विलोम (Part-2)

Total Questions: 50

11. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024, U.P.A.P.O. (Mains), 1996, U.P.P.C.S. (Mains), 1999, 2005, 2015]

'अनन्त'

 

Correct Answer: (a) अन्त
Solution:'अनन्त' का अर्थ है, जिसका अन्त न हो, अतः इसका सही विलोम शब्द 'अन्त' होता है। 'सन्त' का विलोम असन्त होता है। मठ के प्रधान को महन्त कहते हैं तथा 'पन्त' पहाड़ी ब्राह्मण की एक उपजाति है।

12. 'अगम' का विलोम शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा है? [U.P.A.P.O. (Mains), 1996 M.P. Professional Exam.14.12.2017 रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) सुगम
Solution:'अगम' शब्द का विलोम 'सुगम' है। विलोम शब्द का अर्थ 'उल्टा' होता है, अर्थात् किसी शब्द का विलोम उसी व्याकरणिक कोटि का होगा जिसका वह मूल शब्द होता है।

13. 'आवर्त्तक' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021]

Correct Answer: (b) अनावर्त्तक
Solution:'आवर्त्तक' का विपरीतार्थक शब्द 'अनावर्त्तक' होता है।

अन्य शब्दों के विपरीतार्थक शब्द

आवृत्त - अनावृत्त

प्रकर्षक अपकर्षक

प्रवर्त्तक - अप्रवर्त्तक

प्रखर - मन्द

14. इनमें से विलोम शब्दों का सही युग्म है- [UPPCS (C-SAT) Exam - 2023]

Correct Answer: (c) आकुंचन-प्रसारण
Solution:उपर्युक्त में आकुंचन-प्रसारण सही विलोम युग्म है। 'आकुंचन' पुल्लिंग शब्द है, जिसका अर्थ सिकुड़ना या सिमटना है। 'प्रसारण' भी पुल्लिंग शब्द है, जिसका अर्थ फैलाना या बढ़ाना है।

अन्य महत्त्वपूर्ण विलोम शब्द

15. 'आविर्भूत' का सही विलोम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2016 (पुनर्परीक्षा)]

Correct Answer: (c) तिरोभूत
Solution:'आविर्भूत' का सही विलोम 'तिरोभूत' होता है। अनास्था, अनेकता तथा अनावृष्टि का विलोम क्रमशः आस्था, एकता तथा अतिवृष्टि हैं।

16. 'आवृत्त' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014 UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) अनावृत्त
Solution:'आवृत्त' शब्द का विलोम 'अनावृत्त' होता है। 'आदृत' शब्द का विलोम 'अनादृत' तथा 'आसक्त' शब्द का विलोम 'अनासक्त' है। आवरण का विलोम अनावरण होता है।

17. आशा जीवन में प्रकाश का संचार करती है। रेखांकित शब्द का उचित विलोम शब्द बताइए- [High Court (Group D) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) निराशा
Solution:'आशा' शब्द का विलोम 'निराशा' होता है। 'दुःख', 'सुख' का शब्द विलोम है।

18. 'आधुनिक' का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021]

Correct Answer: (c) प्राचीन
Solution:आधुनिक का विलोम 'प्राचीन' होता है। 'पुराना' भी 'आधुनिक का विलोम शब्द है।

अन्य शब्दों के विलोम

समीचीन - असमीचीन

अर्वाचीन - प्राचीन

समसामयिक - असमसामयिक

समवायी - असमवायी

नवीन - प्राचीन

19. आगत का विलोम क्या होगा? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2006]

Correct Answer: (a) अनागत
Solution:'आगत' शब्द का विलोम 'अनागत' होता है। 'आगामी' शब्द का विलोम 'विगत' होता है। 'गत' शब्द का विलोम 'आगत' होता है।

20. निम्नलिखित में विलोम शब्दों का सही युग्म है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (c) आकीर्ण - विकीर्ण
Solution:आकीर्ण का विलोम विकीर्ण है। 'आग्रह' का विलोम दुराग्रह, गणतन्त्र का विलोम राजतन्त्र तथा थोक का विलोम फुटकर /खुदरा है।