विलोम (Part-10)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से 'श्रुतिमधुर' का विलोमार्थी है? [Staff Nurse Exam, 2024]

Correct Answer: (b) कर्ण कटु
Solution:'श्रुतिमधुर' शब्द का अर्थ है, जो सुनने में अच्छा या मधुर लगे। इसका विलोम कर्ण कटु होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

विलोम शब्द-युग्म

→ सत्संग - कुसंग

→ सटा - हटा

→ संघटन - विघटन

→ शूरता - वीरता

42. 'श्रोता' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2000]

Correct Answer: (a) वक्ता
Solution:'श्रोता' शब्द का विलोम 'वक्ता' होता है। 'वाचाल', 'मूक' का विलोम शब्द है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में उचित प्रतीत नहीं होते हैं।

43. 'ज्ञानी' का विलोम है- [U.P. P. C. S. (Mains), 2020]

Correct Answer: (a) अज्ञानी
Solution:'ज्ञानी' का विलोम 'अज्ञानी' होता है। 'अभिमानी' का विलोम निरभिमानी होता है।

44. दिए गए शब्द का विलोम चुनें। [SSC. G.D. (Exam)-2021]

'ज्ञान'

 

Correct Answer: (a) अज्ञान
Solution:'ज्ञान' शब्द का विलोम 'अज्ञान' होता है। अहंकार का विलोम अनहंकार; अहंकारी का विलोम निरहंकारी; विज्ञान का विलोम अविज्ञान तथा संज्ञान का विलोम शब्द असंज्ञान होता है।

45. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द चुनकर (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'इच्छा'

Correct Answer: (c) अनिच्छा
Solution:'इच्छा' का विलोम अनिच्छा होता है। 'आशा' का विलोम निराशा  होता है।

46. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द चुनकर (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'उन्मूलन'

Correct Answer: (c) रोपण
Solution:'उन्मूलन' का विलोम रोपण होता है।

47. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द चुनकर (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'कर्कश'

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:'कर्कश' का विलोम 'मधुर' और कठोर दोनों हो सकते हैं।

48. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द चुनकर (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा- 2023]

 'जंगम'

Correct Answer: (b) स्थावर
Solution:'जंगम' का विलोम स्थावर होता है।

49. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द चुनकर (a), (b), (c), (d) और (e) में से सही विकल्प का चयन कीजिए। [BPSC, स्कूल टीचर परीक्षा-2023]

 'शासक'

 

Correct Answer: (a) शासित
Solution:'शासक' का विलोम शासित होता है।

50. निम्नलिखित में से किस विकल्प में विलोम - युग्म सही नहीं है? [UPSSSC PET 28-10-2023 (I)]

Correct Answer: (b) डाँवाँडोल - अस्थिर
Solution:'औचक' का अर्थ आकस्मिक या अकस्मात् है। अतः 'अकसर' इसका विलोम है। 'डाँवाँडोल' का अर्थ अस्थिर, चंचल या इधर-उधर हिलने वाला होता है। अस्तः 'अस्थिर' इसका समानार्थी शब्द है। 'झिड़कना' का विलोम पुचकारना तथा गाफिल का विलोम खबरदार है। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर है।