1. समुद्री कच्छपों की कुछ जातियां साकभक्षी होती हैं।
2. मछली की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
3. समुद्री स्तनपायियों की कुछ जातियां शाकभक्षी होती हैं।
4. सांपों की कुछ जातियां सजीवप्रजक होती हैं।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
Correct Answer: (d) 1, 2, 3 और 4
Solution:समुद्री कच्छपों में कुछ प्रजातियां जैसे-सेलोनिया मिआडिस (Chelonia) शकाहारी होती हैं, जो शैवाल और समुद्री घासों को खाती हैं। इसी तरह मछली की कुछ प्रजातियां भी शाकाहारी होती हैं, जैसे- सर्जन फिश (Surgeon Fish), पैरेट फिश आदि। कुछ समुद्री सत्नपायी जैसे समुद्री गाय (Manatees), डुगांगस (Dugongs) आदि शाकाहारी होते हैं। साथ ही सांपों की कुछ प्रजातियां जैसे ग्रीन एनाकोंडा, बोआ कंस्ट्रिक्टर्स बच्चे को जन्म देते हैं, जबकि अधिकांश सांप अंडे देते हैं। अतः चारों कथन सत्य हैं।