विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (रेलवे)

Total Questions: 60

31. X-बैंड सिंथेटिक एपर्चर रडार (X-band synthetic aperture radar) का उपयोग किस उपग्रह में किया गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) रिसैट-2बी (RISAT-2B)
Solution:RISAT-2B स्वदेश में विकसित सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) इमेजिंग उपग्रह है जो 3.6 मीटर रेडियल रिब एंटीना (Radial Rib Antenna) के साथ X बैंड में कार्य करता है।

RISAT-2B, या रडार इमेजिंग सैटेलाइट-2B को 22 मई 2019 को लॉन्च किया गया था।

RISAT (रडार इमेजिंग सैटेलाइट) इसरो द्वारा निर्मित भारतीय रडार इमेजिंग सैटेलाइट-2B एक टोही उपग्रह है जो भारत के RISAT कार्यक्रम का हिस्सा है इस श्रृंखला का तीसरा उपग्रह है।

32. एमिसेट किस प्रकार का उपग्रह है, जिसे इसरो द्वारा लॉच किया गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 15.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) खुफिया उपग्रह
Solution:एमिसैट (EMISAT) भारत का पहला इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपग्रह है। इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 1 अप्रैल 2019 को तटीय आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था।

इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की एक परियोजना 'कौटिल्य' (Kautilya) के तहत विकसित किया गया है।

33. बैंडीकूट (Bandicoot) निम्नलिखित में से किसे संदर्भित करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) एक जल-निकास स्वच्छक रोबोट
Solution:बैंडिकूट (Bandicoot) सीवेज सफाई करने वाला एक रोबोट है। यह एक अर्ध-स्वचालित रोबोट है जो अपने रोबोट हाथ से सीवेज लाइनों की सफाई के लिए मैनहोल में प्रवेश कर सकता है।

इसे केरल स्थित जेनरोबोटिक्स द्वारा फरवरी 2018 में विकसित किया गया है।

34. तेजस नामक स्वदेशी एलसीए (LCA) फाइटर जेट का निर्माण किसने किया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
Solution:हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बनाया गया है।

यह 'उन्नत उड़ान नियंत्रण प्रणाली (Advanced flight control System) के साथ 'क्वाडुप्लेक्स डिजिटल फ्लाई- बाय-वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम' (quadruplex digital fly-by-wire

Flight Control System (FCS) से जुड़ा हुआ है। यह जनरल इलेक्ट्रिक 85kN F404-GE-IN20 टर्बोफैन इंजन द्वारा संचालित होता है।

35. ...................... सोवियत संघ द्वारा 1957 में प्रक्षेपित किया गया पहला कृत्रिम उपग्रह था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) स्पुतनिक-1
Solution:सोवियत संघ ने 4 अक्टूबर, 1957 को स्पुतनिक- 1 उपग्रह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था।

स्पुतनिक-1 अंतरिक्ष यान पृथ्वी के चारों | ओर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित प्रथम कृत्रिम उपग्रह था।

यह पूर्व सोवियत संघ के स्पुतनिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में चार उपग्रहों की श्रृंखला में प्रथम था।

36. न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) मुम्बई
Solution:न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL), मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित परमाणु ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।

यह अक्टूबर 2003 में भाविनी विद्युत निगम की स्थापना तक भारत के वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण व संचालन हेतु उत्तरदायी एकमात्र निकाय था।

37. नाभिकीय रिएक्टरों में ईंधन के रूप में इनमें से किसका उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) यूरेनियम
Solution:परमाणु विखंडन के लिए परमाणु ऊर्जा संयंत्रों द्वारा यूरेनियम सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला ईंधन है।

परमाणु ऊर्जा संयंत्र U-235 को ईंधन के रूप में उपयोग करता हैं क्योंकि इसके परमाणु सरलतापूर्वक विखंडित हो जाता है।

38. कौन सा राज्य AVGC (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग एंड कॉमिक्स) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का आरंभ करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 18.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) कर्नाटक
Solution:कर्नाटक ने जनवरी 2022 में महादेवपुरा, बंगलुरु में भारत का पहला एवीजीसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) लॉन्च किया।

AVGC COE को इसकी इनोवेट कर्नाटक पहल के तहत अग्रणी उच्च प्रौद्योगिकी डिजिटल मीडिया हब के साथ लॉन्च किया गया है।

यह इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी विभाग जैव प्रौद्योगिकी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित है।

39. भारत के किस राज्य से इसरो (ISRO) ने विकास इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो भारत के पहले मानव वाहक रॉकेट गगनयान को शक्ति प्रदान करेगा? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) तमिलनाडु
Solution:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 21 जनवरी 2022 को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में विकास इंजन गगनयान का सफल परीक्षण किया।

इंजन की नाममात्र परिचालन की स्थितियों से परे संचालन करके इसकी मजबूती की जांच करने के लिए परीक्षण आयोजित किया गया था।

40. भारतीय सेना द्वारा सैन्य क्षेत्र के लिए इन-हाउस मैसेजिंग एप्लिकेशन हेतु जारी किए गए ऐप का नाम बताएं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (4) ASIGMA
Solution:भारतीय सेना ने 24 दिसंबर 2021 को एएसआईजीएमए (आर्मी सिक्योर इंडीजीनियस मैसेजिंग एप्लिकेशन) नाम से एक समकालीन मैसेजिंग एप्लिकेशन आरम्भ किया है।

यह एक नई पीढ़ी का, अत्याधुनिक, वेब-आधारित एप्लिकेशन है, जिसे सेना के सिग्नल कोर के अधिकारियों की टीम द्वारा विकसित किया गया है।

आर्मी वाइड एरिया नेटवर्क (AWAN) मैसेजिंग एप्लिकेशन के प्रतिस्थापन के रूप में एप्लिकेशन को सेना के आंतरिक नेटवर्क पर तैनात किया जा रहा है।