वाक्यांश क्रम

Total Questions: 31

1. लहनासिंह /आँख/समझ/मारते-मारते/सब/गया/। [CRPF Tradesman (परीक्षा), 2023]

दिए गए शब्दों को सही क्रम में सजाने पर निम्न में से कौन से वाक्य की रचना होगी?

 

Correct Answer: (b) आँख मारते-मारते लहनासिंह सब समझ गया।
Solution:दिए गए शब्दों को सही क्रम में रखने पर, सार्थक वाक्य बनेगा आँख मारते-मारते लहनासिंह सब समझ गया। इसके अतिरिक्त लहना सिंह आँख मारते-मारते सब समझ गया, वाक्य भी बन सकता है।

2. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

(1) समय को परखने वाला-

(य) और समय की

(र) रंक से धनाढ्य

(ल) करोड़पति से भिखारी

(व) उपेक्षा करने वाला

(6) हो जाता है।

 

Correct Answer: (c) र य व ल
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- समय को परखने वाला रंक से धनाढ्य और समय की उपेक्षा करने वाला करोड़पति से भिखारी हो जाता है।

3. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

(1) भारतीय गाँवों के-

(य) अभी भारत सरकार को

(र) सुधार के लिए

(ल) और राज्य सरकारों को

(व) बहुत प्रयत्न

(6) करना होगा।

Correct Answer: (b) र य ल व
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- भारतीय गाँवों के सुधार के लिए अभी भारत सरकार को और राज्य सरकारों को बहुत प्रयत्न करना होगा।

4. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

 (1) समाचार-पत्रों में-

(य) प्रकाशित विज्ञापनों

(र) आवश्यक तथा उत्तमोत्तम

(ल) पदार्थों से

(व) द्वारा लोग उपयोगी,

(6) परिचित होते हैं।

Correct Answer: (d) य व र ल
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- समाचार-पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों द्वारा लोग उपयोगी, आवश्यक तथा उत्तमोत्तम पदार्थों से परिचित होते हैं।

5. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

(1) प्राचीन काल में-

(य) अनेक पस्तकें उपलब्ध कराना

(र) जिससे एक व्यक्ति

(ल) पुस्तकें हस्तलिखित होती थीं

(व) के लिए विविध विषयों पर

(6) बड़ा कठिन था।

Correct Answer: (b) ल र व य
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- प्राचीन काल में पुस्तकें हस्तलिखित होती थीं, जिससे एक व्यक्ति के लिए विविध विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध कराना बड़ा कठिन था।

6. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

 (1) भारत जैसे-

(य) देशों के लिए

(र) कुटीर उद्योग

(ल) अधिक जनसंख्या वाले

(व) अत्यन्त उपयोगी सिद्ध

(6) हो सकता है।

Correct Answer: (a) ल य र व
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- भारत जैसे अधिक जनसंख्या वाले देशों के लिए कुटीर उद्योग अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

7. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

(1) प्रतियोगिता में भेजे गए फोटो

(य) अवश्य भेजें, ताकि फोटो अस्वीकृत

(र) के साथ उचित आकार का, पर्याप्त डाक

(ल) होने पर उसे वापस भेजा जा सके, वरना अस्वीकृत

(व) टिकट लगा और अपने पते वाला लिफाफा

(6) फोटो वापस नहीं भेजा जायेगा।

Correct Answer: (b) र व य ल
Solution:वाक्य का सही व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- प्रतियोगिता में भेजे गए फोटो के साथ उचित आकार का, पर्याप्त डाक टिकट लगा और अपने पते वाला लिफाफा अवश्य भेजें, ताकि फोटो अस्वीकृत होने पर उसे वापस भेजा जा सके, वरना अस्वीकृत फोटो वापस नहीं भेजा जायेगा।

8. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

(1) फोटो के साथ प्रतियोगी फोटोग्राफर

(य) व्यक्ति की अनुमति प्राप्त कर ली है और

(र) इस आशय का प्रमाण-पत्र अवश्य

(ल) इस विषय में प्रकाशक को होने वाले नुकसान।

(व) संलग्न करें कि उसने फोटो खिंचे

(6) हानि के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

Correct Answer: (c) र व य ल
Solution:वाक्य का सही व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- फोटो के साथ प्रतियोगी फोटोग्राफर इस आशय का प्रमाण-पत्र अवश्य संलग्न करें कि उसने फोटो खिंचे व्यक्ति की अनुमति प्राप्त कर ली है और इस विषय में प्रकाशक को होने वाले नुकसान/हानि के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। यहाँ अंश (ल) के अन्त में पूर्ण विराम है, जो कि गलत है। यहाँ वाक्य पूर्ण नहीं हो रहा है, क्योंकि यह वाक्य का एक अंश है। पूर्ण विराम के स्थान पर स्लैश (1) का चिह्न होना चाहिए।

9. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

(1) प्रोफेसर ने मुझे समझाया कि इन्सान को कभी भी

(य) जिसके गुण सुन्दर हैं। क्या मैं सुन्दर हूँ? पोलियो का

(र) अपना आत्मविश्वास खोना चाहिए। सुन्दर वही है,

(ल) हीन भावना का शिकार नहीं होना चाहिए और न ही

(व) रोगी होते हुए भी, मैं कभी हीन भावना-ग्रस्त नहीं रहा,

(6) न ही अपना आत्मविश्वास डगमगाने दिया।

 

Correct Answer: (a) ल र य व
Solution:वाक्य का सही व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है-प्रोफेसर ने मुझे समझाया कि इनसान को कभी भी हीन भावना का शिकार नहीं होना चाहिए और न ही अपना आत्मविश्वास खोना चाहिए। सुन्दर वही है, जिसके गुण हीन भावना-ग्रस्त नहीं रहा, न ही अपना आत्मविश्वास डगमगाने दिया। सुन्दर हैं। क्या मैं सुन्दर हूँ? पोलियो का रोगी होते हुए भी, मैं कभी

10. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

(1) व्यावसायिक बाराती अपने अनुभव का लाभ उठा

(य) गाँव में घुसपैठ करते। मीठे से ऊबे हुए छाछ,

(र) मसोस कर रह जाते। निपुण बाराती अपनी पहचान

(ल) रबड़ी का जुगाड़ बिठा लेते। दूसरे लोग तब मन

(व) निकालकर अच्छे बिस्तर, स्थान का लाभ उठाते और

(6) इसी समय का सदुपयोग करके नए रिश्तों का ताना-बाना बुनते।

Correct Answer: (b) य ल र च
Solution:वाक्य का सही व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है-व्यावसायिक बाराती अपने अनुभव का लाभ उठा गाँव में घुसपैठ करते। मीठे से ऊबे हुए छाछ, रबड़ी का जुगाड़ बिठा लेते। दूसरे लोग तब मन मसोस कर रह जाते। निपुण बाराती अपनी पहचान निकालकर अच्छे बिस्तर, स्थान का लाभ उठाते और इसी समय का सदुपयोग करके नए रिश्तों का ताना-बाना बुनते।