विद्युत धारा और उसके प्रभाव (Part-III)

Total Questions: 100

81. प्रत्येक 20Ω के दो प्रतिरोध, समानांतर क्रम में संयोजित है। इसके बाद इस संयोजन को 20Ω के तीसरे प्रतिरोध और 3 V की बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में संयोजित किया गया है। बैटरी द्वारा आपूर्ति की गई शक्ति _______ होगी। [RRC Group D 13/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) 0.30 W
Solution:

82. यदि किसी परिपथ में प्रतिरोध को स्थिर रखते हुए उसकी धारा और विभवान्तर को तीन गुना कर दिया जाए, तो शक्ति में वृद्धि _______ होगी। [RRC Group D 14/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) नौ गुना
Solution:शक्ति = वह दर जिस पर कार्य किया जाता है या ऊर्जा प्रति यूनिट समय में स्थानांतरित की जाती है।

शक्ति (P) = VI ; जहाँ V = विभवान्तर, I = धारा;

P' = V'I' = 3V × 3I = 9VI = 9P.

83. 4 Ω प्रतिरोध वाले एक चालक की कुंडली में 1 mA की धारा प्रेरित होने पर कुंडली में प्रेरित विद्युतवाहक बल (EMF) निम्नांकित में से कितना होगा? [RRC Group D 14/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) 4 mV
Solution:I = E/R, E = IR, E = 4 × 1

= 4mV, जहाँ E = विद्युत वाहक बल, I = धारा, R = प्रतिरोध।

84. 100Ω प्रतिरोध वाले चालक में 2 A की अपरिवर्तित धारा का प्रवाह होने पर, चालक पर विभवान्तर निम्न में से कितना होगा? [RRC Group D 15/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 200 V
Solution:दिया गया, प्रतिरोध (R) = 100, धारा (I) = 2A, V - विभवान्तर ओम के नियम से, V = IR, इसलिए, V = 100 × 2 ⇒ V = 200 V

85. यदि एक टोस्टर को 220 V AC के बजाय 440 V AC से जोड़ा जाए, तो प्रति सेकंड उत्पन्न होने वाली ऊष्मा, पहले उत्पन्न होने वाली ऊष्मा की _______ होगी। [RRC Group D 14/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) चार गुनी
Solution:टोस्टर द्वारा उत्पन्न गई शक्ति दी जाती है P = V²/R या P ∝ V²

जहां V वोल्टेज है और

R टोस्टर के हीटर कुंडली का प्रतिरोध है

यहाँ: V₁ = 440 V ; V₂ = 220 V.

86. विद्युत धारा द्वारा उत्पन्न ऊष्मा के लिए सही सूत्र _______ है। [RRC Group D 15/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) H = V.I.T
Solution:

जूल के ताप के नियम के अनुसार, उत्पन्न ऊष्मा ऊर्जा उस समय के समानुपाती होती है जब विद्युत धारा और विद्युत प्रतिरोध स्थिर होते हैं।

हम वह जानते हैं, ऊर्जा = शक्ति × समय धारा के कारण ऊष्मा ऊर्जा = विद्युत शक्ति × समय H = P × T H = V × I × T {V= विभवान्तर, I= धारा } H = VIT H = I × R × I × T (V = IR, Ohm's Law) H = I²RT

H = VIT = V ×V/R × T =V²/R  T.

ऊष्मा की इकाई - जूल होती है।

87. 3 V बैटरी के साथ श्रृंखला में जुड़े दो बिजली के बल्ब (प्रत्येक 5 Ω प्रतिरोध के साथ) द्वारा खपत विद्युत शक्ति _______ है। [RRC Group D 15/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) 0.9
Solution:V = 3V, R = 5 Ω समतुल्य प्रतिरोध = R1 + R2 (श्रृंखला में)

= 5 + 5 = 10 Ω

P = V²/R = (3 × 3) / 10 = 9 / 10 = 0.9 W I

88. जब एक हीटर द्वारा 1 मिनट 20 सेकण्ड में 60 KJ ऊष्मा उत्पन्न की जाती है तो इसकी शक्ति _______ है। [RRC Group D 15/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) 750W
Solution:कार्य = 60 KJ = 60 × 10³ J

समय = 1 मिनट 20 सेकंड = 60 + 20 = 80 सेकंड

शक्ति = कार्य/समय =60 × 10³/80 = 750 W I

89. 12 V की आपूर्ति से संयोजित किए जाने पर एक बल्ब 36 W की शक्ति कर्षित करता है। यदि इसे 6 V की आपूर्ति से संयोजित किया जाए, तो उसके द्वारा उपभुक्त शक्ति कितनी होगी? [RRC Group D 16/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) 9W
Solution:दिया है:- P = 36, V = 12
सूत्र :- P =V²/R
R =V²/P=12²/36  = 144/36 = 4 ओम
अब 6V पर, P =V²/R  =6²/4 =36/4= 9W I

90. एक घर में, 150 W रेटिंग वाला एक TV सेट 4 घंटे के लिए संचालित होता है, और 1500 W का विद्युत हीटर 25 मिनट के लिए संचालित होता है। TV सेट और विद्युत हीटर की दैनिक ऊर्जा खपत _______ है। [RRC Group D 16/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) क्रमशः 600 Wh और 625 Wh
Solution:ऊर्जा की खपत = शक्ति × समय।

टीवी सेट के लिए, ऊर्जा की खपत = 150 W × 4 घंटे = 600 Whl

इलेक्ट्रिक हीटर के लिए, ऊर्जा खपत = 1500 W ×25/60 घंटे = 625 Wh l