विलोम (Part-11)Total Questions: 5111. निम्नलिखित में से विलोम शब्दों की दृष्टि से एक युग्म गलत है, वह है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)](a) विधि-निषेध(b) आह्वान-विसर्जन(c) आग्रह-विग्रह(d) अमिय-हलाहलCorrect Answer: (c) आग्रह-विग्रहSolution:'आग्रह' का विलोम 'दुराग्रह' होता है। 'विग्रह' का विलोम 'समास' होता है। 'अनुग्रह' का भी विलोम विग्रह होता है।12. विलोम शब्द की दृष्टि से इनमें से सही युग्म है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)](a) आकीर्ण-विकीर्ण(b) ईप्सित-अभीप्सित(c) आदृत-निरादृत(d) दोष-सदोष(e) (a & c)Correct Answer: (e) (a & c)Solution:'आकीर्ण- विकीर्ण' तथा 'आदृत-निरादृत' दोनों युग्म विलोम की दृष्टि से सही हैं। 'ईप्सित' का विलोम 'अनीप्सित' होता है। 'दोष' का विलोम 'गुण' होता है। 'सदोष' का विलोम अदोष होता है।13. विलोम की दृष्टि से शुद्ध युग्म है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2016](a) विराग - चिराग(b) संयुक्त - वियुक्त(c) सरस - अरस(d) अर्वाचीन - समीचीनCorrect Answer: (b) संयुक्त - वियुक्तSolution:विराग' का विलोम 'अनुराग', 'सरस' का विलोम 'नीरस', 'संयुक्त' का विलोम 'वियुक्त' तथा 'अर्वाचीन' का विलोम प्राचीन' होता है।14. विलोम की दृष्टि से निम्नलिखित में से एक सही युग्म है- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2016](a) ताण्डव - माण्डव(b) अनृत - ऋत(c) मुक्त - विमुक्त(d) विभावना - सद्भावनाCorrect Answer: (b) अनृत - ऋतSolution:'अनृत' का विलोम 'ऋत' होता है। 'मुक्त' का विलोम 'ग्रस्त' है। 'विभावना' का विलोम अनुभावना होता है।15. 'आना-जाना' इनमें से निम्नलिखित का उदाहरण है- [M.P. Professional Exam.12.12.2017](a) विपरीतार्थक युग्म(b) पर्याय युग्म(c) सार्थकनिरर्थक युग्म(d) अनेकार्थीCorrect Answer: (a) विपरीतार्थक युग्मSolution:उल्टे अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं। जैसे- आना-जाना, आपसदारी दुजायगी, आनन्द-शोक, आदि-अन्त आदि।16. निम्नलिखित में से असंगत (गलत) विलोम शब्द युग्म कौन-सा है? [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016](a) घात-प्रतिघात(b) प्रसारण-संकुचन(c) शाश्वत्-सदैव(d) खग-मृगCorrect Answer: (c) शाश्वत्-सदैवSolution:असंगत (गलत) विलोम शब्द युग्म है-शाश्वत्-सदैव। शाश्वत् शब्द का विलोम क्षणिक होता है, न कि सदैव ।17. निम्नलिखित में से विलोम शब्दों का कौन-सा एक युग्म गलत है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015](a) निषिद्ध - विहित(b) वक्र - ऋजु(c) कटु - तिक्त(d) पाश्चात्य प्राच्य(e) (c & d)Correct Answer: (e) (c & d)Solution:'कटु' शब्द का विलोम 'मधुर' होता है, जबकि 'तिक्त', 'कटु' का समानार्थी शब्द है। पाश्चात्य शब्द के विलोम पौर्वात्य तथा प्राच्य दोनों होते हैं। अतः विकल्प (c) तथा (d) दोनों सही हैं।18. यदि हिन्दी में विलोम शब्दों का निर्माण चार प्रकार से माना जाता है, तो नीचे दिए गए विलोम शब्दों को किस प्रकार के अन्तर्गत रखा जाएगा? [Chhattisgarh. TET Exam Ist Paper (I-V), 2014]"उग्र का सौम्य""अधम का उत्तम"(a) स्वतन्त्र शब्दों द्वारा(b) उपसर्ग के प्रयोगों द्वारा(c) लिंग परिवर्तन द्वारा(d) अनार्थक या न्यूनार्थक शब्दों द्वाराCorrect Answer: (a) स्वतन्त्र शब्दों द्वाराSolution:यदि हिन्दी में विलोम शब्दों का निर्माण चार प्रकार से माना जाता है, तो "उग्र का सौम्य" तथा "अधम का उत्तम" को स्वतन्त्र प्रकार के शब्दों के विलोम के अन्तर्गत रखा जा सकता है।19. इनमें से सही विलोम शब्द युग्म कौन-सा है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)](a) आदान-प्रदान(b) आदान-निदान(c) प्रदान-विदान(d) आदान-समाधानCorrect Answer: (a) आदान-प्रदानSolution:आदान-प्रदान सही विलोम शब्द युग्म है।20. शब्द और विलोम की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018](a) यौवन-वार्धक्य(b) लोलुप-सन्तुष्ट(c) विश्लेषण-विवेचन(d) एकांगी-सर्वांगीणCorrect Answer: (c) विश्लेषण-विवेचनSolution:'विश्लेषण' शब्द का विलोम संश्लेषण' होता है, न कि 'विवेचन'।अतः शब्द और विलोम की दृष्टि से विकल्प (c) का युग्म सही नहीं है, शेष विकल्प सही हैं।Submit Quiz« Previous123456Next »