विलोम (Part-2)Total Questions: 501. 'अनुनासिक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1998](a) निरनुनासिक(b) नासिक(c) सामासिक(d) ऐतिहासिकCorrect Answer: (a) निरनुनासिकSolution:'अनुनासिक' शब्द का विलोम 'निरनुनासिक' होता है। अन्य विकल्प सही नहीं हैं।2. 'अधम' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1996](a) धर्म(b) धम(c) उत्तम(d) महत्तमCorrect Answer: (c) उत्तमSolution:'अधम' शब्द का विलोम 'उत्तम' होगा। 'धर्म', 'अधर्म' शब्द का विलोम है, जबकि 'महत्तम', 'लघुत्तम' का शब्द विलोम है।3. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024 U.P. Lower Sub. (Mains), 2008](a) सति(b) अल्प(c) कल्पना(d) कल्पCorrect Answer: (b) अल्पSolution:'अति' का अर्थ है ज्यादा/अधिक, जिसका सही विलोम शब्द 'अल्प' होता है। कल्पना का विलोम अकल्पना या यथार्थ होता है। 'सति' शब्द से सती शब्द बना है। सती को शिव की पूर्व पत्नी भी कहा जाता है तथा पति की मृत्यु के बाद जो स्त्री जीवित ही चिता पर लेट जाती थी, उसे भी 'सती' कहते हैं।'कल्प' का विलोम 'अकल्प' होता है।4. 'अवरोह' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2006](a) ऊर्ध्वाधर(b) क्षैतिज(c) आरोह(d) उच्चCorrect Answer: (c) आरोहSolution:'अवरोह' शब्द का विलोम 'आरोह' होता है, जबकि 'ऊर्ध्वाधर' क्षैतिज का शब्द विलोम है। 'निम्न' शब्द का विलोम 'उच्च' होता है।5. 'अनिवार्य' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1988, U.P. Lower Sub. (Mains), 2004, U.P. P.C.S. (Pre), 2016, उत्तराखण्ड असि. एकाउण्टेंट, परीक्षा-2023](a) निवारणीय(b) ऐच्छिक(c) अनावश्यक(d) आवश्यकCorrect Answer: (b) ऐच्छिकSolution:'अनिवार्य' शब्द का विपरीतार्थक शब्द 'ऐच्छिक' होता है। 'आवश्यक' एवं 'अनावश्यक' शब्द परस्पर विलोम हैं।6. 'अधुनातन' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2004](a) सनातन(b) पुरातन(c) अवनत(d) अद्यतनCorrect Answer: (b) पुरातनSolution:'अधुनातन' शब्द का विलोम 'पुरातन' होता है। 'अवनत' शब्द का विलोम 'उन्नत' है। 'अद्यतन' प्राचीनतम का विलोम है।7. 'अमावस्या' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2004](a) पूर्णिमा(b) प्रदोष(c) शुक्ल(d) कृष्णCorrect Answer: (a) पूर्णिमाSolution:'अमावस्या' शब्द का विलोम 'पूर्णिमा' होता है, जबकि 'शुक्ल' शब्द का विलोम 'कृष्ण' है। 'प्रदोष' शब्द भिन्न अर्थ प्रकट करता है।8. 'अन्तरंग' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 1998, 2003](a) आभ्यन्तर(b) तरंग(c) बहिरंग(d) अनन्तरCorrect Answer: (c) बहिरंगSolution:'अन्तरंग' शब्द का विलोम 'बहिरंग' होता है, जबकि शेष विकल्प अन्य अर्थ प्रकट करते हैं।9. 'अधोगामी' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1996](a) ऊपरिगामी(b) ऊर्ध्वगामी(c) निम्नगामी(d) शीर्षगामीCorrect Answer: (b) ऊर्ध्वगामीSolution:'अधोगामी' का विलोम 'ऊर्ध्वगामी' होता है। अन्य विकल्प यथोचित उत्तर प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं।10. 'अनुकूल' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1996 उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टिबल परीक्षा, 2009](a) सकूल(b) प्रतिकूल(c) मनोकूल(d) अकूलCorrect Answer: (b) प्रतिकूलSolution:'अनुकूल' शब्द का विलोम 'प्रतिकूल' होता है। शेष विकल्प सही नहीं हैं।Submit Quiz12345Next »