Correct Answer: (d) तालीकोटा का युद्ध
Solution:1565 ई. में तालीकोटा के प्रसिद्ध युद्ध में बीजापुर, अहमदनगर, गोलकुंडा और बीदर की संयुक्त सेनाओं ने विजयनगर को पराजित किया। इस संयुक्त सेना में केवल बरार शामिल नहीं था। फरिश्ता के अनुसार, यह युद्ध तालीकोटा में लड़ा गया, किंतु युद्ध का वास्तविक क्षेत्र राक्षसी एवं तंगड़ी नामक दो ग्रामों के बीच स्थित था। तालीकोटा के युद्ध के समय विजयनगर का शासक सदाशिव राय था, किंतु वास्तविक शक्ति उसके मंत्री रामराय के हाथों में थी। रामराय एक योग्य शासक था। उसने बहमनी राज्यों के मुस्लिम शासकों के मध्य फूट डालने का प्रयास किया; किंतु सफल नहीं हुआ। तालीकोटा के इसी युद्ध में हुसैन निजामशाह ने अपने हाथ से रामराय का वध कर दिया।