वाक्य रचना (Part-2)

Total Questions: 36

1. 'प्रातः सूर्य उदित हुआ और पक्षी चहचहाने लगे।' किस वाक्य का उदाहरण है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) संयुक्त वाक्य
Note:

'प्रातः सूर्य उदित हुआ और पक्षी चहचहाने लगे।' संयुक्त वाक्य का उदाहरण है।

संयुक्त वाक्य- जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य हों, तथा योजक शब्द 'कि' अथवा 'और' से जुड़े हों, उन्हें 'संयुक्त वाक्य' कहते हैं।

2. निम्नलिखित में संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए। [UPSSSC आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) काम समाप्त करो और जाओ।
Note:

'काम समाप्त करो और जाओ' यह संयुक्त वाक्य है। जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों (जैसे-और, तथा, एवं आदि) द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

3. 'सीटी बजी और सभी प्रतिभागी तेजी से दौड़े।' रचना की दृष्टि से वाक्य का कौन-सा प्रकार है? [Chhattisgarh.TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]

Correct Answer: (c) संयुक्त वाक्य
Note:

'सीटी बजी और सभी प्रतिभागी तेजी से दौड़े।' रचना की दृष्टि से यह संयुक्त वाक्य है।

 

4. "मजदूर मेहनत करता है किन्तु उसके लाभ से वंचित रहता है।" यह वाक्य है- [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) संयुक्त वाक्य
Note:

"मजदूर मेहनत करता है किन्तु उसके लाभ से वंचित रहता है।" यह संयुक्त वाक्य का उदाहरण है। वस्तुतः जिस वाक्य में साधारण वाक्य एवं मिश्र वाक्य का संयोजन अव्ययों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

 

5. निम्न में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिये- [नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (b) मैं पढ़ता हूँ और वह गाता है।
Note:

विकल्प (b) में संयुक्त वाक्य है।

 

6. 'बादल घिर आए और बारिश होने लगी।' रचना की दृष्टि से वाक्य है- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) संयुक्त
Note:

'बादल घिर आए और बारिश होने लगी।' रचना की दृष्टि से यह संयुक्त वाक्य है।

 

7. निम्नलिखित विकल्पों में से दिए गए वाक्य का सही वाक्य भेद पहचानिए। [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (11)]

पुस्तक बाजार में बहुत महँगी थी, इसलिए पुस्तकालय से ले ली।

 

Correct Answer: (d) संयुक्त वाक्य
Note:

प्रश्नगत वाक्य संयुक्त वाक्य है। जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, अतः इसलिये, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं।

 

8. यद्यपि वह पण्डित है, फिर भी हठी है को संयुक्त वाक्य में परिवर्तित करने पर सही उत्तर होगा- [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) वह पण्डित है, किन्तु हठी है।
Note:

दो या दो से अधिक साधारण वाक्य जब पर, किन्तु, और, या इत्यादि से जुड़े होते हैं, तो वे संयुक्त वाक्य कहलाते हैं।

 

9. वाक्य और उसके भेद से सम्बन्धित कौन-सा जोड़ा गलत है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018]

Correct Answer: (d) लक्ष्मी गयी और सोफिया आ गयी - सरल वाक्य
Note:

विकल्प (d) का जोड़ा गलत है। प्रस्तुत वाक्य संयुक्त वाक्य है, न कि सरल वाक्य। संयुक्त वाक्यों को संयोजक अव्ययों के द्वारा जोड़ा जाता है।

 

10. जिस वाक्य में इसलिए, और, क्योंकि, लेकिन, परन्तु आदि समुच्चयबोधक शब्द जुड़ते हैं। उस वाक्य को क्या कहते हैं? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) संयुक्त वाक्य
Note:

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, किन्तु, परन्तु, लेकिन आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं। जैसे वह सुबह गया और शाम को लौट आया।