विज्ञान और प्रौद्योगिकी : विविध

Total Questions: 27

1. ....... पहला 'मेड इन इंडिया' पेटास्केल सुपरकंप्यूटर है, जिसे मार्च 2022 में IIT रुड़की में परिनियोजित किया गया था, इसकी सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 1.66 पेटाफ्लॉप्स है। [RRC Group D 02/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) परम गंगा (PARAM Ganga)
Solution:परम गंगा मार्च 2022 में IIT रुड़की में राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) द्वारा तैनात किया गया पहला 'मेड इन इंडिया' पेटास्केल सुपरकंप्यूटर है, जिसकी सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 1.66 पेटाफ्लॉप है।

2. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय रेलवे का इन-हाउस सॉफ्टबेयर है, जो रेलगाड़ियों से मवेशियों के कुचल जाने की समस्या से निपटने के लिए बनाया गया है? [RRC Group D 17/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) स्मार्ट इवेंट ट्रैकिंग सिस्टम (Smart Event Tracking System)
Solution:(SETS) गूगल मेप आधारित योजना और विश्लेषण साधन पर एक नया साधन है। इसे ट्रेनों द्वारा मवेशियों के कुचले जाने की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए तैनात किया गया है। भारतीय रेलवे ने इसरो की मदद से एक रीयल-टाइम ट्रेन सूचना प्रणाली (RTIS) बनाई है, जिससे सही समय में ट्रेनों को ट्रैक करना आसान हो गया है। कवच प्रणाली भारतीय रेलवे द्वारा अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) के माध्यम से विकसित एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ATP) प्रणाली है।

3. भारत में डिजाइन और निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का नाम क्या है ? [RRC Group D 27/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) तेजस
Solution:तेजसः यह 4.5 पीढ़ी का, हर मौसम में चलने वाला और बहु-भूमिका वाला लड़ाकू विमान है। यह आक्रामक हवाई सहायता, नजदीकी युद्ध और जमीनी हमले की भूमिका निभाने में सक्षम है। यह अपनी श्रेणी का सबसे छोटा और सबसे हल्का विमान है। निर्माता -हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)। प्रचंड: HAL द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) ।

4. भारतीय नागरिकों द्वारा ट्रांसलेशनल रिसर्च (Translational Research) को मान्यता देने, प्रोत्साहित करने और समर्थन करने के लिए, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार द्वारा शुरू की गई फेलोशिप का नाम क्या है? [RRC Group D 06/10/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप
Solution:अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी इनोवेशन नेशनल फेलोशिप (इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (INAE) द्वारा सम्मानितः। फेलोशिप का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग, नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास में उत्कृष्टता को पहचानना और बढ़ावा देना है। रु. 15.00 लाख प्रतिवर्ष के अनुसंधान अनुदान के साथ-साथ आहरित वेतन के अतिरिक्त राशि रु. 25,000/- प्रति माह है।

5. अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय समिति का गठन कब किया गया था? [RRB NTPC CBT-I (30/12/2020) Evening]

Correct Answer: (a) 1962
Solution:1962 (पंडित जवाहरलाल नेहरू)। यह परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आता है। समिति का उद्देश्य भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम तैयार करना था। 15 अगस्त 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) को भंग कर दिया गया और इसका स्थान ले लिया।

6. पोखरण परमाणु परीक्षण 2 का कोड नाम क्या था? [RRB NTPC CBT-I (04/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) ऑपरेशन शक्ति
Solution:पोखरण-द्वितीय परीक्षण मई 1998 में भारतीय सेना के पोखरण परीक्षण रेंज में भारत द्वारा किए गए पांच परमाणु बम परीक्षण विस्फोटों की एक श्रृंखला थी।

7. भारत ने अपने पहले परमाणु बम का परीक्षण कब किया था? [RRB NTPC CBT-I (07/01/2021) Morning]

Correct Answer: (d) 1974
Solution:पोखरण-1 इसे स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया गया था और आधिकारिक तौर पर इसे "कुछ सैन्य निहितार्थ" के साथ "शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट" के रूप में वर्णित किया गया था। यह राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज में आयोजित किया गया था।

8. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT), जो अब RMSA के अधीन एकीकृत है, को वर्ष ....... में लॉन्च किया गया था। [RRB NTPC CBT-I (09/01/2021) Morning]

Correct Answer: (d) 2004
Solution:सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT): 2010 में संशोधित किया गया। उद्देश्य माध्यमिक स्तर के छात्रों को कंप्यूटर सहायता प्राप्त शिक्षण प्रक्रिया के माध्यम से अपनी क्षमता को विकशित करने का अवसर प्रदान करना। ICT के घटक इलेक्ट्रॉनिक पाठ्यपुस्तकें, निर्देशात्मक सॉफ्टवेयर (instructional software), ई-मेल, चैट और डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम। RMSA: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, मार्च 2009 में लॉन्च किया गया।

9. भारत में परमाणु ऊर्जा गतिविधियों की निगरानी के लिए परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना कब की गई थी? [RRB NTPC CBT-I (11/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) अगस्त 1948
Solution:परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) पहली बार वैज्ञानिक अनुसंधान विभाग में स्थापित किया गया था, जिसे कुछ महीने पहले जून 1948 में बनाया गया था। परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) 3 अगस्त 1954 को प्रधान मंत्री के सीधे प्रभार में बनाया गया था। AEC को बाद में 1 मार्च, 1958 को एक सरकारी प्रस्ताव के माध्यम से DAE के अंदर स्थापित किया गया था। पहले अध्यक्ष - होमी भाभा। मुख्यालय - मुंबई.

10. निम्नलिखित में से किस देश के पास एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी घरेलू संचार उपग्रह प्रणाली है? [RRB NTPC CBT-I (18/01/2021) Evening]

Correct Answer: (b) भारत
Solution:भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (INSAT): दूरसंचार, प्रसारण, मौसम विज्ञान और खोज तथा बचाव कार्यों को पूरा करने के लिए ISRO द्वारा लॉन्च किए गए बहुउद्देशीय भूस्थैतिक उपग्रह। स्थापना 1983 में INSAT-1B के चालू होने के साथ। INSAT-3DR: लॉन्च 2016, -प्रक्षेपण यान GSLV-F05/INSAT-3DR | -अनुप्रयोग - जलवायु एवं पर्यावरण, आपदा प्रबंधन प्रणाली।