वाक्य अशुद्धियाँ (Part-2)

Total Questions: 50

1. इनमें त्रुटिपूर्ण वाक्य है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) गीतों की एक पुस्तक ला दीजिए।
Solution:प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (c) त्रुटिरहित वाक्य है, अर्थात् गीतों की एक पुस्तक ला दीजिए।

2. इनमें त्रुटिपूर्ण वाक्य है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) जब तक मैं न आऊँ तब तक तुम पढ़ते रहना।
Solution:प्रस्तुत विकल्पों में विकल्प (c) त्रुटिरहित वाक्य है, अर्थात् जब तक मैं न आऊँ तब तक तुम पढ़ते रहना।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है? [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020]

Correct Answer: (c) आज का अवकाश देने की कृपा करें।
Solution:'आज का अवकाश देने की कृपा करें।' वाक्य शुद्ध है, जबकि शेष वाक्य अशुद्ध हैं। विकल्प (a) में अनुग्रह के स्थान पर कृपा, विकल्प (b) में कृपया शब्द अनावश्यक जोड़ गया है तथा विकल्प (d) में भी कृपया एवं 'की' शब्द सही सन्दर्भ में नहीं हैं।

4. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2018]

Correct Answer: (c) कृपया खुले पैसे दें।
Solution:विकल्प (c) में प्रस्तुत वाक्य 'कृपया खुले पैसे दें।' शुद्ध है। विकल्प (a) में 'करके' का प्रयोग अनुचित है। विकल्प (b) में 'कृपा' तथा विकल्प (d) में 'करके' एवं 'कृपा' का प्रयोग अनुचित है।

5. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। [SSC. G.D. 2024]

हत्यारे को मृत्युदण्ड की सजा मिल गई।

 

Correct Answer: (d) हत्यारे को मृत्युदण्ड मिल गया।
Solution:हत्यारे को मृत्युदण्ड की सजा मिल गई। इस वाक्य के रेखांकित अंश के लिए सही वाक्यांश है- मृत्युदण्ड मिल गया। पूरा वाक्य इस प्रकार बनेगा- हत्यारे को मृत्युदण्ड मिल गया। वस्तुतः दण्ड व सजा समानार्थी शब्द हैं, दोनों का एक साथ प्रयोग अनुचित होता है।

6. 'उसे मृत्यु दण्ड की सजा मिली' प्रस्तुत वाक्य की अशुद्धि स्पष्ट करें। [UP CSAT Exam 2018]

Correct Answer: (c) दण्ड और सजा समानार्थी शब्दों का प्रयोग हुआ है।
Solution:'उसे मृत्यु-दण्ड की सजा मिली' वाक्य में दण्ड और सजा समानार्थी शब्दों का प्रयोग हुआ है, जो कि सही नहीं है। शुद्ध वाक्य होगा-उसे मृत्यु-दण्ड मिला। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

7. इनमें से एक वाक्य अशुद्ध है, वह है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) मैं अपनी बात का स्पष्टीकरण करने के लिए तैयार हूँ।
Solution:विकल्प (b) का वाक्य अशुद्ध है। इसका शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा-मैं अपनी बात के स्पष्टीकरण के लिए तैयार हूँ।

8. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य शुद्ध है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2010 UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (d) उसने अपनी कमाई का अधिकांश गँवा दिया।
Solution:विकल्प (d) में प्रस्तुत वाक्य शुद्ध है, क्योंकि 'अधिकांश' शब्द में 'भाग' का अर्थ समाहित है। अन्य विकल्पों में भाग का प्रयोग किया गया है, जो कि असंगत है।

9. एक वाक्य शुद्ध है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) पर्वतीय प्रदेश में प्रातःकाल का दृश्य बहुत चित्ताकर्षक होता है।
Solution:विकल्प (a) में शुद्ध वाक्य है। विकल्प (b) में 'अच्छा' का प्रयोग निरर्थक है। 'स‌द्भाव' का अर्थ ही 'अच्छा भाव' होता है। इसी प्रकार विकल्प (c) में 'भाग' का प्रयोग निरर्थक है, क्योंकि' अधिकांश' का अर्थ अधिक अंश या भाग होता है। विकल्प (d) में 'करना' का प्रयोग अनुचित है।

10. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। [SSC. G.D. 2024]

राम कुछ देर पहले ही वापिस लौटकर आया है।

 

Correct Answer: (d) वापिस लौटकर
Solution:राम कुछ देर पहले ही वापिस लौटकर आया है। यह वाक्य त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि इसमें वापिस और लौटकर आया है, दो समानार्थी शब्दों का एक साथ प्रयोग हुआ है। अतःवापिस लौटकर' वाले भाग में त्रुटि है। सही वाक्य इस प्रकार होगा-राम कुछ देर पहले ही लौटकर/वापस/वापिस आया है।