वर्णमाला (Part-2)Total Questions: 5011. किस व्यंजन के उच्चारण में जिह्वा, तालु से नहीं टकराती है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) ज(b) च(c) घ(d) शCorrect Answer: (c) घSolution:'घ' व्यंजन के उच्चारण में जिह्वा तालु से नहीं टकराती है; क्योंकि 'घ' कण्ठ्य वर्ण है। विकल्पगत अन्य वर्ण च, ज, श तालव्य वर्ण होने से इनके उच्चारण में जिह्वा का स्पर्श तालु से होता है।12. निम्नलिखित में से हिन्दी की कण्ठ ध्वनि है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) ई(b) त(c) फ(d) हCorrect Answer: (d) हSolution:'ह' कण्ठध्वनि है। कण्ठध्वनि के अन्तर्गत 'क' वर्ग, अ, आ, तथा 'ह' आते हैं। 'ई' तालव्य, 'त' दन्त्य तथा 'फ' ओष्ठ्य वर्ण है।13. च, छ, ज, झ, ञ, का उच्चारण होता है - [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा.च.) परीक्षा 2016](a) ओष्ठ से(b) दन्त्य से(c) तालु से(d) मूर्धा सेCorrect Answer: (c) तालु सेSolution:च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) का उच्चारण तालु से होता है। त वर्ग (त, थ, द, ध, न) का उच्चारण दन्त और प वर्ग (प, फ, ब, भ, म) का उच्चारण ओष्ठ्य से होता है।14. तालव्य ध्वनियाँ कौन-सी हैं? [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023](a) च, छ(b) ज, झ(c) ट, ढ(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिकSolution:तालु व्यंजन / तालव्य व्यंजन के अन्तर्गत च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) तथा य, श भी आते हैं। तालव्य स्वरों के अन्तर्गत इ तथा ई आते हैं। इस प्रकार विकल्प (d) सही उत्तर है।15. निम्नलिखित व्यंजनों में से कौन-से व्यंजन का उच्चारण तालु से होता है? [UP CSAT Exam 2019](a) क(b) ढ(c) छ(d) मCorrect Answer: (c) छSolution:च, छ, ज, झ तथा अ व्यंजनों का उच्चारण तालु से होता है। इन व्यंजनों को तालव्य व्यंजन कहते हैं। 'क' कण्ठ्य, 'ढ' मूर्धन्य तथा 'म' ओष्ठ्य वर्ण है।16. निम्न में से कौन-सा समूह सही नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023](a) मूर्धन्य च, छ, ज, झ(b) ओष्ठ्य प, म, ब, भ(c) कण्ठ्य - क, ख, ग, घ(d) वर्त्य न, ल, र, सCorrect Answer: (a) मूर्धन्य च, छ, ज, झSolution:च, छ, ज, झ तालव्य व्यंजन हैं, न कि मूर्धन्य व्यंजन। शेष सभी विकल्प सही सुमेलित हैं। वस्तुतः तालु और जीभ के स्पर्श से 3 बोले जाने वाले वर्षों को तालव्य वर्ण कहते हैं, इसके अन्तर्गत 'इ' तथा 'ई'; 'च वर्ग'; 'य' तथा 'श' आते हैं।17. 'च' वर्ग का व्यंजन है? [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023 UPSi Exam, 14 दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)](a) छ(b) ज्(c) झ(d) उपर्युक्त में से एक से(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से एक सेSolution:'च' वर्ग के अन्तर्गत च, छ, ज, झ तथा ञ आते हैं। 'च' वर्ग का उच्चारण स्थान तालु है, अतः इसे तालव्य व्यंजन वर्ग भी कहा जाता है। च, छ, ज तथा झ को स्पर्श संघर्षी व्यंजन कहते हैं। च तथा छ अघोष व्यंजन हैं, जबकि ज, झ तथा ञ घोष या सघोष व्यंजन हैं। च, ज तथा अ अल्पप्राण व्यंजन हैं, जबकि छ तथा झ महाप्राण व्यंजन हैं।18. हिन्दी की 'श' ध्वनि है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पॉली), UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2017, T.G.T. परीक्षा, 2009](a) मूर्धन्य(b) तालव्य(c) दन्त्य(d) ओष्ठ्यCorrect Answer: (b) तालव्यSolution:हिन्दी में 'श' ध्वनि तालव्य है। हिन्दी में च वर्ग (च, छ, ज, झ, ञ) तथा 'श' ध्वनि तालव्य के अन्तर्गत आती है। यथा- इचुयशनातालुः सूत्र के अनुसार 'श' का उच्चारण स्थान तालु होता है।19. निम्न में से तालव्य ध्वनि है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (1-पॉली)](a) ट(b) प(c) श(d) कCorrect Answer: (c) शSolution:'श' तालव्य व्यंजन है, इसका उच्चारण स्थान तालु है। 'क' कण्ठ्य व्यंजन, 'ट' मूर्धन्य व्यंजन तथा 'प' ओष्ठ्य व्यंजन है।20. इ, ई, च, छ, ज, झ, ञ आदि का उच्चारण किससे होता है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)](a) कण्ठ्य से(b) मूर्धन्य से(c) तालव्य से(d) ओष्ठ सेCorrect Answer: (c) तालव्य सेSolution:इ, ई, च, छ, ज, झ, ञ, य और श तालव्य वर्ण हैं। इनका उच्चारण तालु और जीभ के स्पर्श से होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »