वाक्यांश क्रम

Total Questions: 31

11. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

(1) तुलसीदास जी कई वर्षों तक काशी में रहने के पश्चात्

(य) वह कभी-कभी काशी और चित्रकूट भी चले जाते थे।

(र) रामचरितमानस के अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य

(ल) अयोध्या चले गए। वहाँ उन्होंने रामचरितमानस लिखा।

(व) पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें विनय-पत्रिका, गीतावली,

(6) कवित्त रामायण, रामललानहछू और हनुमान बाहुक अधिक प्रसिद्ध हैं।

 

Correct Answer: (c) ल य र व
Solution:वाक्य का सही व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है-तुलसीदास जी कई वर्षों तक काशी में रहने के पश्चात् अयोध्या चले गए। वहाँ उन्होंने रामचरितमानस लिखा। वह कभी-कभी काशी और चित्रकूट भी चले जाते थे। रामचरितमानस के अतिरिक्त उन्होंने कई अन्य पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें विनय-पत्रिका, गीतावली, कवित्त रामायण, रामललानहछू और हनुमान बाहुक अधिक प्रसिद्ध हैं।

12. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

(1) आप सबको धोखा

(य) धोखा दे सकते हो, पर

(र) दे सकते हैं पर

(ल) दे सकते, आप खुद को

(व) खुद को नहीं

(6) वक्त को नहीं दे सकते।

Correct Answer: (d) र व ल य
Solution:उपर्युक्त अंशों को उचित क्रम में लगाकर निर्मित सही वाक्य इस प्रकार है-

आप सबको धोखा दे सकते हैं पर खुद को नहीं दे सकते, आप खुद को धोखा दे सकते हो, पर वक्त को नहीं दे सकते।

13. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

(1) मजदूरों की बस्तियों में

(य) वहाँ के बेकार रहने वाले व्यक्तियों के

(र) व्यक्तियों के अपेक्षाकृत अनजान होने से

(ल) और कल्याणकारी कार्यकलापों के न होने से

(व) तथा मनोरंजन, शिक्षा आदि की सुविधाओं

(6) बिगड़ने की सम्भावना बनी रहती है।

 

Correct Answer: (a) र व ल य
Solution:वाक्य का उचित क्रम इस प्रकर है-मजदूरों की बस्तियों में व्यक्तियों के अपेक्षाकृत अनजान होने से तथा मनोरंजन, शिक्षा आदि की सुविधाओं और कल्याणकारी कार्यकलापों के न होने से वहाँ के बेकार रहने वाले व्यक्तियों के बिगड़ने की सम्भावना बनी रहती है।

14. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

(1) अपने सुधी पाठकों के लिए हम आज से

(य) ताकि इसकी ऐतिहासिक गरिमा अक्षुण्ण रहे

(र) 'चन्द्रकान्ता' उपन्यास का अविकल रूप प्रस्तुत कर रहे हैं,

(ल) किसी फिल्मी अनुवाद का परिवर्तित होकर नहीं ।

(व) और नई पीढ़ी तक यह अपने मूल रूप में जाए,

(6) अतएव हमने इसको उसी रूप में रहने दिया है, जैसे यह था।

Correct Answer: (a) र य व ल
Solution:वाक्य का उचित क्रम इस प्रकार है- अपने सुधी पाठकों के लिए हम आज से 'चन्द्रकान्ता' उपन्यास का अविकल रूप प्रस्तुत कर रहे हैं, ताकि इसकी ऐतिहासिक गरिमा अक्षुण्ण रहे और नई पीढ़ी तक यह अपने मूल रूप में जाए, किसी फिल्मी अनुवाद का परिवर्तित होकर नहीं। अतएव हमने इसको उसी रूप में रहने दिया है, जैसे यह था।

15. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]

(1) दूरदर्शन पर प्रदर्शित दो धारावाहिक

(य) लोग इनकी पहले से प्रतीक्षा करते रहते हैं

(र) इतने लोकप्रिय रहे हैं कि

(ल) और इन्हें देखने के लिए

(व) पहले 'रामायण' और अब 'महाभारत'

(6) अपने सारे काम-काज छोड़ देते हैं।

Correct Answer: (b) व र य ल
Solution:वाक्य का उचित क्रम इस प्रकार है- दूरदर्शन पर प्रदर्शित दो धारावाहिक पहले 'रामायण' और अब 'महाभारत' इतने लोकप्रिय रहे हैं कि लोग इनकी पहले से प्रतीक्षा करते रहते हैं और इन्हें देखने के लिए अपने सारे काम-काज छोड़ देते हैं।

16. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC आबकारी सिपाही (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2016]

(1) छोटे-छोटे कार्य व

(य) उनके छोटे-छोटे रहस्य

(र) दिला सकते हैं, आपकी

(ल) आपको उत्कृष्ट सफलता

(व) लोकप्रियता को सर्वोच्च

(6) शिखर पर आरूढ़ कर सकते हैं।

 

Correct Answer: (c) यलरव
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है-छोटे-छोटे कार्य व उनके छोटे-छोटे रहस्य आपको उत्कृष्ट सफलता दिला सकते हैं, आपकी लोकप्रियता को सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ कर सकते हैं।

17. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (प्रथम पाली)]

(1) सकारात्मक सोच

(य) सार्थकता ही

(र) सार्थकता है,

(ल) ही जीवन की

(व) सफलता है और सफलता

(6) ही सार्थकता है।

Correct Answer: (b) लर यव
Solution:सकारात्मक सोच ही जीवन की सार्थकता है, सार्थकता ही सफलता है और सफलता ही सार्थकता है।

18. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

(1) कुल मिलाकर आत्मरक्षा

(य) की रपट तथा पुलिस अधिकारियों की

(र) बातों से यही निष्कर्ष सामने आता है कि

(ल) छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा के तरीकों में

(व) के मामले में महिला आयोग

(6) निपुण किया जाता है।

 

Correct Answer: (d) व य र ल
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- कुल मिलाकर आत्मरक्षा के मामले में महिला आयोग की रपट तथा पुलिस अधिकारियों की बातों से यही निष्कर्ष सामने आता है कि छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सुरक्षा के तरीकों में निपुण किया जाता है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

19. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016]

 (1) जिस प्रकार

(य) दहकना है उसी प्रकार

(र) उसके स्वभाव का

(ल) मनुष्य का धैर्य

(व) अग्नि का धर्म

(6) पर्याय होना चाहिए।

Correct Answer: (c) व य ल र
Solution:वाक्य का सही क्रम इस प्रकार होना चाहिए- जिस प्रकार अग्नि का धर्म दहकना है, उसी प्रकार मनुष्य का धैर्य उसके स्वभाव का पर्याय होना चाहिए।

20. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

 (1) तब चेचक के समानान्तर

(य) एक और बीमारी थी- गौशीतला,

(र) इसका शिकार हो जाता और उसके

(ल) आम धारणा थी कि बीमार गाय का दूध पीने वाला

(व) प्रायः यह रोग गाय के थनों में होता है।

(6) हाथों में छोटे घाव व फुंसियाँ हो जाती हैं।

 

Correct Answer: (c) य व ल र
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- तब चेचक के समानान्तर एक और बीमारी थी गौशीतला, प्रायः यह रोग गाय के थनों में होता है। आम धारणा थी कि बीमार गाय का दूध पीने वाला इसका शिकार हो जाता और उसके हाथों में छोटे घाव व फुंसियाँ हो जाती हैं। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।