वर्गिकी (Part – III)

Total Questions: 50

11. लौंग पौधे के निम्नलिखित में से किस भाग से प्राप्त होते है? [B.P.S.C. 56th to 59th (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) शुष्क पुष्प कली
Solution:लौंग (Cloves) बंद कलियां या पुष्पकलिका है, जिनका उपयोग मसालों, ओषधियों, भोज्य पदार्थ इत्यादि में किया जाता है। लौंग के वीचे का वानस्पतिक नाम 'शाइजिजियम एरोमेटिकम' (Syzygium aromaticum) है, जो कि कुल-मिर्टसी (Family - Myrtaceae) के प्रतर्गत आता है। इसका जन्म-स्थल इंडोनेशिया को माना गया है तथा इसका उपयोग समस्त विश्व में किया जाता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है, जिसकी ऊंचाई 8-12 मीटर तक होती है तथा इसकी पत्तियां बडी एवं अंडाकार (Oval) होती है। विश्व में इंडोनोशिया लौग का सबसे उत्पादक देश है, जबकि भारत में तमिलनाडु लौंग का सबसे बढ़ा उत्पादक राज्य है। उसके बाद क्रमशः कर्नाटक एवं केरल का स्थान आता है।

12. लौंग, एक मसाला, पौधे के किस भाग से प्राप्त होता है? [66 B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) फूल की कली
Solution:लौंग (Cloves) बंद कलियां या पुष्पकलिका है, जिनका उपयोग मसालों, ओषधियों, भोज्य पदार्थ इत्यादि में किया जाता है। लौंग के वीचे का वानस्पतिक नाम 'शाइजिजियम एरोमेटिकम' (Syzygium aromaticum) है, जो कि कुल-मिर्टसी (Family - Myrtaceae) के प्रतर्गत आता है। इसका जन्म-स्थल इंडोनेशिया को माना गया है तथा इसका उपयोग समस्त विश्व में किया जाता है। यह एक सदाबहार वृक्ष है, जिसकी ऊंचाई 8-12 मीटर तक होती है तथा इसकी पत्तियां बडी एवं अंडाकार (Oval) होती है। विश्व में इंडोनोशिया लौग का सबसे उत्पादक देश है, जबकि भारत में तमिलनाडु लौंग का सबसे बढ़ा उत्पादक राज्य है। उसके बाद क्रमशः कर्नाटक एवं केरल का स्थान आता है।

13. पादप कली है- [56% to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) एक भ्रूणीय टहनी
Solution:वनस्पति विज्ञान में किसी अविकसित प्ररोह (Embryonic Shoot) को कली या कलिका कहते हैं। यह किसी पत्ती के कक्ष (Axil) पर या तने के अंतिम छोर पर उत्पन्न होती है।

14. निम्नांकित में कौन एक सुमेलित नहीं है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) केसर - बीज
Solution:केसर एक मसाला है, जिसे सैफ्रान क्रोकस के पुष्प की वर्तिका (Style) तथा वर्तिकाग्र (Stigma) से प्राप्त किया जाता है। इस पौधे का वानस्पतिक नाम 'क्रोकस सैटाइवस' है, जो कि इरीडेसी (Iridaceal) कुल के अंतर्गत आता है। केसर (क्रोकस सैटाइवस) फूल के स्त्री भाग (Gynoecium) से प्राप्त किया जाता है, जो बीज बनाने वाला भाग है। यह एक पुष्पीय बहुवर्षीय पौधा है। केसर का स्वाद तीखा होता है तथा इसमें सैफ्रानाल एवं पिक्रोक्रोसीन नामक रसायन पाया जाता है। इसका उपयोग ओषधि तथा भोज्य पदार्थ को स्वादिष्ट तथा सुनहला बनाने में किया जाता है।

15. केसर होता है, सूखा मिश्रण- [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) फूल के बीज बनाने वाले भागों का
Solution:केसर एक मसाला है, जिसे सैफ्रान क्रोकस के पुष्प की वर्तिका (Style) तथा वर्तिकाग्र (Stigma) से प्राप्त किया जाता है। इस पौधे का वानस्पतिक नाम 'क्रोकस सैटाइवस' है, जो कि इरीडेसी (Iridaceal) कुल के अंतर्गत आता है। केसर (क्रोकस सैटाइवस) फूल के स्त्री भाग (Gynoecium) से प्राप्त किया जाता है, जो बीज बनाने वाला भाग है। यह एक पुष्पीय बहुवर्षीय पौधा है। केसर का स्वाद तीखा होता है तथा इसमें सैफ्रानाल एवं पिक्रोक्रोसीन नामक रसायन पाया जाता है। इसका उपयोग ओषधि तथा भोज्य पदार्थ को स्वादिष्ट तथा सुनहला बनाने में किया जाता है।

16. नीचे दिए पौधों और उनके खाद्य भाग के युग्मों में कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) आलू - मूल
Solution:आलू का खाने वाला भाग कंद (रूपांतरित तना) होता है न कि मूल। अतः विकल्प (c) सुमेलित नहीं है। शेष सभी युग्म सुमेलित हैं।

17. निम्न में से आलू का कौन-सा माग खाने योग्य होता है? [U.P.R.O/A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) तना
Solution:आलू का खाने वाला भाग जड़ होता है न कि मूल। इसमें से तना, बीज और फल खाने योग्य नहीं हैं।

18. निम्न में से कौन-सा एक फल है? [R.A.S/R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) भिण्डी
Solution:भिण्डी (Okra or Lady's Finger) का पौधा एक पुष्पीय पादप (Flowering Plant) है, जिसका वानस्पतिक नाम एबेलमोस्कस एस्कुलेटस (Abelmoschus esculentus) है। इसका फल कैप्सूल (Capsule) प्रकार का होता है, जिसमें बीजों की संख्या अधिक होती है। इस फल का संपूर्ण भाग खाया जाता है। अन्य विकल्पों में आलू का खाया जाने वाला भाग तना तथा मूली एवं शकरकंद का भाग जड़ (Root) है।

19. निम्न में कौन-सा एक सच्चा फल नहीं है? [66 B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) सेब
Solution:जब फल के निर्माण में अंडाशय (Ovary) के अलावा कुछ अन्य भाग भी शामिल हो, तो ऐसे फल को असत्य फल (False Fruits) कहते हैं। उदाहरण-सेब (Apple), काजू (Cashew nut), नाशपाती (Pear) आदि।

20. फलों का वह प्रकार जिसमें लीची को रखा जा सकता है. वह है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (a) ड्रूप
Solution:लीची एक उष्णकटिबंधीय फल है। यह सोपबेरी परिवार का सदस्य है। यह एक प्रकार का ग्रुप (Drupe) है। ड्रूप ऐसे फल को कहते हैं. जिसके बाहरी छिलके और गूदे के अंदर एक सख्त गुठली हो।