विलोम (Part-2)Total Questions: 5021. 'आवरण' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2018](a) वरण(b) विवरण(c) अनावरण(d) आरोहणCorrect Answer: (c) अनावरणSolution:'आवरण' का विलोम 'अनावरण' होता है। 'आरोहण' का विलोम 'अवरोहण' होता है।22. इसमें से विलोम शब्दों का गलत युग्म है - [RO/ARO (Mains 2021)](a) आविर्भाव - विभाव(b) अपराधी - निरपराध(c) उन्मूलन - रोपण(d) विहित - निषिद्धCorrect Answer: (a) आविर्भाव - विभावSolution:आविर्भाव का विलोम तिरोभाव होता है, शेष विकल्प सही हैं।23. 'आपत्ति' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2019](a) अनापत्ति(b) आपदा(c) समर्थन(d) विपदाCorrect Answer: (a) अनापत्तिSolution:'आपत्ति' का विलोम 'अनापत्ति' होता है। 'समर्थन' का विलोम 'विरोध' तथा 'सम्पदा' का विलोम 'विपदा' होता है।24. 'आमिष' का विलोम शब्द होगा- [U.P. P.C.S. (Mains), 1997, 1998, P.G.T. परीक्षा, 2000 U.P.P.S.C. (एल टी ग्रेड) परीक्षा, 2018](a) सामिष(b) निरामिष(c) मांसाहारी(d) शाकाहारीCorrect Answer: (b) निरामिषSolution:'आमिष" शब्द का विलोम 'निरामिष' होता है। 'सामिष', 'आमिष' शब्द का समानार्थी है। 'शाकाहारी' शब्द का विलोम 'मांसाहारी' होता है।25. हमें सभी का आदर करना चाहिए। रेखांकित का विलोम शब्द बताइए। [High Court (Group D) Main's Exam, 2016](a) बेइज्जत(b) असम्मान(c) अपमान(d) निरादरCorrect Answer: (d) निरादरSolution:'हमें सभी का आदर करना चाहिए' वाक्य में 'आदर' शब्द का विलोम 'निरादर' होगा।26. 'आदि' का विलोम शब्द क्या होगा? [High Court (Group D) Main's Exam, 2016](a) समाप्त(b) खत्म(c) अन्त(d) आख़रीCorrect Answer: (c) अन्तSolution:'आदि' शब्द का विलोम 'अन्त' होगा।27. 'आर्द्र का विलोम शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2013](a) नम(b) शुष्क(c) गीला(d) लचीलाCorrect Answer: (b) शुष्कSolution:'आर्द्र' शब्द का विलोम 'शुष्क' होता है। 'गीला' शब्द का विलोम 'सूखा' तथा 'लचीला' शब्द का विलोम 'कड़ा' होता है।28. 'आर्द्र' का विलोम क्या है? [U.P.P.C.S. (Mains), 1989, 1996](a) अनार्द्र(b) नम(c) गीला(d) शीतलCorrect Answer: (a) अनार्द्रSolution:'आर्द्र' शब्द का विलोम 'अनार्द्र' होता है। इसका विलोम 'शुष्क' भी हो सकता है। नम एवं सजल 'आर्द्र' शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं।29. 'आचार' का विलोम शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2005, 2010 Bihar. TET Exam Ist Paper (I-V), 2012](a) अनाचार(b) आनाचार(c) अत्याचार(d) विचारCorrect Answer: (a) अनाचारSolution:'आचार' शब्द का विलोम 'अनाचार' होगा।30. 'आवेशित' शब्द का विलोम है- [U.P.P.S.C. (R.I.), 2014](a) अनावेशित(b) अनावृष्टि(c) अनावृत्त(d) अनाश्रितCorrect Answer: (a) अनावेशितSolution:'आवेशित' शब्द का विलोम 'अनावेशित' होता है। 'अनावृष्टि', 'अतिवृष्टि' का तथा 'अनाश्रित', 'आश्रित' शब्द का विलोम है।Submit Quiz« Previous12345Next »