइटा का संकीर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में किस प्रकार का फैलाव होता है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) सीमित और प्रतिबंधित
Solution:टेरिडोफाइटा, हालांकि संवहनी पौधे हैं, लेकिन प्रजनन के लिए उन्हें पानी की आवश्यकता होती है। उनके नर युग्मक (एंथेरोजोइड्स) को मादा युग्मक (अंडा) तक पहुँचने के लिए तैरना पड़ता है। इस पानी पर निर्भरता के कारण, टेरिडोफाइटा आमतौर पर नम, ठंडी और छायादार जगहों तक ही सीमित होते हैं। यह कारक उनके भौगोलिक फैलाव को सीमित और प्रतिबंधित कर देता है। वे शुष्क या व्यापक रूप से विविध वातावरण में आसानी से नहीं फैल सकते।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा घरेलू मक्खी का जैविक नाम है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) मस्का डोमेस्टिका
Solution:घरेलू मक्खी संघ आर्थोपोडा के कीट वर्ग (Class Insecta) का जंतु है। इसका जैविक नाम मस्का डोमेस्टिका (Musca domestica) है। यह रोग फैलाने में सर्वोपरि है अर्थात रोगों का वाहक है। इसके द्वारा फैलाए जाने वाले प्रमुख रोग हैं- अतिसार, हैजा आदि।

26. निम्नलिखित में से कौन-सी पादप जगत की सबसे प्रमुख वनस्पति है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) एंजियोस्पर्म
Solution:एंजियोस्पर्म (Angiosperms) या आवृतबीजी: ये पादप जगत की सबसे प्रमुख और विविध वनस्पति हैं। वे पृथ्वी पर लगभग हर स्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में पाए जाते हैं और पौधों की अधिकांश ज्ञात प्रजातियां (लगभग 3,00,000 प्रजातियां) इसी समूह से संबंधित हैं। उनकी सफलता का कारण उनके फूलों, फलों में बीज का संरक्षण, और परागण के लिए विभिन्न अनुकूलन हैं।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पुष्प-रहित, बीजाणु पैदा करने वाला पादप है, जो आमतौर पर एक पतले सींग जैसे या सुई जैसे कैप्सूल के रूप में होता है, जिसमें बीजाणु होते हैं जो एक सपाट, हरी पत्ती से विकसित होते हैं? [Phase-XI 30 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) हॉर्नवॉर्ट
Solution:हॉर्नवॉर्ट एक पुष्प-रहित, बीजाणु पैदा करने वाला ब्रायोफाइटा संघ का पादप है, जो आमतौर पर एक पतले सींग जैसे या सुई जैसे कैप्सूल के रूप में होता है, जिसमें बीजाणु होते हैं जो एक सपाट, हरी पत्ती से विकसित होते हैं।