वाक्य अशुद्धियाँ (Part-4)

Total Questions: 14

1. दिए गए वाक्य में से गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए। "इसके अन्तग्रत भिन्न प्रकार के प्रान्त आते हैं। [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (b) अन्तग्रता
Solution:"इसके अन्तग्रत भिन्न प्रकार के प्रान्त आते हैं।" इस वाक्य में 'अन्तग्ग्रत' शब्द त्रुटिपूर्ण है, जिसकी सही वर्तनी 'अन्तर्गत्' है।

2. दिए गए वाक्य में से निरर्थक शब्द ज्ञात कीजिए। ताबकि 15 उठाओ और पढ़ना शुरू करो। [SSC. G.D. 2024]

Correct Answer: (b) ताबकि
Solution:ताबकि उठाओ और पढ़ना शुरू करो। इस वाक्य में 'ताबकि शब्द निरर्थक है। इसके स्थान पर सार्थक शब्द किताब प्रयुक्त किया जा सकता है।

3. दिए गए वाक्य में से गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए। [SSC. G.D. 2024]

'निसन्देह शरण एक योग्य वर है।'

 

Correct Answer: (a) निसन्देह
Solution:निसन्देह शरण एक योग्य वर है। इस वाक्य में निसन्देह शब्द की वर्तनी त्रुटिपूर्ण है, इसकी सही वर्तनी निःसन्देह है। सही वाक्य इस प्रकार बनेगा- निःसन्देह शरण एक योग्य वर है।

4. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) निरपराध व्यक्ति को दण्ड क्यों मिला?
Solution:विकल्प (b) का वाक्य शुद्ध है। अन्य विकल्पों में वर्तनी की अशुद्धियाँ हैं। विकल्प (a) में 'संसारिक' के स्थान पर 'सांसारिक', विकल्प (c) में 'लिपी' के स्थान पर 'लिपि' तथा विकल्प (d) में 'अत्याधिक' के स्थान पर 'अत्यधिक' होना चाहिए।

5. दिए गए वाक्य में से गलत वर्तनी ज्ञात कीजिए। [SSC. G.D. 2024]

'राम तो एक सीधा-साधा बच्चा है।'

 

Correct Answer: (c) सीधा-साधा
Solution:राम तो एक सीधा-साधा बच्चा है। इस वाक्य में प्रयुक्त युग्मक शब्द सीधा-साधा त्रुटि पूर्ण है वस्तुतः साधा के स्थान पर सादा शुद्ध वर्तनी वाला शब्द होता है। अतः सही वाक्य होगा- राम तो एक सीधा-सादा बच्चा है।

6. हिन्दी वर्तनी के आधार पर सही वाक्य का चयन करें। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 20 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) तुम इसके दाम देते जाओ।
Solution:'तुम इसके दाम देते जाओ।' सही वाक्य है। अन्य वाक्य वर्तनी एवं व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध हैं।

7. निम्न वाक्य के किस भाग में त्रुटि है? [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2016 (प्रथम पाली)]

हम कब तक सहते रहेंगे और अप्मान का घूँट पीते रहेंगे।

 

Correct Answer: (a) अप्मान का घुट
Solution:विकल्प (a) का भाग त्रुटिपूर्ण है। इसका शुद्ध रूप है- 'अपमान का घूँट' होगा।

8. निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) आज रेणु देवी का व्याख्यान होगा।
Solution:विकल्प (c) का वाक्य शुद्ध है। शेष वाक्य अशुद्ध हैं। इनके शुद्ध वाक्य इस प्रकार हैं- (a) यहाँ मीठे पानी का एक कुआँ है। (b) एक रुपया में कितने पैसे होते हैं? (d) साधु को भिक्षा दो।

9. दिये गये विकल्पों में से शुद्ध वाक्य पहचानिए। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 20 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) मोर के पंख सुन्दर होते हैं।
Solution:'मोर के पंख सुन्दर होते हैं।' शुद्ध वाक्य है।

10. निम्नलिखित वाक्यों में से एक वाक्य शुद्ध है- [U.P. P.S.C. (R.I.), 2014]

Correct Answer: (a) उसने मिष्टान्न खरीदा
Solution:प्रस्तुत विकल्प में विकल्प (a) 'उसने मिष्टान्न खरीदा' शुद्ध वाक्य है। शेष विकल्प अशुद्ध हैं। 'गरिष्ट' एवं गरिष्ठ दोनों शब्द सही हैं, किन्तु भोजन के सन्दर्भ में गरिष्ठ शब्द ज्यादा सही है। विकल्प (d) में अन्तर्ध्यान अशुद्ध शब्द है, शुद्ध शब्द 'अन्तर्धान' होगा।