विलोम (Part-10)

Total Questions: 50

31. 'सरल' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2008, स्टॉफ नर्स परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (b) कठिन
Solution:'सरल' शब्द का विलोम 'कठिन' या जटिल होता है। 'मल' शब्द का विलोम 'निर्मल' तथा 'उचित', अनुचित का विलोम शब्द है। 'आसान', सरल का पर्याय शब्द है।

32. 'संश्लेषण' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2008]

Correct Answer: (a) वि
Solution:'संश्लेषण' शब्द का विलोम 'विश्लेषण' होता है। विशेषण किसी वस्तु अथवा व्यक्ति की विशेषता बताता है। 'संकर्षण' एवं 'रोषण' शब्द अलग अर्थ प्रकट करते हैं।

33. निम्नलिखित में से एक शब्द 'स्थूल' का विलोम नहीं है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1998, U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (d) शाश्वत्
Solution:'स्थूल' शब्द के विलोम सूक्ष्म, तन्वी तथा दुर्बल तीनों होते हैं, जबकि शाश्वत् इससे भिन्न है।

34. 'स्थावर' का विलोम शब्द है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2015, U.P.P.C.S. (Mains), 2009, U.P.A.P.O. (Mains), 1982, 2002, P.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (d) जंगम
Solution:स्थावर शब्द का विलोम जंगम होता है। सचल शब्द का विलोम अचल होता है। चंचल शब्द का विलोम स्थिर होता है। 'चेतन' शब्द का विलोम अचेतन अथवा जड़ होता है।

35. 'स्पष्ट' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1982]

Correct Answer: (c) अस्पष्ट
Solution:'स्पष्ट' शब्द का विलोम 'अस्पष्ट' है, जबकि 'साधारण', विशेष का विलोम शब्द है। 'अनुचित' शब्द का विलोम 'उचित' तथा 'मलिन' शब्द का विलोम 'स्वच्छ' अथवा 'धवल' है।

36. 'ह्रास' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2017 (निरस्त परीक्षा), U.P. R.O./ A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010, U.P.P.C.S. (Mains), 2009]

Correct Answer: (b) वृद्धि
Solution:'हास' शब्द का विलोम 'वृद्धि' है। 'हास्य' तथा 'हँसी' समानार्थी शब्द हैं। 'हस्त' शब्द का अर्थ 'हाथ' होता है।

37. 'हर्ष' का विलोम बताएँ - [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) विषाद
Solution:'हर्ष' शब्द का विलोम 'विषाद' है। खुशी, आनन्द, प्रसन्नता, आमोद, आह्लाद आदि हर्ष के पर्यायवाची शब्द हैं।

38. 'ह्रस्व' का विलोम है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (a) दीर्घ
Solution:'ह्रस्व' शब्द का विलोम 'दीर्घ' या लघु होता है। 'हास', रूदन का तथा 'विषाद', हर्ष का विलोम शब्द है। 'अहित', हित का विलोम शब्द होता है।

39. 'क्षणिक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016, 2001 High Court ARO Exam, 2016]

Correct Answer: (c) शाश्वत
Solution:'क्षणिक' शब्द का विलोम 'शाश्वत' है। इसका विलोम 'अनश्वर' भी हो सकता है। विकल्प में दिए गए अन्य शब्द अलग अर्थ प्रकट करते हैं।

40. 'श्रीगणेश' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010, U.P. Lower Sub. (Mains), 2009, U.P.N.T., 2006 UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (b) इतिश्री
Solution:'श्रीगणेश' शब्द का विलोम 'इतिश्री' है, जबकि 'अथ' शब्द का विलोम 'इति' है। इत्यालम् से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है।