विलोम (Part-3)

Total Questions: 50

21. 'उपेक्षा' का विलोम है- [U.P. P.C.S. (Mains), 2015]

Correct Answer: (a) अपेक्षा
Solution:'उपेक्षा' शब्द का विलोम 'अपेक्षा' होता है। 'अवेक्षा' तथा 'अनवेक्षा' शब्द परस्पर विलोम हैं।

22. 'उन्मूलन' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2013, U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010, U.P.P.C.S. (Mains), 2003, UP. TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (d) रोपण
Solution:'उन्मूलन' शब्द का विलोम 'रोपण' (आरोपण) है, शेष विकल्प इस सन्दर्भ में उचित नहीं हैं। 'निमीलन' शब्द का विलोम 'उन्मीलन' है। 'निमीलन' शब्द के ही समानार्थी शब्द 'आमीलन' एवं 'सम्मीलन' भी हैं।

23. 'उपचय' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (a) अपचय
Solution:'उपचय' शब्द का विलोम 'अपचय' होता है। 'अवनत', उन्नत का तथा 'रोपण', उन्मूलन का शब्द विलोम है। 'अनुर्वर', उर्वर का शब्द विलोम है।

24. 'उन्मीलन' का विलोम शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010, U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013, V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) निमीलन
Solution:'उन्मीलन' का विलोम निमीलन होता है। 'सुमेलन' का विलोम असुमेलन होता है।

25. 'उ‌द्घाटन' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2013]

Correct Answer: (c) समापन
Solution:'उद्घाटन' शब्द का विलोम समापन होता है। 'प्रसारण' शब्द का विलोम संकुचन होता है। 'गुप्त' शब्द का विलोम प्रकट होता है। 'समर्पित' शब्द का विलोम असमर्पित होता है।

26. 'उदात्त' का विलोमार्थी शब्द है- [U.P. S.D.I., 2006]

Correct Answer: (c) अनुदात्त
Solution:'उदात्त' शब्द का विलोम 'अनुदात्त' है। 'उद्धत', 'दानशील', 'क्षमावान्' भिन्न-भिन्न शब्द हैं।

27. निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा शब्द 'उदार' का विलोम है? [U.P. S.D.I., 2006]

Correct Answer: (d) अनुदार
Solution:'उदार' शब्द का विलोम 'अनुदार' है, जबकि 'कठोर', कोमल का शब्द विलोम है। 'निर्भय' सभय का शब्द विलोम है।

28. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

'उषा'

 

Correct Answer: (a) सन्ध्या
Solution:'उषा' भोर या प्रभात के समय को कहते हैं, अर्थात् सूर्य के उदित होने से पहले का समय। इसका विलोम शब्द सन्ध्या होता है। बोलचाल तथा लेखन में उषा को ऊषा बोला जाता है या लिखा जाता है, जो अशुद्ध है। रात का विलोम दिन तथा रात्रि का विलोम दिवस होता है।

29. उपयुक्त विलोम शब्द चुनिए- 'उत्कर्ष' [M.P. Professional Exam. 11.12.2017. U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013. U.P.P.C.S. (Mains), 1998, 2006, 2012. UP. TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (a) अपकर्ष
Solution:'उत्कर्ष' शब्द का विलोम 'अपकर्ष' होता है। उपकार' का विलोम अपकार, आश्रित का विलोम 'अनाश्रित' तथा 'प्रस्तावना' का विलोम 'निष्कर्ष' होता है। उद्धत का विलोम 'विनीत/विनत' होता है।

30. 'उन्मुख' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2010]

Correct Answer: (c) विमुख
Solution:'उन्मुख' शब्द का विलोम 'विमुख' है। अन्य विकल्प इस सन्दर्भमें सही नहीं हैं।