वाक्यांश क्रम

Total Questions: 31

21. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2016]

 (1) सामाजिक जीवन में

(य) क्रोध की जरूरत बराबर पड़ती है।

(र) मनुष्य दूसरों के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से

(ल) यदि क्रोध न हो, तो

(व) कष्टों की चिर निवृत्ति का

(6) उपाय ही न कर सके।

Correct Answer: (a) यलरव
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- सामाजिक जीवन में क्रोध की जरूरत बराबर पड़ती है। यदि क्रोध न हो, तो मनुष्य दूसरों के द्वारा पहुँचाए जाने वाले बहुत से कष्टों की चिर निवृत्ति का उपाय ही न कर सके।

22. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

 (1) देश में सन्तुलित क्षेत्रीय विकास

(य) केन्द्र सरकार द्वारा उन उद्यमों में

(र) योजनागत और योजनेतर संसाधनों द्वारा

(ल) सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों के जरिए

(व) की प्रगति का सबसे महत्त्वपूर्ण कारण

(6) सीधे निवेश किया जाना है।

Correct Answer: (b) व ल य र
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- देश में सन्तुलित क्षेत्रीय विकास की प्रगति का सबसे महत्त्वपूर्ण कारण सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों के जरिए केन्द्र सरकार द्वारा उन उद्यमों में योजनागत और योजनेत्तर संसाधनों द्वारा सीधे निवेश किया जाना है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

23. निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अन्तिम अंश संख्या 2 और 6 के अन्तर्गत दिए गए हैं। बीच वाले चार अंश (य), (र), (ल), (व) के अन्तर्गत बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर सही विकल्प चुनिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

 (1) राज्यों को विभिन्न योजनाओं के लिए

(य) जो संसाधन दिए जाते हैं

(र) योजना आयोग के माध्यम से

(ल) देश के विभिन्न भागों का

(व) उनका उद्देश्य

(6) सन्तुलित क्षेत्रीय विकास करना है।

Correct Answer: (c) र य व ल
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- राज्यों को विभिन्न योजनाओं के लिए योजना आयोग के माध्यम से जो संसाधन दिए जाते हैं, उनका उद्देश्य देश के विभिन्न भागों का सन्तुलित क्षेत्रीय विकास करना है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

24. वर्णित वाक्यों को सही क्रम में लगाएँ। [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2018 (तृतीय पाली)]

(A) महाराज जनक तो ब्रह्मज्ञानी थे।

(B) मरने पर उन्हें यमलोक जाना पड़ा। वहाँ उनसे कहा गया- नरक चलो।

(C) महाराज जनक के जीवन में कोई भूल हो गई थी।

(D) उन्हें क्या स्वर्ग, क्या नरक। वे प्रसन्नतापूर्वक चले गए।

Correct Answer: (b) CBAD
Solution:वाक्य का व्यवस्थित क्रम इस प्रकार है- महाराज जनक के जीवन में कोई भूल हो गई थी। मरने पर उन्हें यमलोक जाना पड़ा। वहाँ उनसे कहा गया नरक चलो। महाराज जनक तो ब्रह्मज्ञानी थे। उन्हें क्या स्वर्ग, क्या नरका वे प्रसन्नतापूर्वक चले गए।

25. निम्न विकल्पों में से सही क्रम वाला विकल्प चुनें। [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2013]

(i) घर सड़क के उस पार था।

(ii) उसने उद्यान को पहचान लिया।

(iii) वह समझ गया कि वह कहाँ है।

(iv) वह इलाहाबाद में ही तो था।

(v) लाउदर रोड पर।

Correct Answer: (b) (ii), (iii), (iv), (v), (i)
Solution:उपर्युक्त वाक्यों विकल्प का सही क्रम है-उसने उद्यान को पहचान लिया। वह समझ गया कि वह कहाँ है। वह इलाहाबाद में ही तो था। लाउदर रोड पर। घर सड़क के उस पार था।

नोट: इलाहाबाद को अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।

26. वाक्य में त्रुटिपूर्ण भाग का चयन कीजिए। यदि कोई त्रुटि न हो, तो (d) भाग का चयन कीजिए। [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) कि हम विद्रोही शत्रु
Solution:उपर्युक्त वाक्य में (b) भाग 'कि हम विद्रोही शत्रु' त्रुटिपूर्ण है। शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा'वीर सैनिक कहते हैं कि हम शत्रु का नाश करेंगे।

27. वाक्य में त्रुटिपूर्ण भाग का चयन कीजिए। यदि कोई त्रुटि न हो, तो (d) भाग का चयन कीजिए। [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) लोकतन्त्रिक देश है।
Solution:'भारत सबसे बड़ा लोकतांन्त्रिक देश है।' यह वाक्य शुद्ध है। प्रश्नगत वाक्य के विकल्प (c) लोकतंत्रिक देश है, के स्थान पर 'लोकतान्त्रिक है' होना चाहिए।

28. दिए गए वाक्य में कुछ त्रुटि या त्रुटि के बिना है, उसे (अ), (ब), (स) या (द) के द्वारा सूचित कीजिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]

(अ) रोज सुबह / (ब) व्यायाम करने पर / (स) स्वास्थ्य

बिगड़ता है। / (द) कोई त्रुटि नहीं।

Correct Answer: (c) स
Solution:दिए गए वाक्य में' स्वास्थ्य बिगड़ता है' वाक्यांश में त्रुटि है, क्योंकि व्यायाम करने पर स्वास्थ्य सुधरता है न कि बिगड़ता है। अतः उपर्युक्त वाक्यांश में 'शब्द चयन दोष' है।

29. वाक्यांश को क्रम से लिखिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]

(1) तो उसमें तेल ही तेल / (2) घर आकर / (3) जब

मैंने बर्तन के ढक्कन को खोला / (4) दिखाई दिया

Correct Answer: (a) 2, 3, 1, 4
Solution:उपर्युक्त वाक्यांशों का सही क्रम इस प्रकार है घर आकर / जब मैंने बर्तन के ढक्कन को खोला / तो उसमें तेल ही तेल / दिखाई दिया।

30. अव्यवस्थित वाक्य खण्डों से क्रमबद्ध वाक्य बनाइए और उचित क्रम चुनिए- [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015]

(i) भारतीय

(ii) बिना हिंसक विरोध के

(iii) शुरू से ही

(iv) सहते

(v) आर्थिक और सामाजिक अन्याय को

(vi) चले आये हैं

Correct Answer: (d) iii, v, ii, i, iv, vi
Solution:क्रमबद्ध वाक्य इस प्रकार है-शुरू से ही आर्थिक और सामाजिक अन्याय को बिना हिंसक विरोध के भारतीय सहते चले आये हैं।