विलोम (Part-2)Total Questions: 5031. 'आवाहन' का विलोम है- [T.G.T. परीक्षा, 2013](a) अवगाहन(b) तिरोभाव(c) विसर्जन(d) धन्यवादCorrect Answer: (c) विसर्जनSolution:'आवाहन' शब्द का विलोम 'विसर्जन' होता है। 'आविर्भाव' शब्द का विलोम 'तिरोभाव' होता है।32. 'आसक्त' का विलोम है- [T.G.T. परीक्षा, 2013](a) विरक्त(b) अनुरक्त(c) संसक्ति(d) विभक्तCorrect Answer: (a) विरक्तSolution:'आसक्त' शब्द का विलोम 'अनासक्त' अथवा 'विरक्त' होता है। 'अनुरक्त' शब्द का विलोम भी 'विरक्त' होता है। 'विभक्त' शब्द का विलोम 'अविभक्त' होता है।33. 'आकाश' का विलोम बताइए- [U.P.P.C.S. (Mains), 1997, U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2013, UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) धरती(b) पाताल(c) अनर्थ(d) अनघCorrect Answer: (b) पातालSolution:'आकाश' शब्द का विलोम 'पाताल' होता है। 'अघ' शब्द का विलोम 'अनघ', 'अर्थ' शब्द का विलोम 'अनर्थ' है।34. 'आवरण' शब्द का विलोम है- [T.G.T. परीक्षा, 2009 U.P.P.C.S. (Mains), 2018](a) अनावरण(b) आचरण(c) सुवरण(d) अवज्ञाCorrect Answer: (a) अनावरणSolution:'आवरण' शब्द का विलोम 'अनावरण' होता है। इसका विलोम 'निरावरण' भी होता है। 'अवज्ञा' शब्द का विलोम 'आज्ञा' होता है। आचरण का विलोम अनाचरण तथा सदाचरण का विलोम दुराचरण होता है।35. 'आकलन' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010](a) विकलन(b) संकलन(c) समाकलन(d) प्राक्कलनCorrect Answer: (a) विकलनSolution:'आकलन' शब्द का विलोम 'विकलन' होता है। संकलन, समाकलन तथा प्राक्कलन उचित विपरीत अर्थ प्रस्तुत नहीं करते हैं।36. 'आत्मा' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2013](a) महात्मा(b) दुरात्मा(c) परमात्मा(d) समानताCorrect Answer: (c) परमात्माSolution:'आत्मा' शब्द का विलोम 'परमात्मा' होता है जबकि 'महात्मा' और दुरात्मा' शब्द परस्पर विलोम है। 'समानता' शब्द का विलोम 'असमानता' होता है।37. 'आगामी' का विलोम शब्द है : [MP PCS (Pre) परीक्षा, 2024, U.P.P.C.S. (Mains), 2003, 2008](a) अगला(b) अधिक(c) विगत(d) आने वालाCorrect Answer: (c) विगतSolution:'आगामी' विशेषण तत्सम शब्द है, जिसका अर्थ 'आगे आने वाला' है। इसका विलोम 'विगत' होता है, जिसका अर्थ बीता हुआ है। अगला, आने वाला 'आगामी' का ही पर्याय है। अधिक का विलोम न्यून/कम होता है।38. 'आविर्भाव' शब्द का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016, 2015, U.P.R.O./A.R.O. (Pre). 2013, U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008, UPPCL JE Exam, मार्च, 2016 (I पाली), UPSSSC Forest guard - 2021](a) अनाविर्भाव(b) विभाव(c) अविर्भाव(d) तिरोभावCorrect Answer: (d) तिरोभावSolution:'आविर्भाव' शब्द का विलोम 'तिरोभाव' होता है। विकल्प में दिए गए अन्य शब्द भिन्न अर्थ प्रकट करते हैं।39. 'आध्यात्मिक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains), 2008](a) सांसारिक(b) वैदिक(c) सामाजिक(d) धार्मिकCorrect Answer: (a) सांसारिकSolution:'आध्यात्मिक' शब्द का विलोम 'सांसारिक' होता है। इसका विलोम 'भौतिक' भी हो सकता है। अन्य विकल्प सही नहीं हैं।40. 'आलोक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006](a) प्रकाश(b) ईशान(c) तिमिर(d) शिशिरCorrect Answer: (c) तिमिरSolution:'आलोक' शब्द का विलोम 'तिमिर' होता है, जबकि 'प्रकाश' शब्द का विलोम 'अन्धकार' है। 'ईशान' शब्द का विलोम 'नैऋत्य' तथा शिशिर शब्द का विलोम 'हेमन्त' होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »