विलोम (Part-10)Total Questions: 501. 'सन्धि' का विलोम शब्द है- [स्टाफ नर्स परीक्षा, 2017 U.P.P.C.S. (Mains), 2008](a) उपसन्धि(b) शत्रुता(c) विग्रह(d) वैमनस्यCorrect Answer: (c) विग्रहSolution:'सन्धि' शब्द का विलोम शब्द 'विग्रह' है। 'शत्रुता', मित्रता का तथा 'वैमनस्य', सौमनस्य का विलोम शब्द है।2. 'सृजन' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2005](a) संहार(b) दुर्जन(c) प्रकृति(d) बनावटCorrect Answer: (a) संहारSolution:सृजन शब्द का विलोम संहार होता है। दुर्जन शब्द का विलोम सज्जन होता है। प्रकृति शब्द का विलोम पुरुष होता है। बनावट शब्द का विलोम वास्तविक / वास्तविकता होता है।3. 'साधु' का विलोम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010](a) साधुनी(b) संन्यासिनी(c) साध्वी(d) असाधुCorrect Answer: (d) असाधुSolution:'साधु' शब्द का विलोम 'असाधु' होता है। अन्य विकल्पों में प्रस्तुत शब्द लगभग एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं।4. 'सत्कर्म' का विलोम नहीं है- [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) अकर्म(b) अपकर्म(c) दुष्कर्म(d) कुकर्मCorrect Answer: (a) अकर्मSolution:सत्कर्म के विलोम अपकर्म, दुष्कर्म तथा कुकर्म होते हैं। अकर्म का विलोम सकर्म होता है।5. 'सकर्मक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018](a) अकर्मक(b) विकर्मक(c) द्विकर्मक(d) कर्मकCorrect Answer: (a) अकर्मकSolution:'सकर्मक' शब्द का विलोम 'अकर्मक' होता है। शेष विकल्प इससे सम्बन्धित नहीं हैं।6. 'सापेक्ष' का विलोम शब्द है- [U.P.R.O/A.R.O. (Pre), 2010, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008, उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पाली)](a) असापेक्ष(b) निष्पक्ष(c) निरपेक्ष(d) आपेक्षCorrect Answer: (c) निरपेक्षSolution:'सापेक्ष' शब्द का विलोम 'निरपेक्ष' है। 'निष्पक्ष' शब्द का विलोम 'पक्षपात' है। अन्य विकल्प भिन्न अर्थ प्रकट करते हैं। कुछ अन्य शब्दों के विलोम हैं-7. 'समझदार' का विलोम नहीं है- [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) गूढ़(b) नासमझ(c) नादान(d) बेसमझCorrect Answer: (a) गूढ़Solution:'समझदार' के विलोम हैं नासमझ, नादान, बेसमझ।अन्य महत्त्वपूर्ण विलोम शब्द -सदाचार के विलोम हैं- अनाचार, दुराचार।सफल के विलोम हैं- असफल, विफल, निष्फल।8. 'सजल' का विलोम है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Mains), 2006](a) जलहीन(b) निर्जल(c) जलाभाव(d) कुजलCorrect Answer: (b) निर्जलSolution:'सजल' शब्द (जल सहित) का विलोम 'निर्जल' (बिना जल) है।'जलहीन' तथा 'जलाभाव' जल की कमी के द्योतक हैं। 'कुजल', 'दूषित जल' या 'खराब जल' का अर्थ प्रकट करता है।9. इसमें से सरल शब्द का विलोम नहीं है- [RO/ARO (Mains 2021)](a) विरल(b) वक्र(c) कुटिल(d) कठिनCorrect Answer: (a) विरलSolution:सरल शब्द के विलोम वक्र, कुटिल तथा कठिन शब्द होते हैं। विरल शब्द के विलोम अविरल, सघन शब्द होते हैं।10. 'सामान्य' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013, U.P. U.D.A./L.D.A. (Malns), 2006, U.P.A.P.O. (Mains), 1994](a) श्रेष्ठ(b) सर्वज्ञ(c) साधारण(d) विशिष्टCorrect Answer: (d) विशिष्टSolution:'सामान्य' शब्द का विलोम 'विशिष्ट' होता है, जबकि 'साधारण', 'सामान्य' का अनुलोम शब्द है। 'सर्वज्ञ' शब्द का विलोम 'अज्ञ 'अज्ञानी' तथा 'श्रेष्ठ' शब्द का विलोम 'अधम / निकृष्ट' होगा।Submit Quiz12345Next »