वर्तनी (Part – III)

Total Questions: 50

31. किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है? [UPSSSC सम्मि. अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 (III)]

Correct Answer: (d) ब्रजभाषा
Solution:'व्रजभाषा' शुद्ध वर्तनी है। पृष्ट, प्रर्याप्त तथा प्रदर्शिनी की शुद्ध वर्तनियाँ क्रमशः पृष्ठ, पर्याप्त और प्रदर्शनी हैं।

32. 'ध्वानी' का शुद्ध रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.15.12.2017]

Correct Answer: (a) ध्वनि
Solution:'ध्वानी' का शुद्ध रूप 'ध्वनि' होता है। 'आधीन' का शुद्ध रूप अधीन होता है। आर्शीवाद का शुद्ध रूप आशीर्वाद होता है। अन्धेरा का शुद्ध रूप 'अँधेरा', 'अहिल्या' का शुद्ध रूप अहल्या होता है।

33. 'भगानी' का शुद्ध रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam. 11.12.2017]

Correct Answer: (d) भगिनी
Solution:'भगानी' का शुद्ध रूप सन्दर्भ में सही नहीं हैं। 'भगिनी होगा। अन्य विकल्प इस भगिनी का अर्थ 'बहिन' होता है।

34. अधोलिखित शब्द युग्मों में से कौन-सा शुद्ध है? [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (d) पति-पत्नी
Solution:प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (d) 'पति-पत्नी' शुद्ध है। शेष विकल्प अशुद्ध हैं। जो शब्द हिन्दी व्याकरण के नियमों को पूर्ण करते हुए वर्तनी की दृष्टि से सटीक हों, शुद्ध शब्द कहलाते हैं। इनकी पुष्टि इनके उच्चारण से होती है।

35. 'मीछा' का शुद्ध रूप निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam. 10.12.2017]

Correct Answer: (a) मिक्षा
Solution:'भीक्षा' का शुद्ध रूप 'मिक्षा' है। शेष अशुद्ध हैं। 'मिक्षा' तत्सम शब्द है. जिसका तद्भव 'भीख' शब्द होता है।

36. शुद्ध वर्तनी है- [M.P. Professional Exam.11.12.2017]

Correct Answer: (d) बरात
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में से 'बरात' शुद्ध वर्तनी है, जबकि आलौकिक, अत्याधिक तथा अनाधिकार की शुद्ध वर्तनी क्रमशः अलौकिक, अत्यधिक तथा अनधिकार होगी। नोट- परीक्षा संस्था ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) दिया है, जो सही नहीं है।

37. 'बहुब्रीही' शब्द का शुद्ध वर्तनी है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (c) बहुव्रीहि
Solution:

'बहुब्रीही' शब्द का शुद्ध वर्तनी 'बहुव्रीहि' है। शेष अशुद्ध हैं।

38. वर्तनी की दृष्टि से शब्द का शुद्ध रूप कौन है? [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010]

Correct Answer: (e) (b&d)
Solution:वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द 'वन्दना' और वंदना दोनों हैं।

39. 'बन' का शुद्ध रूप निम्न में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.14.12.2017]

Correct Answer: (a) वन
Solution:

वन, बाण, बान तथा वान में से 'बन' का शुद्ध रूप 'वन' है।

40. निम्नलिखित में वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द-युग्म शुद्ध है? [UP-TET Exam 1ˢᵗ Paper (I-V), 2016]

Correct Answer: (c) बरात, वसन्त
Solution:बरात तथा वसन्त शुद्ध शब्द युग्म है। बारात शब्द आम बोल-चाल की भाषा में प्रयोग किया जाता है जो अशुद्ध है। वसन्त को वसंत रूप में भी लिखा जा सकता है।