विलोम (Part-11)Total Questions: 511. निम्नलिखित में से जो जोड़ा विपरीतार्थक नहीं है, उसे चुनें- [UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2016](a) दिन - रात(b) परिश्रम - आलस(c) गर्म - ठण्डा(d) धर्म - कर्मCorrect Answer: (d) धर्म - कर्मSolution:दिए गए विकल्पों में दिन का 'रात', 'परिश्रम' का 'आलस (आलस्य)' और 'गर्म' का 'ठण्डा' सही विपरीतार्थक शब्द हैं। जबकि धर्म का विलोम शब्द अधर्म है, न कि कर्म।2. निम्नलिखित में से कौन-सा विलोम-युग्म सही नहीं है? [SSS. G.D. (Exam)-2021](a) क्रय-विक्रय(b) एकत्र-विकीर्ण(c) जेय-अजेय(d) आहार-विहारCorrect Answer: (d) आहार-विहारSolution:उपर्युक्त विलोम शब्द युग्मों में विकल्प (d) अर्थात् 'आहार-विहार' सही नहीं है। वस्तुतः 'आहार' का विलोम 'निराहार' होता है।3. वर्ग 1 के शब्दों को वर्ग II (विलोम शब्द) के साथ सही युग्म बनाइए : [MP. PCS (C-SAT) EXAM, 2022]वर्ग - Iवर्ग - IIA. आपत्ति1. जंगमB. आकृष्ट2. रोपणC. उन्मूलन3. समर्थनD. स्थावर4. विकृष्ट(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (d)Solution:वर्ग -1 के शब्दों का वर्ग -II (विलोम शब्द) के साथ सही युग्म हैं-वर्ग - Iवर्ग - IIआपत्तिसमर्थनआकृष्टविकृष्टउन्मूलनरोपणस्थावरजंगम4. इनमें से विलोम शब्दों का एक सही युग्म है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021](a) आपत्ति - विपत्ति(b) अवर्षण - अनावर्षण(c) गणतन्त्र - जनतन्त्र(d) आदृत - तिरस्कृतCorrect Answer: (d) आदृत - तिरस्कृतSolution:उपर्युक्त में से 'आदूत-तिरस्कृत' विलोम शब्द युग्म है। आदृत का विलोम अनादूत भी होता है।अन्य शब्दों के विलोमआपत्ति - अनापत्तिविपत्ति - सम्पत्तिगणतन्त्र/जनतन्त्र - राजतन्त्रआवर्षण - अनावर्षणअवर्षण - वर्षण5. विलोम की दृष्टि से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022](a) वक्र-सरल(b) विरह-मिलन(c) सम्मुख-उन्मुख(d) सार्थक-निरर्थकCorrect Answer: (c) सम्मुख-उन्मुखSolution:वक्र-सरल, विरह-मिलन, सार्थक-निरर्थक, सही विलोम युग्म हैं, जबकि 'सम्मुख' का विलोम 'विमुख' होता है। 'वक्र' का विलोम 'ऋजु' भी होता है।6. निम्नलिखित में से कौन-सा सही विलोम-युग्म नहीं है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 प्रथम पाली (30/09/2019)](a) सदाचार-दुराचारी(b) सम-विषम(c) समर्थक-विरोधी(d) समष्टि-व्यष्टिCorrect Answer: (a) सदाचार-दुराचारीSolution:'सदाचार' शब्द का विलोम 'दुराचार' होता है। शेष विलोम-युग्म सही हैं।7. लाभ-हानि किस युग्म रूप के अन्तर्गत आते हैं : [MPSI (SI) Exam, 29th oct 2017 (09:00 AM)](a) विरोधी - युग्म(b) सार्थक - निरर्थक(c) पर्यायवाची युग्म(d) निरर्थक-निरर्थकCorrect Answer: (a) विरोधी - युग्मSolution:विरोधी या विलोम शब्द युग्म के अन्तर्गत वे शब्द आते हैं, जिनका अपना-अपना अर्थ होता है और दोनों एक-दूसरे के विपरीत अर्थ का बोध कराते हैं। जैसे- दिन-रात, लाभ-हानि, आना-जाना इत्यादि ।8. निम्नलिखित में से विलोम की दृष्टि से सही शब्द युग्म है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2017](a) आग्रह - विग्रह(b) अपकर्ष - उपकर्ष(c) जारज - औरस(d) उत्सर्जन - विसर्जनCorrect Answer: (c) जारज - औरसSolution:विकल्प (c) का युग्म विलोम की दृष्टि से सही शब्द है। अन्य विकल्पों के सही युग्म अनुग्रह-विग्रह, अपकर्ष-उत्कर्ष तथा आह्वान-विसर्जन हैं।9. निम्नलिखित में से विलोम शब्दों की दृष्टि से एक युग्म गलत है, वह है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)](a) मौन-मुखर(b) शानदार-शर्मनाक(c) बर्बर-सभ्य(d) अनुचर-परिचरCorrect Answer: (d) अनुचर-परिचरSolution:अनुचर एवं परिचर समानार्थी शब्द हैं। शेष युग्म सही हैं।10. विलोम शब्दों की दृष्टि से इनमें एक युग्म गलत है, वह है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)](a) अमित-परिमित(b) सत्कार-तिरस्कार(c) आच्छादित-परिच्छन्न(d) सुख-दुःखCorrect Answer: (c) आच्छादित-परिच्छन्नSolution:'आच्छादित' का विलोम अनाच्छादित होता है। शेष युग्म सही हैं।Submit Quiz123456Next »