वर्गिकी

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से कौन मछली नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) स्टार फिश
Solution:कुछ समुद्री जंतुओं के नाम मछलियों के नाम से मिलते-जुलते हैं, परंतु ये मछलियां नहीं हैं, जैसे-जेली फिश, स्टार फिश, सिल्वर फिश, कैटल फिश, हेग फिश, रेजर फिश, क्राई फिश इत्यादि।

12. निम्न में से कौन एक वास्तविक मीन (मछली) है? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (d) कैट फिश
Solution:रजत मीन (Silver fish) एक छोटा, पंखहीन कीट है। के फिश (Cray fish) एक कड़े खोल वाला जानवर है। जेली फिश कशेरुकी जंतु नहीं है तथा यह मछली की श्रेणी में नहीं आता। कैट फिश वास्तविक मीन है।

13. निम्न में से कौन-सी वास्तविक रूप से मछली है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) समुद्री घोड़ा
Solution:सितारा मछली (Starfish) सितारेनुमा इकाइनोडर्म (Echinoderm) श्रेणी का एक जंतु है। जेलीफिश (Jellyfish) ऑरीलिया (Aurelia) को कहते है, जो कि संघ सीलेंट्रेट (Coelenterates) का एक जंतु है। हैगफिश साइक्लोस्टोमेटा (Cyclostomata) समूह का जंतु है। इनमें जबड़ों का अभाव होता है। यह भी वास्तविक मछली (True Fish) नहीं है। समुद्री घोडा (Sea horse) या अश्वमीन, हिप्पोकैम्पस (Hippocampus) को कहते हैं, जो कि एक वास्तविक अस्थिल मीन (Bony Fish) होती है।

14. निम्नलिखित में से कौन एक मछली है? [U.P. Lower Sub.(Pre) 2008]

Correct Answer: (c) समुद्री घोड़ा
Solution:सितारा मछली (Starfish) सितारेनुमा इकाइनोडर्म (Echinoderm) श्रेणी का एक जंतु है। जेलीफिश (Jellyfish) ऑरीलिया (Aurelia) को कहते है, जो कि संघ सीलेंट्रेट (Coelenterates) का एक जंतु है। हैगफिश साइक्लोस्टोमेटा (Cyclostomata) समूह का जंतु है। इनमें जबड़ों का अभाव होता है। यह भी वास्तविक मछली (True Fish) नहीं है। समुद्री घोडा (Sea horse) या अश्वमीन, हिप्पोकैम्पस (Hippocampus) को कहते हैं, जो कि एक वास्तविक अस्थिल मीन (Bony Fish) होती है।

15. शार्क मछली में कितनी हड्डियां होती हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) 0
Solution:शार्क मछली में हड्डियां नहीं पाई जाती है। शार्क मछली का कंकाल तंत्र उपास्थि (Cartilage) का बना होता है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) गोल्डन महसीर
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में से गोल्डन महसीर पक्षी नहीं अपितु एक मछली है। इसका वैज्ञानिक नाम टोर पुतितोस (Tor putitora) है।

17. सबसे बड़ा स्तनपायी कौन-सा है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) व्हेल
Solution:ब्लू व्हेल पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा स्तनपायी जीव है। इसकी लंबाई 33 मीटर से भी अधिक तथा वजन 180 मीट्रिक टन से भी अधिक हो सकता है।

18. व्हेल निम्न वर्गों में से किस वर्ग का प्राणी है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) स्तनपायी
Solution:ब्लू व्हेल पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा स्तनपायी जीव है। इसकी लंबाई 33 मीटर से भी अधिक तथा वजन 180 मीट्रिक टन से भी अधिक हो सकता है।

19. निम्न में से कौन-सा स्तनपायी है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) व्हेल
Solution:ब्लू व्हेल पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा स्तनपायी जीव है। इसकी लंबाई 33 मीटर से भी अधिक तथा वजन 180 मीट्रिक टन से भी अधिक हो सकता है।

20. निम्न प्रजातियों में से कौन-सी दांत वाली व्हेलों में विशालतम है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015]

Correct Answer: (c) स्पर्म व्हेल
Solution:स्पर्म व्हेल (Physeter macrocephalus) विशालतम दांत वाली व्हेल है। पूर्ण वयस्क नर स्पर्म व्हेल 50 से 55 फीट लंबी और 35 से 45 टन वजनी होती है।