वाक्य अशुद्धियाँ (Part-3)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित वाक्यों में एक अशुद्ध है- [U.P. N.T., 2006]

Correct Answer: (a) उसने अपने प्राण की बाजी लगा दी थी।
Solution:विकल्प (a) में प्रस्तुत वाक्य अशुद्ध है। इसका शुद्ध रूप होगा-उसने अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी।

12. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) राह चलते दोनों में तकरार हो गई।
Solution:विकल्प (b) में प्रस्तुत वाक्य 'राह चलते दोनों में तकरार हो गई।' वाक्य शुद्ध है। विकल्प (a) में दो कर्त्ता का प्रयोग किया गया है। अतः क्रिया बहुवचन (गए) होनी चाहिए तथा विकल्प (d) में पुल्लिंग शब्द का प्रयोग हुआ है। अतः क्रिया भी पुल्लिंग में होनी चाहिए। यहाँ 'पिता' को सम्मानजनक सम्बोधन के लिए क्रिया का बहुवचन रूप प्रयोग किया जाएगा। इसलिए 'गई' के स्थान पर 'गए' होगा। विकल्प (c) में लेखिका का प्रयोग किया गया है, जिसका तात्पर्य 'स्त्री' से ही है। अतः 'स्त्री' का प्रयोग उचित नहीं है।

13. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (d) पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।
Solution:विकल्प (d) में प्रस्तुत वाक्य 'पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ' शुद्ध है। 'चाय' स्त्रीलिंग के रूप में प्रयुक्त होती है। अतः शुद्ध वाक्य होगा-'चाय ठण्डी हो गयी।' 'हलवा' पुल्लिंग के रूप में प्रयुक्त होता है, अतः विशेषण भी पुल्लिंग के रूप में प्रयुक्त होगा। इसलिए इसका शुद्ध रूप होगा-'हलवा गरमा-गरम अच्छा लगता है। सामान्यतः 'फल' का प्रयोग पुल्लिंग के रूप में किया जाता है। इसमें 'जामुन' भी एक फल है। अतः लिंग के अनुसार विशेषण का प्रयोग किया जाएगा। यहाँ लिंग के अनुसार क्रिया भी प्रयुक्त की जाएगी। इसलिए विकल्प (c) का शुद्ध वाक्य होगा-पकने से पहले जामुन हरा होता है।

14. निम्न वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2017 (तृतीय पाली)]

आधी रात से सोने के कीमत में भी भारी उछाल आया है।

 

Correct Answer: (d) सोने के कीमत
Solution:वाक्य में 'सोने के कीमत' का प्रयोग गलत है। चूँकि 'कीमत' स्त्रीलिंग शब्द है, अतः वाक्य में 'सोने की कीमत' का प्रयोग होना चाहिए।

15. मुझे आज खाने का मन नहीं होती है। अशुद्ध अंश स्पष्ट कीजिए। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा जून, 2017 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) मन नहीं होती है।
Solution:मुझे आज खाने का मन नहीं होती है। वाक्य में अशुद्ध अंश 'मन नहीं होती है। अतः शुद्ध वाक्य होगा- मुझे 'आज खाने का मन नहीं है।

16. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है? [Revenue Insp. Exam-20 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) विद्या श्रेष्ठ धन होता है।
Solution:प्रस्तुत विकल्प में विकल्प (b) 'विद्या श्रेष्ठ धन होता है' शुद्ध वाक्य है। शेष विकल्प अशुद्ध हैं।

17. इनमें कौन-सा वाक्य शुद्ध है? [P.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (a) सीता ने यह कहा
Solution:'सीता ने यह कहा' वाक्य शुद्ध है, शेष अशुद्ध हैं।

18. निम्नलिखित वाक्यों में से एक वाक्य अशुद्ध है- [U.P. R.O/A.R.O. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) काशी सदैव से भारतीय संस्कृति का केन्द्र रहा है।
Solution:प्रस्तुत विकल्प (a) का वाक्य अशुद्ध है। इसका शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा-काशी सदैव से भारतीय संस्कृति का केन्द्र रही है। 'काशी' स्त्रीलिंग शब्द है।

19. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य को चुनिये- [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (c) राम ने रोटी खायी है
Solution:'रोटी' स्त्रीलिंग शब्द है। अतः 'राम ने रोटी खायी है' वाक्य शुद्ध है।

20. कौन-सा वाक्य शुद्ध है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) दही खट्टा है।
Solution:विकल्प (b) में प्रस्तुत वाक्य शुद्ध है, क्योंकि 'दही' शब्द पुल्लिंग के अर्थ में प्रयुक्त किया जाता है। हिन्दी के बहुधा ईकारान्त शब्द जैसे गली, टोपी, उदासी आदि स्त्रीलिंग के अर्थ में प्रयुक्त किए जाते हैं, परन्तु अपवाद स्वरूप पानी, घी, दही, मोती आदि शब्द पुल्लिंग के अर्थ में प्रयुक्त होते हैं।