विलोम

Total Questions: 50

1. 'अनुरक्ति' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021, SSC.GD (Exam) - 2021 U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2010, UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016 MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (c) विरक्ति
Solution:'अनुरक्ति' का विपरीतार्थक शब्द 'विरक्ति' होता है।

अन्य शब्दों के विलोम

आसक्ति - अनासक्ति, विरक्ति

प्रकृति - अप्रकृति

प्रशस्ति- अप्रशस्ति

परुष - कोमल

पूर्ववर्ती - परवर्ती, उत्तरवर्ती

प्रकृत - अप्रकृत

2. 'अतीत' शब्द का विपरीतार्थक शब्द है: [MP. PCS (C-SAT) EXAM, 2022]

Correct Answer: (b) भावी
Solution:'अतीत' शब्द का विपरीतार्थक शब्द 'भावी' है। 'गत' का विलोम 'आगत' होता है।

3. 'अनुरूप' का विलोम है- [U.P P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) प्रतिरूप
Solution:'अनुरूप' शब्द का अर्थ सदृश, समान, योग्य तथा उपयुक्त होता है, जबकि प्रतिरूप का अर्थ नकली या जाली, कृत्रिम तथा बनावटी होता है। दिए गए विकल्प के अनुसार 'अनुरूप' शब्द का विलोम 'प्रतिरूप' हो सकता है। वस्तुतः 'अनुरूप' शब्द का विलोम 'अननुरूप' होता है।

4. 'अध' का विलोम है- [UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (a) पूर्ण
Solution:'अध' शब्द का विलोम 'पूर्ण' होता है। 'समाप्त' तथा 'खत्म' एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं। 'समाप्त' शब्द का विलोम प्रारम्भ है।

5. निम्नांकित शब्द - युग्मों में से विलोम शब्दों की दृष्टि से एक युग्म गलत है, वह है [AE (UPPSC) 2021]

Correct Answer: (b) अज्ञ - अनभिज्ञ
Solution:'अज्ञ' का विलोम विज्ञ या प्रज्ञ होता है। सुशासन का विलोम कुशासन; अभिमानी का विलोम निरभिमानी तथा हयादार का विलोम बेहया होता है। कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम हैं विधि -निषेध, क्षणिक-शाश्वत्, आग्रह-दुराग्रह।

6. 'अग्रज' का सही विलोम होता है [उ.प्र. पुलिस कॉस्टेबल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली) U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा) M.P. Professional Exam.11.12.2017]

Correct Answer: (a) अनुज
Solution:'अग्रज' शब्द का सही विलोम 'अनुज' होता है। 'छोटा' बड़ा का विलोम है, जबकि 'लघु' शब्द का विलोम 'दीर्घ' तथा 'सूक्ष्म' शब्द का विलोम 'विराट' होता है।

7. निम्नलिखित में 'अनघ' का विलोम है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (d) अघी
Solution:अनघ का विलोम शब्द अघी है। निरघ, निष्पाप तथा कृती शब्द अनघ के समानार्थी शब्द हैं।

8. 'अमृत' का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021, UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III), U.P.A.P.O. (Mains), 1988]

Correct Answer: (d) विष
Solution:'अमृत' का विलोम 'विष' होता है।

अन्य शब्दों के विलोम

मधुर - कटु, कर्कश, तीक्ष्ण

सुधा - गरल

पीयूष - हलाहल, विष

अर्क अनेकार्थी शब्द है, जिसके अर्थ हैं- अर्थ-सूर्य, इन्द्र, ताँबा, मन्दार, किसी चीज का निचोड़ा हुआ रस इत्यादि है।

9. 'अनुग्रह' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द होगा- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021]

Correct Answer: (a) विग्रह
Solution:'अनुग्रह का विपरीतार्थक शब्द विग्रह होता है। 'विग्रह' सन्धि या समास का भी विलोम शब्द है।

अन्य शब्दों के विपरीतार्थक शब्द

परिग्रह - अपरिग्रह

आग्रह - अनाग्रह

संग्रह - त्याग

अनुलोम - प्रतिलोम

10. 'अर्जन' शब्द का विलोम है- [U.P.P.S.C. (R.I.), 2014]

Correct Answer: (b) व्ययन
Solution:'अर्जन' शब्द का विलोम 'व्ययन' होता है, जबकि 'अर्जित' का विलोम 'अनर्जित', 'अमृत' शब्द का 'विष' तथा 'अनर्थ' शब्द का विलोम 'अर्थ' होता है।