विलोम (Part-3)

Total Questions: 50

1. 'इति' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2008]

Correct Answer: (c) अथ
Solution:'इति' शब्द का विलोम 'अथ' है। समाप्त, पूर्ण एवं ख़त्म एक ही अर्थ को व्यक्त करते हैं।

2. 'इहलोक' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1988]

Correct Answer: (b) परलोक
Solution:'इहलोक' शब्द का विलोम 'परलोक' है। शेष विकल्प इस सन्दर्भमें असंगत हैं।

3. 'ईप्सित' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010 U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014]

Correct Answer: (a) अनीप्सित
Solution:'ईप्सित' शब्द का विलोम 'अनीप्सित' होता है। 'अभीप्सित', 'अधीप्सित' तथा 'कुत्सित' शब्द इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'उत्तर' का विलोम नहीं है [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (d) अनुत्तर
Solution:'पूर्व' शब्द पश्चिम का विलोम है, जबकि प्रश्न, दक्षिण तथा अनुत्तर शब्द 'उत्तर' के विलोम हैं। दक्षिण का विलोम उत्तर और वाम दोनों होता है। उत्तर का विलोम पूर्व भी हो सकता है। जैसे-उत्तरवर्ती और पूर्ववर्ती परस्पर विलोम शब्द हैं। यहाँ उत्तर का अर्थ बाद में तथा पूर्व का अर्थ पहले है।

5. उपत्यका का विलोम शब्द है - [RO/ARO (Mains 2021)]

Correct Answer: (b) अधित्यका
Solution:उपत्यका का विलोम शब्द 'अधित्यका' है। शेष विकल्प गलत हैं।

6. 'उथला' शब्द का विलोम है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) गहरा
Solution:'उथला' शब्द का विलोम 'गहरा' होता है। 'उभरा' शब्द का विलोम 'धँसा' होता है।

7. 'उद्धत' शब्द का विलोम क्या है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (d) विनीत
Solution:'उद्धत' शब्द का विलोम विनीत होता है। 'उन्नति' शब्द का विलोम 'अवनति' होता है। 'उदार' शब्द का विलोम 'अनुदार' होता है।

8. 'उद्धत' का विलोम शब्द है- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016 U.P.P.C.S. (Mains), 2007, 2013]

Correct Answer: (b) विनीत
Solution:'उद्धत' शब्द का विलोम 'विनीत' होता है। 'उत्तम', अधम शब्द का विलोम है, जबकि 'कोमल' शब्द का विलोम 'कठोर' होता है।

9. निम्नलिखित विकल्पों में से दो विकल्प 'उच्च' शब्द के विलोम शब्द हैं। विकल्पों से सम्बद्ध कूट में से उनके सही युग्म का चुनाव कीजिए - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

1. नीचा

2. नीची

3. निम्न

2. नीची

4. नीचे

कूट -

Correct Answer: (c) 1 और 3
Solution:'उच्च' शब्द के विलोम नीचा और निम्न दोनों हो सकते हैं। नीचा शब्द ऊँचा का भी विलोम होता है। 'नीची शब्द ऊँची का तथा नीचे शब्द ऊपर का विलोम होता है।

10. इनमें 'उत्कृष्ट' शब्द का विपरीतार्थक शब्द है- [BPSC School Teacher Exam, 2024 U.P.P.C.S. (Mains), 2007]

Correct Answer: (a) निकृष्ट
Solution:उत्कृष्ट का विलोम निकृष्ट होता है। अधम का विलोम उत्तम तथा नीच का विलोम ऊँच होता है। ऊपर का विलोम नीचे, प्रशंसक का विलोम निन्दक तथा प्रथम का विलोम अन्तिम होता है।