वाक्य अशुद्धियाँ (Part-3)

Total Questions: 50

31. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्दों के लिए सही शब्दों वाले विकल्प का चयन करें। काव्य के क्षेत्र में अनेकों वाद चल चुके हैं। [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (a) काव्य के क्षेत्र में अनेक वाद चल चुके हैं।
Solution:काव्य के क्षेत्र में अनेकों वाद चल चुके हैं। इस वाक्य के रेखांकित अंश के लिए सही शब्दों वाला विकल्प (A) है। वस्तुतः अनेकों शब्द त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि अनेक स्वयं में ही बहुवचन शब्द है। इसके स्थान पर अनेक वाद चल चुके हैं, सही वाक्यांश होगा।

32. शुद्ध वाक्य लिखिएः [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2020(02:PM)]

"उसे दो रोटी दे दो।"

 

Correct Answer: (a) उसे दो रोटियाँ दे दो।
Solution:"उसे दो रोटी दे दो" वाक्य का शुद्ध रूप होगा- उसे दो रोटियाँ दे दो। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं।

33. सभी मिलकर स्कूल जाता है। वाक्य का शुद्ध रूप होगा- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा अक्टूबर, 2020 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) सभी साथ स्कूल जाते हैं।
Solution:उपर्युक्त वाक्य का शुद्ध रूप होगा- सभी साथ स्कूल जाते हैं। यहाँ 'मिलकर' का प्रयोग अनुचित है। समान उद्देश्य की प्राप्ति के लिए (शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल जाना) यहाँ 'साथ' का प्रयोग उचित होगा।

34. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। ईश्वर के अनेकों रूप हैं, जिसे मानव नहीं जानता। [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (d) ईश्वर के अनेकों
Solution:ईश्वर के अनेकों रूप हैं, जिसे मानव नहीं जानता। इस वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'अनेकों' त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि 'अनेक शब्द स्वयं में ही बहुवचन होता है। अतः अनेकों शब्द का प्रयोग अनुचित है। सही वाक्य इस प्रकार बनेगा- ईश्वर के अनेक रूप हैं, जिसे मानव नहीं जानता।

35. 'अनेकों ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें युवा अपनी रचनात्मक भूमिका निबाह सकते हैं।' उक्त वाक्य में अशुद्ध पद को चिह्नित कीजिए। [स्टॉफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) अनेकों
Solution:'अनेकों' शब्द अशुद्ध है, क्योंकि अनेक स्वयं में ही बहुवचन शब्द है। अतः उपर्युक्त वाक्य में अशुद्ध पद अनेकों है। शुद्ध वाक्य इस प्रकार बनेगा- "अनेक ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें युवा अपनी रचनात्मक भूमिका निबाह सकते हैं।"

36. दिये गये विकल्पों में से त्रुटि का चयन करें- [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) उद्घाटन करेगा।
Solution:विकल्प (c) त्रुटिपूर्ण है। चूँकि विकल्प (a) में सम्मानित पद है और सम्मानित पद के साथ सम्मानित क्रिया का प्रयोग किया जाता है। अतः 'उ‌द्घाटन करेगा' के स्थान पर 'उद्घाटन करेंगे' होना चाहिए।

37. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013]

Correct Answer: (c) गुरु आ रहे हैं।
Solution:विकल्प (c) में प्रस्तुत वाक्य अन्य की अपेक्षा शुद्ध है, वैसे विकल्प (d) में प्रस्तुत वाक्य सर्वोत्तम शुद्ध वाक्य होता यदि 'गुरुजी' के स्थान पर 'गुरुजी' होता। 'गुरू' का प्रयोग व्यंग्यात्मक रूप में प्रयोग किया जाता है, जबकि 'गुरु' से तात्पर्य 'शिक्षक' अथवा 'अध्यापक' से है।

38. निम्नलिखित में एक वाक्य अशुद्ध है- [U.P. N.T., 2006]

Correct Answer: (d) आम सभा में प्रत्येक वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थिति थे।
Solution:विकल्प (d) में प्रस्तुत वाक्य अशुद्ध है। इस वाक्य में 'प्रत्येक वर्गों' का प्रयोग गलत है। इसके स्थान पर 'प्रत्येक वर्ग' होना चाहिए।

39. दिए गए वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? [SSC. G.D.-2021]

मैं उसकी बुद्धिमानता से बहुत प्रभावित हूँ।

 

Correct Answer: (c) बुद्धिमानता
Solution:'मैं उसकी बुद्धिमानता से बहुत प्रभावित हूँ' वाक्य में बुद्धिमत्ता शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए, क्योंकि 'बुद्धिमानता' शब्द दोषयुक्त है।

40. दिए गए वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? [SSC. G.D.-2021]

इस ग्रन्थ की इतिहासिकता अत्यन्त सन्दिग्ध है।

 

Correct Answer: (c) की इतिहासिकता
Solution:उपर्युक्त वाक्य में 'इतिहासिकता' शब्द त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि इसकी सही वर्तनी 'ऐतिहासिकता' होती है।