विलोम (Part-10)Total Questions: 5011. 'सुशील' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2012](a) अशिष्ट(b) दुश्शील(c) श्लील(d) कुख्यातCorrect Answer: (b) दुश्शीलSolution:'सुशील' शब्द का विलोम 'दुश्शील' या 'दुःशील' होता है। 'अशिष्ट', 'शिष्ट' का विलोम शब्द है, जबकि 'श्लील', 'अश्लील' का तथा 'कुख्यात', 'विख्यात' का विलोम शब्द है।12. 'सावधान' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2011](a) खतरनाक(b) विश्राम(c) काम(d) व्यवधानCorrect Answer: (b) विश्रामSolution:'सावधान' शब्द का विलोम 'विश्राम' है, जबकि अन्य विकल्प दूसरे अर्थ प्रकट करते हैं। कर्म-अकर्म, क्रिया-प्रतिक्रिया, सकाम-निष्काम अन्य परस्पर विलोम शब्द हैं।13. 'सुलभ' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 U.P.P.C.S. (Mains), 2011](a) दुष्प्राप्य(b) अलब्धी(c) अप्राप्य(d) दुर्लभCorrect Answer: (d) दुर्लभSolution:'सुलभ' शब्द का उपयुक्त विपरीतार्थक 'दुर्लभ' है। अप्राप्य तथा दुष्प्राप्य, 'प्राप्य' के विपरीतार्थक शब्द हैं।14. 'सुमति' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009](a) कुमति(b) सहमति(c) सम्मति(d) मतिCorrect Answer: (a) कुमतिSolution:'सुमति' शब्द का विलोम 'कुमति' होता है। शेष विकल्प अन्य अर्थ प्रकट करते हैं।15. 'स्थिर' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009](a) अचल(b) अस्थिर(c) चंचल(d) दृढ़Correct Answer: (b) अस्थिरSolution:'स्थिर' शब्द का विलोम 'अस्थिर' है। 'अचल' और 'दृढ़' शब्द एक ही अर्थ को प्रकट करते हैं।16. 'स्थिर' का विलोम शब्द है- [BPSC School Teacher Exam, 2024](a) चंचल(b) अस्थिर(c) निर्विकार(d) उपर्युक्त में से एक से(e) उपर्युक्त में से कोई नहींCorrect Answer: (d) उपर्युक्त में से एक सेSolution:'स्थिर' शब्द का सही विलोम 'अस्थिर' होता है। स्थिर का विलोम चंचल भी होता है। इस प्रकार अस्थिर तथा चंचल दोनों शब्द स्थिर के विलोम हैं। 'निर्विकार' का विलोम सविकार होता है।17. 'स्मरण' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2008, 2013 UPSI Exam, 20 दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) संस्मरण(b) मरण(c) विस्मरण(d) हरणCorrect Answer: (c) विस्मरणSolution:'स्मरण' शब्द का विलोम 'विस्मरण' है। 'मरण', जीवन' का विलोम शब्द है, अन्य शब्द उचित उत्तर प्रस्तुत नहीं करते हैं।18. 'सूक्ष्म' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006 U.P.P.C.S. (Mains), 2008](a) संक्षिप्त(b) विशिष्ट(c) स्थूल(d) बड़ाCorrect Answer: (c) स्थूलSolution:'सूक्ष्म' शब्द का विलोम 'स्थूल' है, जबकि 'संक्षिप्त' शब्द का विलोम 'विस्तृत', 'विशिष्ट' शब्द का विलोम 'सामान्य' तथा 'बड़ा' शब्द का विलोम 'छोटा' होगा।19. 'समस्या' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008](a) समाधान(b) विकास(c) सन्धि(d) विकल्पCorrect Answer: (a) समाधानSolution:'समस्या' शब्द का विलोम 'समाधान' है। इसका विलोम हल भी हो सकता है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।20. 'स्तब्ध' के लिए सही विलोम है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) अनस्तब्ध(b) प्रारब्ध(c) अस्तब्ध(d) लब्धCorrect Answer: (c) अस्तब्धSolution:'स्तब्ध' शब्द का विलोम 'अस्तब्ध' होता है। 'लब्ध' शब्द का विलोम 'प्रदत्त' होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »