विद्युत धारा और उसके प्रभाव (Part-III)

Total Questions: 100

41. 2.5mA की एक धारा 20 प्रतिरोध वाले किसी चालक से होकर प्रवाहित होती है। चालक के सिरों के मध्य विभवांतर ज्ञात कीजिए। [RRC Group D 24/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) 5 mV
Solution:ओम के नियम के अनुसार, V = IR = 2.5 mA x 20 = 5 mV.

42. जब किसी विद्युत उपकरण के टर्मिनलों पर 50 V का विभवांतर आरोपित किया जाता है, तो उसमें 5A की धारा प्रवाहित होती है। यदि विभवांतर को बढ़ाकर 110V कर दिया जाए, तो उपकरण द्वारा ली जाने वाली धारा कितनी होगी? [RRC Group D 24/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 11A
Solution:ओम के नियम के अनुसार,

V = IR

⇒ 50 = 5 × R ⇒ R = 1o Ω.

∴ l = V/R = 110/10 = 11 A.

43. क्रमशः 20 और 30 के दो प्रतिरोध R₁ और R₂, एक 15V बैटरी स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं। R₂ में प्रवाहित धारा का मान (A में) ज्ञात कीजिए । [RRC Group D 24/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) 3
Solution:दिया है, R₁ = 2 Ω, R₂= 3 Ω, और V = 15 Volt
यदि प्रतिरोधों को श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, तो
धारा सभी प्रतिरोधों में समान होता है।
अब, समतुल्य प्रतिरोध, R =R₁ + R2 = 2Ω + 3Ω
= 5Ω.
ओम के नियम का उपयोग करने पर V = IR
⇒ I=V/R=15/5=3A.
तो R₂ में प्रवाहित धारा का मान = 3A

44. दो बल्बों A और B को दिए गए वोल्टेज पर क्रमशः 100 W और 25 W रेट किया गया है। बल्ब A और बल्ब B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए। [RRC Group D 25/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) 1 : 4
Solution:हम जानते हैं कि, शक्ति = (धारा) × (वोल्टेज)

यहाँ, P₁ = I₁ , V = 100 W और P₂ =I₂ V = 25 W

दोनों समीकरणों को विभाजित करने पर, हमे प्राप्त हुआ, P₁/P₂  =I₁/I₂ = 4/1

चूंकि प्रतिरोध (resistances) का अनुपात, धारा (currents) के अनुपात का व्युत्क्रम होता है। इसलिए, R₁/R₂ = 1/4.

45. दो प्रतिरोधों A और B के प्रतिरोध क्रमशः 5 ओम और 10 ओम हैं। यदि वे 5V के एक वोल्टेज स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में संयोजित हैं, तो प्रतिरोध A में उत्पन्न शक्ति और प्रतिरोध B में उत्पन्न शक्ति का अनुपात ज्ञात कीजिए । [RRC Group D 25/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 1 : 2
Solution:दिया गया है, R₁ = 5 ओम और R₂ = 10 ओम, V = 5V

श्रेणीक्रम संयोजन का समतुल्य प्रतिरोध = R = R₁ + R₂ = 5 + 10 = 15 ओम

ओम के नियम का उपयोग करते हुए V = IR

⇒ I=V/R =5/15 =1/3.

श्रेणीक्रम संयोजन में, धारा समान होती है लेकिन वोल्टेज प्रतिरोधों के बीच विभाजित हो जाता है।

तो, V₁ = IR₁ = (1/3)5 = 5/3

और V₂ = IR₂ = (1/3)10 =10/3

अब, शक्ति = (वोल्टेज) × (धारा) P₁ = (5/3)(1/3) =5/9

और P₂ = (10/3)(1/3)=10/9

P₁:P₂ =5/9 :10/9 = 1 : 2.

46. धातु के दो तार A और B एक ही पदार्थ से बने हैं। तार A की लंबाई । और त्रिज्या r है, जबकि तार B की लंबाई 21 और त्रिज्या 2r है। तार A और तार B के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए। [RRC Group D 25/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 2 : 1
Solution:

तार की लंबाई A=1 और क्षेत्रफल  =∏r²| तार B की लंबाई = 21 और क्षेत्रफल ∏(2r)²=4∏r² अब, प्रतिरोधकता के रूप में प्रतिरोध

(R) = p l/area

R₁ =p l/∏r² और R₂ = p 2l/4∏r²

इसलिए, दो प्रतिरोधों का अनुपात, R₁/R₂ =2/1

⇒ R₁ : R₂ = 2 : 1

47. एक विद्युत उपकरण 220 V आपूर्ति से संयोजित होने पर 5 A की धारा लेता है। विद्युत उपकरण की शक्ति ज्ञात कीजिए । [RRC Group D 25/08/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) 1.1 kW
Solution:वोल्टेज (V) = 220V, धारा (I) = 5 एम्पीयर हम जानते हैं कि P = V × I P = 220 × 5 = 1100 वाट = 1.1 किलोवाट ।

48. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प क्रमशः सर्किट की धारा और तुल्य प्रतिरोध को क्रम में दर्शाता है? [RRC Group D 26/08/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) 0.5, 12Ω
Solution:

49. क्रमशः 100 और 200 के दो प्रतिरोध A और B 6V की बैटरी के साथ समानांतर क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में बैटरी द्वारा परिपथ को आपूर्ति की गई कुल ऊर्जा ______ होगी। [RRC Group D 26/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 5.4 J
Solution:

50. क्रमशः 120 और 240 के दो प्रतिरोध A और B. 6 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित हैं। 1 सेकंड में प्रतिरोधों में क्षय होने वाली कुल ऊष्मा ______ होगी। [RRC Group D 26/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 1.0 J
Solution: