विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (रेलवे)

Total Questions: 60

11. SAGA-220 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा विकसित किया गया है। SAGA-220 क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) सुपर कंप्यूटर
Solution:SAGA-220 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंध ान संगठन द्वारा निर्मित एक सुपर कंप्यूटर है।
2 मई 2011 को इसका अनावरण किया गया था।

इसे प्रत्यूष सुपरकंप्यूटर ने 220 Tera Flops की अधिकतम गति के साथ पीछे छोड़ दिया है।

12. CSIR का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) Council of Scientific and Industrial Research (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च)
Solution:वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (CSIR) की स्थापना भारत सरकार द्वारा सितंबर 1942 में की गई थी।

यह भारत में सबसे बड़े अनुसंधान एवं विकास संगठन के रूप में उभरकर आया है।

13. भारत का सबसे बड़ा नाभिकीय शक्ति केंद्र ....................... में स्थित है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) तारापुर
Solution:महाराष्ट्र में स्थित तारापुर परमाणु बिजलीघर भारत की प्रथम परमाणु ऊर्जा परियोजना थी। इसने 28 अक्टूबर, 1969 से कार्य करना शुरू कर दिया था।

यह बिजली उत्पादन के लिए क्वथन जल रिएक्टर (बीडब्ल्यूआर) (Boiling water reactors (BWRs)) पर आधारित है।

बीडब्ल्यूआर एक परमाणु रिएक्टर हैं, जो जल को शीतलक और मॉडरेटर के रूप में उपयोग करता हैं। रिएक्टर में भाप का उत्पादन किया जाता है जिसे बाद में यूरेनियम ऑक्साइड से परिष्कृत किया जाता है।

14. नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (नैनो मिशन) मिशन की शुरुआत .................... में की गयी थी। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) 2007
Solution:भारत सरकार द्वारा देश में नैनो प्रोद्योगिकी को बढ़ावा देने के उद्देश से मई 2007 में 'अम्ब्रेला क्षमता निर्माण कार्यक्रम' (umbrella capacity-building programme) की शुरुआत की गई है।

इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अन्तर्गत 'विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) 'द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

15. भारत के पहले बीम वेपन KALI-5000 को किसके द्वारा विकसित किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) डीआरडीओ और बार्क (DRDO & BARC)
Solution:KALI का अर्थ किलो एम्पीयर लीनियर इंजेक्टर होता है। काली-5000 इस अस्त्र को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे सॉफ्ट-किल के द्वारा मिसाइलों और विमानों को नष्ट करने हेतु उपयोग किया जा सके।

इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

16. डीआरडीओ (DRDO) द्वारा निर्मित इनमें से कौन-सी मिसाइल हवा से हवा में वार करने में सक्षम मिसाइल है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) अस्त्र
Solution:अस्त्र (ASTRA) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एएएम) प्रणाली का एक बियॉन्ड विजुअल रेंज (बीवीआर) (Beyond Visual Range (BVR) है जिसे लड़ाकू विमानों पर लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।

SU-30 Mk-I विमान के साथ एकीकृत ASTRA Mk-1 हथियार प्रणाली को भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल किया जा रहा है।

17. इसरो (ISRO) द्वारा वर्ष 2020 में प्रक्षेपित अंतिम उपग्रह कौन-सा था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) सीएमएस-01 (CMS-01)
Solution:दिसंबर 2020 में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C50) पर एक संचार उपग्रह, CMS-01 को लॉन्च किया।

सीएमएस-01 एक संचार उपग्रह है जिसे विस्तारित सी बैंड आवृत्ति स्पेक्ट्रम में सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।

18. इसरो (ISRO) द्वारा GSLV लॉन्च वाहन पर लॉन्च किए गए नवीनतम भू-स्थिर संचार उपग्रह का नाम बताएँ, जिसे विशेष रूप से भारतीय वायु सेना के लिए उसकी संचार क्षमताओं को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) GSAT-7A
Solution:जीसैट-7A एक केयू-बैंड आधारित सैन्य संचार उपग्रह है। इसमें चार सौर पैनल हैं जो 3.3 किलोवाट बिजली प्रदान करेंगे।

इसरो द्वारा लॉन्च किया गया GSAT-7A, भारतीय वायु सेना के संचार बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने में सहायता करेगा।

19. वर्तमान में इनमें से किस देश में अधिकतम संख्या में नाभिकीय रिएक्टर संचालित हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) यूनाइटेड स्टेट्स
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका, विश्व का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा उत्पादक देश है, जो विश्व में परमाणु ऊर्जा से उत्पन 30% से अधिक बिजली का उत्पादन कर रहे देशों को परमाणु ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सबसे अधिक प्रचालनात्मक परमाणु रिएक्टर (96) हैं।

20. भारी जल (Heavy Water) के नामकरण का आधार क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) यह प्रोटियम के स्थान पर डयूटीरियम का उपयोग किया जाता है, जो हाइड्रोजन का अपेक्षाकृत भारी समस्थानिक है।
Solution:भारी जल (D₂O) वह है जिसमें हाइड्रोजन का भारी समस्थानिक ड्यूटेरियम हाइड्रोजन का स्थान लेता है।

ड्यूटेरियम, हाइड्रोजन का समस्थानिक है जिसका द्रव्यमान सामान्य हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से दोगुना होता है।