संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धियाँ
Total Questions: 50
स्वामी दयानन्द का देश आभारी रहेगा, क्योंकि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है। इस वाक्य में स्वामी दयानन्द का देश वाक्यांश त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि देश केवल स्वामी दयानन्द का नहीं है, अपितु उनके कार्य के लिए देश आभारी है, अतः सही वाक्य इस प्रकार बनेगा- स्वामी दयानन्द के लिए, देश आभारी रहेगा; क्योंकि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है।
वाक्य क्रम की दृष्टि से सही/शुद्ध वाक्य है मेरा पालतू कुत्ता कहीं खो गया। वस्तुतः किसी वाक्य के सार्थक शब्दों को यथास्थान रखने की क्रिया को 'क्रम' अथवा 'पदक्रम' कहते हैं। प्रश्नगत् शेष वाक्य पदक्रम की दृष्टि से अशुद्ध हैं।
इस समय उसकी अवस्था तीस वर्ष है। यह वाक्य सही है।
पदक्रम की दृष्टि से सही वाक्य है- हे नाथ, मुझे जाने दें। शेष वाक्यों में क्रम/पदक्रम का अभाव है।
देवता को एक फूलों की माला अर्पित कर वह वहाँ से चला गया। इस वाक्य के 'एक फूलों की माला भाग में त्रुटि है। वस्तुतः एक फूलों की माला वाक्यांश अनुचित है, क्योंकि माला में एक नहीं अनेक फूल होते हैं, सही वाक्य इस प्रकार बनेगा- देवता को फूलों की एक माला अर्पित कर वह वहाँ से चला गया।
मेले में बच्चा खो गया।
'मेले में बच्चा खो गया' वाक्य का शुद्ध रूप होगा- बच्चा मेले में खो गया।
रोगी को काटकर सेब खिलाओ।
'रोगी को काटकर सेब खिलाओ' वाक्य का शुद्ध रूप होगा - 'रोगी को सेब काटकर खिलाओ।
उपर्युक्त में से क्रम की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है- राहुल क्या जा रहा है? इस वाक्य का सही क्रम है- क्या राहुल जा रहा है? शेष वाक्य क्रम की दृष्टि से शुद्ध हैं।
विकल्प (c) में प्रस्तुत शुद्ध वाक्य है। 'सारी रात भर' या 'पूरी रात भर' का प्रयोग अनुचित है।
पदक्रम की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है- कर्मचारी ने आलमारी से अधिकारी के लिए फाइल निकाली। शेष विकल्प इसी वाक्य के बिना क्रम वाले अशुद्ध रूप हैं।