विलोम (Part-3)Total Questions: 5031. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प 'उम्मीद' का विलोम शब्द है? [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) आशा(b) अवनति(c) असन्तोष(d) मायूसीCorrect Answer: (d) मायूसीSolution:'उम्मीद' शब्द का विलोम शब्द 'मायूसी' अथवा 'नाउम्मीद' होता है। उन्नति, सन्तोष एवं निराशा का शब्द विलोम क्रमशः अवनति, असन्तोष तथा आशा होता है।32. 'उपचार' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2010](a) उपकार(b) अनुपकार(c) अनुपचार(d) सदाचारCorrect Answer: (c) अनुपचारSolution:'उपचार' शब्द का सही विलोम 'अनुपचार' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।33. 'उपादेय' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009](a) उपदेय(b) अनुपादेय(c) उत्पादेय(d) पादेयCorrect Answer: (b) अनुपादेयSolution:'उपादेय' शब्द का विलोम 'अनुपादेय' होता है। शेष विकल्प ग्राह्य नहीं हैं, क्योंकि वे उचित उत्तर प्रस्तुत नहीं करते हैं।34. 'उपकार' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2013 U.P.A.P.O. (Mains), 1997, 2006](a) विकार(b) अनुपकार(c) अपकार(d) तिरस्कारCorrect Answer: (c) अपकारSolution:'उपकार' शब्द का विलोम 'अपकार' होता है, जबकि 'तिरस्कार' शब्द का विलोम 'सत्कार' तथा 'विकार' शब्द का विलोम 'अविकार' होगा। 'अनुपकार', 'अपकार' शब्द का समानार्थी है।35. निम्नलिखित में से 'उर्वर' का विलोम नहीं है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003](a) ऊसर(b) अनुर्वर(c) उत्पादन(d) बंजरCorrect Answer: (c) उत्पादनSolution:'उर्वर' शब्द के विलोम 'ऊसर', 'अनुर्वर' तथा 'बंजर' हैं, जबकि उत्पादन इस सन्दर्भ में सही नहीं है।36. 'उदयाचल' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006, 2014](a) अस्ताचल(b) सूर्यास्त(c) उदयास्त(d) गोधूलि बेलाCorrect Answer: (a) अस्ताचलSolution:'उदयाचल' शब्द का विलोम 'अस्ताचल' है, जबकि शेष विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।37. 'उत्तरायण' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006 U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2017](a) पौरायण(b) पुरातन(c) दक्षिणायन(d) नारायणCorrect Answer: (c) दक्षिणायनSolution:'उत्तरायण' शब्द का विलोम 'दक्षिणायन' है, जबकि 'पुरातन', नूतन का शब्द विलोम है। शेष विकल्प इससे साम्य नहीं रखते हैं।38. 'उत्थान' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1997, 1998 U.P.A.P.O. (Mains), 2002](a) पाताल(b) पतन(c) उन्नति(d) निम्नCorrect Answer: (b) पतनSolution:'उत्थान' शब्द का विलोम 'पतन' है। 'पाताल', आकाश का शब्द विलोम है, जबकि 'उन्नति', अवनति का तथा 'निम्न', उच्च का शब्द विलोम है।39. 'उपमेय' का सर्वथा उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016 U.P.P.C.S. (Mains), 1997](a) अनुपमेय(b) अतुलनीय(c) अनुपम(d) अनुपमितCorrect Answer: (a) अनुपमेयSolution:'उपमेय' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'अनुपमेय' है। 'अतुलनीय' का विपरीतार्थक शब्द 'तुलनीय' तथा 'अनुपमित', उपमित का विपरीतार्थक शब्द है।40. 'उत्तम' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2002](a) अधम(b) सम्मत(c) सर्वोत्तम(d) विस्मृतCorrect Answer: (a) अधमSolution:'उत्तम' शब्द का विलोम 'अधम' होता है। इसका एक अन्य विलोम शब्द 'अनुत्तम' भी हो सकता है। अन्य विकल्प इस सन्दर्भ में ग्राह्य नहीं हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »