1. प्रजैविक, जीवाणु और यीस्ट दोनों के बने होते हैं।
2. प्रजैविकों में जीव, खाए जाने वाले खाद्य में होते हैं किंतु वे नैसर्गिक रूप से हमारी आहार नली में नहीं पाए जाते।
3. प्रजैविक दुग्ध शर्कराओं के पाचन में सहायक हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct Answer: (c) 1 और 3
Solution:प्रजैविक ऐसे सूक्ष्मजीव हैं जिनका सेवन मानव शरीर हेतु लाभदायक होता है। प्रजैविकों में मुख्यतः जीवाणु एवं यीस्ट सम्मिलित होते हैं। अतः कथन । सत्य है। उल्लेखनीय है कि खाने के अलावा इन प्रजैविको का लेप भी मानव शरीर हेतु लाभप्रद होता है। प्रजैविकों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव नैसर्गिक रूप में हमारे शरीर के आंतरिक भागों में भी पाए जाते हैं, जिनमें आहार नली प्रमुख है। अतः कथन 2 गलत है। ये प्रजैविक दुग्ध में पाई जाने वाली लैक्टोस के हाइड्रोलिसिस को बढ़ाते हैं और इस तरह दुग्ध शर्कराओं के पाचन में सहायक सिद्ध होते हैं। अतः कथन 3 भी सही है।