☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
विलोम (Part-10)
📆 March 15, 2025
Total Questions: 50
21.
'संन्यास' का विलोम है-
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008]
(a) गृहस्थ
(b) गार्हस्थ्य
(c) त्यागी
(d) आदि मानव
Correct Answer:
(b) गार्हस्थ्य
Solution:
'संन्यास' शब्द का विलोम 'गार्हस्थ्य' है, 'संन्यासी' शब्द का विलोम 'गृहस्थ' तथा 'भोगी' शब्द का विलोम 'त्यागी' है।
22.
'स्वागत' का विलोम है-
[U.P.P.C.S. (Mains), 2004]
(a) आगत
(b) पुरस्कार
(c) दण्ड
(d) तिरस्कार
Correct Answer:
(d) तिरस्कार
Solution:
'स्वागत' अथवा 'सत्कार' शब्द का विलोम 'तिरस्कार' है। 'आगत' शब्द का अर्थ 'आने वाला' तथा 'पुरस्कार' शब्द का विलोम 'दण्ड' है।
23.
'सदाचार' का विलोम है-
[U.P.P.C.S. (Mains), 2004]
(a) अनाचार
(b) कदाचार
(c) अपराध
(d) अन्याय
Correct Answer:
(b) कदाचार
Solution:
'सदाचार' शब्द का विलोम 'कदाचार' है। 'न्याय' शब्द का विलोम 'अन्याय' है, जबकि 'अनाचार' एवं 'अपराध' शब्द इससे साम्य नहीं रखते हैं।
24.
'संघटन' का विलोम है-
[U.P.P.C.S. (Mains), 2002]
(a) संश्लेषण
(b) विघटन
(c) संगठन
(d) स्वार्थ
Correct Answer:
(b) विघटन
Solution:
'संघटन' शब्द का विलोम 'विघटन' है, जबकि 'विश्लेषण' का विलोम 'संश्लेषण' तथा 'परमार्थ' का विलोम 'स्वार्थ' है।
25.
दिए गए शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
[SSC.G.D. 2024]
'संगठन'
(a) समागम
(b) संयुक्त
(c) विद्युत्
(d) विघटन
Correct Answer:
(d) विघटन
Solution:
'संगठन' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसमें 'सम्' उपसर्ग तथा 'गठन' मूल शब्द है। संगठन का अर्थ है, बिखरी हुई शक्तियों को एकीकृत करना। इस शब्द का सही विलोम 'विघटन' है। संयुक्त का विलोम वियुक्त होता है।
26.
'सत्याग्रह' का विलोम है-
[U.P.P.C.S. (Mains), 2002]
(a) आग्रह
(b) विग्रह
(c) दुराग्रह
(d) संग्रह
Correct Answer:
(c) दुराग्रह
Solution:
'सत्याग्रह' शब्द का विलोम 'दुराग्रह' है, 'मिथ्याग्रह' भी 'सत्याग्रह' का विलोम शब्द है, जबकि 'आग्रह', 'विग्रह' एवं 'संग्रह' इस प्रश्न के लिए उचित उत्तर नहीं हैं।
27.
'संकल्प' का विलोम है-
[U.P.P.C.S. (Mains), 2002, 2014]
(a) विकल्प
(b) स्वल्प
(c) अनिवार्य
(d) प्रतिज्ञा
Correct Answer:
(a) विकल्प
Solution:
'संकल्प' शब्द का विलोम 'विकल्प' है। शेष विकल्प इस सन्दर्भमें सही नहीं हैं।
28.
दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
[SSC.G.D. 2024]
शिष्य का दर्जा सर्वोपरि होता है।
(a) बालक
(b) गुरु
(c) बालिका
(d) गृहमन्त्री
Correct Answer:
(b) गुरु
Solution:
शिष्य का दर्जा सर्वोपरि होता है। इस वाक्य में रेखांकित शब्द 'शिष्य' का विलोम 'गुरु' होता है। बालक का विलोम 'बालिका' होता है।
29.
'सहयोगी' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है-
[U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016, U.P.P.C.S. (Mains), 2001]
(a) प्रतियोगी
(b) प्रतिद्वन्द्वी
(c) प्रतिरोधी
(d) प्रतिकूल
Correct Answer:
(a) प्रतियोगी
Solution:
'सहयोगी' शब्द का उपयुक्त विपरीतार्थक 'प्रतियोगी' है। 'प्रतिकूल' का विलोम 'अनुकूल' होता है।
30.
'स्वर्ग' का विलोम है-
[U.P. Lower Sub. (Mains), 2009, U.P.A.P.O. (Mains), 2006]
(a) नरक
(b) मृत्युलोक
(c) पृथ्वीलोक
(d) अमर
Correct Answer:
(a) नरक
Solution:
'स्वर्ग' शब्द का विलोम 'नरक' होता है। 'मृत्युलोक' एवं 'पृथ्वीलोक' समानार्थी शब्द हैं। 'अमर' शब्द का अर्थ है-'जिसकी मृत्यु न हो'।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Optics part (3)
Space Part-4
Optics part (1)
Defence Technology Part-1
Electric current – part (1)
Nuclear physics -(1)