विलोम (Part-11)

Total Questions: 51

21. निम्न में से कौन-सा विलोम शब्द सुमेलित नहीं है? [UPSSSC नलकूप चालक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) पौराणिक-प्राचीन
Solution:'प्राचीन' शब्द का विलोम 'नवीन/अर्वाचीन' है। शेष विलोम शब्द सही सुमेलित हैं।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा विपरीतार्थक युग्म सही सुमेलित है? [P.G.T. परीक्षा, 2000]

Correct Answer: (b) औरस - जारज
Solution:औरस-जारज विपरीतार्थक युग्म सही सुमेलित हैं। उद्योगी शब्द का विपरीतार्थक अनुद्योगी होता है, जबकि 'अनुद्यत', 'उद्यत' का विलोम शब्द है। 'उन्मत्त' शब्द का विलोम 'अनुन्मत्त' तथा 'विमुख' शब्द का विलोम 'उन्मुख' होता है। इसी प्रकार 'उच्छ्वास' शब्द का विलोम निःश्वास तथा 'अनुच्छिष्ट' शब्द का विलोम 'उच्छिष्ट' होता है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म विपरीतार्थक नहीं है? [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) कोमल-मृदुल
Solution:कोमल तथा मृदुल परस्पर समानार्थी शब्द हैं। कोमल का विलोम कठोर होता है। शेष सभी विलोम-युग्म सही हैं।

24. निम्नलिखित में कौन-सा विलोम-युग्म त्रुटिपूर्ण है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) उन्नत - अवगत
Solution:'उन्नत' तथा 'अवनत' परस्पर विलोम शब्द हैं। 'अपेक्षा' शब्द का विलोम 'अनुपेक्षा' भी होता है। शेष युग्म सही हैं।

25. निम्नलिखित में से विलोम शब्दों का अशुद्ध युग्म है- [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) अधिकतम - अत्यल्प
Solution:अधः का विलोम उपरि, अघी के विलोम अनघ या निरघ तथा ईषत् का विलोम, अलम् होगा, जबकि अधिकतम का सही विलोम न्यूनतम होगा।

26. अशुद्ध विलोम युग्म का चयन कीजिए - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) ऐहिक - लौकिक
Solution:ऋजु-वक्र, ऐश्वर्य - अनैश्वर्य, कर्कश मधुर सही विलोम युग्म हैं, जबकि ऐहिक और लौकिक समानार्थी शब्द हैं। ऐहिक का अर्थ है- इस लोक से सम्बन्ध रखने वाला। लौकिक का भी अर्थ है- इस लोक से सम्बन्धित। अतः ऐहिक का विलोम 'पारलौकिक' होता है।

27. निम्नलिखित युग्मों में से विलोम की दृष्टि से एक युग्म अशुद्ध है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (c) गत- अनागत
Solution:गत शब्द का विलोम 'आगत' होता है। शेष युग्म सही हैं।

28. नीचे दिये शब्द युग्म में कौन-सा त्रुटिपूर्ण है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (a) अनुग्रह-आग्रह
Solution:'अनुग्रह' शब्द का विलोम 'आग्रह' नहीं है। अनुग्रह शब्द का अर्थ है कृपा, जिसका विलोम होगा 'विग्रह' या 'अत्याचार', 'जड़' शब्द का विलोम 'चेतन' तथा 'आकृष्ट' शब्द का विलोम 'विकृष्ट' होगा। सान्त अनन्त शब्द का विलोम है। अन्त, प्रत्यन्त, सीमित, परिसीमित, अनन्त के अन्य विलोम शब्द हो सकते हैं।

29. निम्नलिखित में कौन-सा विलोम-युग्म त्रुटिपूर्ण है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010]

Correct Answer: (d) आहार-विहार
Solution:'स्वल्पायु' शब्द का अर्थ 'अल्पायु' होता है। अतः इसका विलोम शब्द 'चिरायु' होगा। 'स्वल्पायु' की तरह एक अन्य शब्द परिमितायु भी है। चिरायु की ही भाँति अन्य शब्द 'पूर्णायु', 'शतायु', 'स्थिरायु' आदि भी हैं। ध्यान रखना होगा कि परीक्षा-प्रश्नों में सटीक विलोम से थोड़ा हटकर भी शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। आहार शब्द का अर्थ भोजन है, जबकि विहार शब्द का अर्थ आश्रम, बौद्ध मन्दिर, विचरण इत्यादि हैं। स्पष्ट है कि विकल्प (d) ही त्रुटिपूर्ण है। 'आहार' का समुचित 'विलोम शब्द 'निराहार' है।

30. निम्नलिखित में कौन-सा विलोम-युग्म त्रुटिपूर्ण है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010 U.P.P.C.S. (Mains), 2006]

Correct Answer: (a) आमिष-सामिष
Solution:'सामिष' एवं 'आमिष' दोनों ही शब्द का विलोम 'निरामिष' होता है, 'आमिष', 'सामिष' का पर्यायवाची शब्द है। इसी प्रकार सात्त्विक तामसिक शब्द परस्पर विलोम हैं। विकल्प (d) के विपत्ति-सम्पत्ति परस्पर उत्तम विलोम शब्द नहीं, किन्तु कुछ सीमा तक हैं।