वाक्य अशुद्धियाँ (Part-4)Total Questions: 1411. वाक्य में त्रुटिपूर्ण भाग का चयन कीजिए। यदि कोई त्रुटि न हो तो (d) भाग का चयन कीजिये। [UPSSSC आबकारी सिपाही (प्रथम पाली) परीक्षा, 2016]भारत / सबसे बड़ा / लोकतन्त्रिक देश है। कोई त्रुटि नहीं (a) भारत(b) सबसे बड़ा(c) लोकतन्त्रिक देश है(d) कोई त्रुटि नहींCorrect Answer: (c) लोकतन्त्रिक देश हैSolution:'भारत सबसे बड़ा लोकतन्त्रिक देश है।' यह वाक्य शुद्ध है। प्रश्नगत वाक्य के विकल्प (c) लोकतन्त्रिक के स्थान पर 'लोकतन्त्रिक' होना चाहिए।12. विकल्पों में तीन वाक्यांश दिए गए हैं तथा (d) विकल्प का चयन तभी करना है जब कोई त्रुटि नहीं हो- [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016](a) अपने परिवार एवं प्रियजनों के विषय में(b) स्वास्थ्य सम्बन्धी कुशल समाचार(c) शीघ्र भेजने की अनुकम्पन करें।(d) कोई त्रुटि नहींCorrect Answer: (c) शीघ्र भेजने की अनुकम्पन करें।Solution:विकल्प (c) में वाक्य त्रुटिपूर्ण का भाग है। इसमें 'अनुकम्पन' के स्थान पर 'अनुकम्पा' होना चाहिए।13. निम्नलिखित में कौन-सा वाक्य अशुद्ध है? [U.P. N.T., 2006](a) कवि ने सम्पादक को एक कविता भेजी।(b) अध्यापका ने शिष्य से प्रश्न पूछा।(c) बच्चे ने कहा था, पर आप ने नहीं सुना(d) अमित ने जेब से दस रुपये का नोट निकाला।Correct Answer: (b) अध्यापका ने शिष्य से प्रश्न पूछा।Solution:विकल्प (b) में प्रस्तुत 'अध्यापका' त्रुटिपूर्ण वर्तनी है। इसके स्थान पर या तो 'अध्यापक' या 'अध्यापिका' होना चाहिए।14. निम्नलिखित में एक वाक्य त्रुटिपूर्ण है- [U.P. N.T., 2006](a) सम्भवतः मैं रविवार को आ जाऊँगा।(b) जीती मक्खी निगली नहीं जाती।(c) विद्या सदेव साथ रहने वाला धन होता है।(d) मुझे आशंका है कि निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएँगे।Correct Answer: (c) विद्या सदेव साथ रहने वाला धन होता है।Solution:विकल्प (c) में प्रस्तुत वाक्य त्रुटिपूर्ण है। इसमें 'सदेव' वर्तनी अशुद्ध है। 'सदेव' के स्थान पर 'सदैव' होना चाहिए।Submit Quiz« Previous12