विलोम (Part-2)Total Questions: 5041. दिए गए शब्द का विलोम चुनें। [SSC. G.D.-2021]'आहत' (a) अनाहत(b) हत(c) क्षत(d) विक्षतCorrect Answer: (a) अनाहतSolution:'आहत' का विलोम शब्द 'अनाहत' होता है, जबकि क्षत विक्षत का विलोम 'अक्षत' तथा 'हत' का विलोम 'अहत' होता है।42. 'आवर्तक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1999, 2005 U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) विवर्तक(b) समर्थक(c) समावर्तक(d) अग्रिमCorrect Answer: (a) विवर्तकSolution:'आवर्तक' शब्द का विलोम 'विवर्तक होता है। इसका विलोम 'अनावर्त्तक भी हो सकता है। 'विरोधी' शब्द का विलोम 'समर्थक होता है।43. 'आहूत' का विलोम शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003, U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2014](a) हूत(b) अनहूत(c) अपहृत(d) अनाहूतCorrect Answer: (d) अनाहूतSolution:'आहूत' शब्द का विलोम' अनाहूत' होता है। शेष विकल्प अशुद्ध हैं।44. 'आरोह' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2002](a) अवरोह(b) रोह(c) प्रवाह(d) अवसानCorrect Answer: (a) अवरोहSolution:'आरोह' शब्द का विलोम 'अवरोह' होता है, जबकि 'अवसान' शब्द का अर्थ 'मृत्यु' होता है। इसके अतिरिक्त अन्य विकल्प दूसरे भावों को व्यक्त करते हैं।45. 'आकर्षण' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016, 1996, 1998](a) विशेषण(b) संकषर्ण(c) विकर्षण(d) संरक्षणCorrect Answer: (c) विकर्षणSolution:'आकर्षण' शब्द का विलोम 'विकर्षण' होगा। शेष विकल्प उचित प्रतीत नहीं होते हैं।46. 'आकर्षण' का विलोम शब्द है- [उ.प्र.पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024](a) दुराकर्षण(b) विकर्षण(c) अनाकर्षण(d) पराकर्षणCorrect Answer: (b) विकर्षणSolution:आकर्षण का विलोम विकर्षण, अनाकर्षण तथा अपकर्षण होते हैं। अतः इस प्रश्न के विकल्प (b) तथा (c) दोनों उत्तर के रूप में चयनित किए जा सकते हैं।47. उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए-'आदर्श' [M.P. Professional Exam.19.12.2017](a) अनैतिक(b) प्रतिदर्श(c) यथार्थ(d) हास्य रसCorrect Answer: (c) यथार्थSolution:'यथार्थ' आदर्श का विलोम शब्द है। दिए गए अन्य वैकल्पिक शब्दोंका विलोम शब्द अग्रलिखित है-अनैतिक-नैतिकप्रतिदर्श-मूलहास्य रस-करुण रस48. 'अभ्यन्तर' का विलोम होता है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2019](a) बाह्य(b) अन्दर का(c) मध्य(d) अभी-अभीCorrect Answer: (a) बाह्यSolution:अभ्यन्तर का अर्थ आन्तरिक या अन्दर का/भीतरी आन्तरिक स्थान होता है, अन्तःस्थता, अन्तरवर्ती आदि 'आभ्यन्तर' के समानार्थी शब्द हैं। बाह्य, बाहरी, बाह्यस्थ, पार आदि अभ्यन्तर के विलोमार्थी शब्द है।49. 'आस्तिक' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1988, 2006](a) शाश्वत(b) आध्यात्मिक(c) नास्तिक(d) धार्मिकCorrect Answer: (c) नास्तिकSolution:'आस्तिक' शब्द का विलोम 'नास्तिक' होता है। 'शाश्वत्', 'आध्यात्मिक' तथा 'धार्मिक' भिन्न अर्थ व्यक्त करते हैं।50. 'आदान' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1996](a) अवदान(b) अनुदान(c) प्रदान(d) प्रावधानCorrect Answer: (c) प्रदानSolution:'आदान' शब्द का विलोम 'प्रदान' है। अन्य विकल्प दूसरे अर्थ प्रकट करते हैं।Submit Quiz« Previous12345