वाक्य अशुद्धियाँ (Part-3)

Total Questions: 50

41. निम्नांकित वाक्यों में एक वाक्य अशुद्ध है, उसे पहचानिए- [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) उपरोक्त पंक्ति अच्छी नहीं है।
Note:

गीता ने पत्र लिखा। मोहन पौधे सींच रहा है। सब्जी मँहगी है। ये तीनों वाक्य शुद्ध हैं, जबकि उपरोक्त पंक्ति अच्छी नहीं है, वाक्य  अशुद्ध है। वस्तुतः 'उपरोक्त' शब्द व्याकरणिक निर्माण की दृष्टि से अशुद्ध है, इसके स्थान पर सही शब्द उपर्युक्त है।

 

42. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुनें। शकीला भोपाली (1) प्रसिद्ध कव्वाली (2) गायकी हैं (3)\ कोई त्रुटि नहीं है (4) [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (b) 3
Note:

उपर्युक्त वाक्य के भाग-3 में त्रुटि है, क्योंकि गायकी के स्थान पर 'गायिका' शब्द लिंग की दृष्टि से सही है।

43. अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) माता-पिता पुज्यनीय हैं।
Note:

'माता-पिता पुज्यनीय हैं।' वाक्य अशुद्ध है। इस वाक्य में 'पुज्यनीय' शब्द के स्थान पर 'पूजनीय' शब्द होना चाहिए।

 

44. निम्नलिखित में से एक अशुद्ध वाक्य है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (a) पूज्यास्पद व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए।
Note:

प्रस्तुत विकल्प (a) अशुद्ध है। इसका शुद्ध रूप - 'पूजास्पद व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए' होगा। शेष सभी विकल्प शुद्ध हैं।

 

45. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य अशुद्ध है? [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) वह अनेकों मामलों में गवाह था।
Note:

विकल्प (a) का वाक्य अशुद्ध है। इस वाक्य में 'अनेकों' के स्थान पर 'अनेक' होना चाहिए, क्योंकि 'अनेक' स्वयं बहुवचन का द्योतक है।

 

46. दिए गए वाक्य में से गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए। [SSC. G.D. 2024]

'उपयुक्त सभी बातें पढ़कर ही हस्ताक्षर करें।'

 

Correct Answer: (a) उपयुक्त
Note:

'उपयुक्त सभी बातें पढ़कर ही हस्ताक्षर करें।' इस वाक्य में प्रयुक्त शब्द 'उपयुक्त त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि वाक्य के सन्दर्भ में तथा वाक्य के अनुरूप यहाँ 'उपर्युक्त' शब्द होना चाहिए। उपयुक्त का अर्थ सही स्थान पर होना होता है, जबकि उपर्युक्त का अर्थ है, ऊपर दी गयी। उपर्युक्त को प्रायः उपरोक्त भी लिखा और बोला जाता है, जो वर्तनी की दृष्टि से तथा शब्द शुद्धि की दृष्टि से सही नहीं होता है।

47. निम्नलिखित वाक्यों में से शुद्ध वाक्य है - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) वे ग्राम जनता को जगाने के लिए प्रयासरत हैं।
Note:

उपर्युक्त सभी वाक्यों के स्पष्टीकरण/परीक्षण इस प्रकार दिए। किए जा रहे हैं-

व्यवसाय के लिए मुझे आपकी सहायता उपेक्षित है। इस वाक्य में उपेक्षित शब्द के स्थान पर अपेक्षित शब्द का प्रयोग उचित होगा, क्योंकि सहायता के लिए अपेक्षा की जाती है न कि उपेक्षा ।

महारानी लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की महिषी थीं। इस वाक्य में 'महिषी' शब्द के स्थान पर 'पत्नी' शब्द का प्रयोग उचित है, क्योंकि महिषी सम्राट् की पटरानी के लिए प्रयुक्त होता है।

वे ग्राम जनता को जगाने के लिए प्रयासरत हैं। वाक्य शुद्ध है। कुछ लोग मिष्टान्न के प्रिय होते हैं, वाक्य अशुद्ध है, क्योंकि मिष्टान्न उनका प्रिय होता है न कि वे मिष्टान्न के प्रिय होते हैं। सही वाक्य इस प्रकार होगा- कुछ लोग मिष्टान्न प्रिय होते हैं।

48. निम्नलिखित वाक्यों से अशुद्ध वाक्य चुनिए । [UP CSAT Exam 2019]

Correct Answer: (d) यह कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
Note:

कोई भी वाक्य शुद्ध नहीं है। शुद्ध वाक्य इस प्रकार हैं- (d) 'यह कार्य अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है' (a) चहारदीवारी के पार एक सुन्दर इमारत है। (b) उपर्युक्त वाक्य का संज्ञान लें। (c) शिक्षणेतर कर्मचारी आज शाम को एकत्र होंगे। उ.प्र. लोकसेवा आयोग ने विकल्प (d) को सही उत्तर माना है जबकि उक्त विकल्प में महत्त्व शब्द वर्तनी की दृष्टि से सही नहीं है।

 

49. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) बादशाह ने मुक्तहस्त दान दिया।
Note:

विकल्प (c) का वाक्य शुद्ध है। अन्य विकल्पों में वर्तनी की त्रुटियाँ हैं। विकल्प (a) में 'आधीन' के स्थान पर 'अधीन', विकल्प (b) में 'निरपराधी' के स्थान पर 'निरपराध' तथा विकल्प (d) में 'पैत्रिक' के स्थान पर 'पैतृक' होना चाहिए।

 

50. दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है। यद्यपि वह पढ़ा लिखा है, परन्तु मूर्खता के कार्य करता है। [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (c) परन्तु मूर्खता के
Note:

यद्यपि वह पढ़ा लिखा है, परन्तु मूर्खता के कार्य करता है। इस वाक्य में 'मूर्खता के शब्दावली के स्थान पर 'मूर्खतापूर्ण शब्दावली का प्रयोग उचित है। त्रुटिरहित वाक्य इस प्रकार बनेगा- यद्यपि वह पढ़ा लिखा है, परन्तु मूर्खतापूर्ण कार्य करता है।