विलोम (Part-3)

Total Questions: 50

41. 'उपमान' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1998]

Correct Answer: (d) उपमेय
Solution:'उपमान' शब्द का विलोम 'उपमेय' है। शेष विकल्प उचित प्रतीत नहीं होते हैं। 'अपमान' शब्द का सम्मान तथा 'समान' शब्द का विलोम 'असमान' होता है।

42. 'उच्छिष्ट' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है- [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) अनुच्छिष्ट
Solution:'उच्छिष्ट' शब्द का अर्थ जूठा / जूठन होता है। अतः इसका विपरीतार्थक शब्द 'अनुच्छिष्ट' होता है।

43. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है।

मैंने कल ही एक (उपन्यास) पढ़ी।

 

Correct Answer: (a) एकांकी
Solution:दिए गए वाक्य में कोष्ठकयुक्त शब्द उपन्यास का सही विलोम 'कहानी' हो सकता है, किन्तु इसे विकल्प में दिया ही नहीं गया है। वस्तुतः उपन्यास 'कहानी' का बृहत् रूप होता है। काव्य का विलोम गद्य तथा एकांकी का विलोम बहुअंकी या नाटक हो सकता है। जानकारी का विलोम अजानकारी हो सकता है।

नोटः अतः विकल्प के अनुसार, उपन्यास का विलोम एकांकी हो सकता है।

44. 'उत्तीर्ण' का विलोम है- [U.P.A.P.O. (Mains), 1994]

Correct Answer: (c) अनुत्तीर्ण
Solution:'उत्तीर्ण' शब्द का विलोम 'अनुत्तीर्ण' होता है। शेष विकल्प अन्य अर्थों को व्यक्त करते हैं।

45. निम्नलिखित में एक शब्द 'उपयोग' का विलोम है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (e) (b & d)
Solution:'उपयोग' शब्द का विलोम 'अनुपयोग' तथा निरुपयोग दोनों होता है। उ.प्र. लोक सेवा आयोग ने अपनी संशोधित उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) तथा (d) माना है। वस्तुतः 'उपयोग' शब्द का विलोम-अनुपयोग, दुरुपयोग, निरुपयोग तीनों होते हैं। 'उपयोगी' शब्द के विलोम अनुपयोगी तथा निरुपयोगी होते हैं।

46. विलोम शब्द लिखिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]

'एकता'

 

Correct Answer: (c) अनेकता
Solution:'एकता' का विलोम शब्द 'अनेकता' होता है, जबकि 'एकत्र' शब्द का विलोम 'विकीर्ण' होता है।

47. एकत्र' का विलोम है - [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) विकीर्ण
Solution:'एकत्र' तत्सम शब्द है, जो हिन्दी व्याकरण की दृष्टि से क्रियाविशेषण है। इसका शाब्दिक अर्थ है- इकट्ठा। अतः एकत्र का विलोम विकीर्ण होगा। विकीर्ण भी तत्सम शब्द है, जिसका अर्थ है- फैलाया हुआ/छितराया हुआ।

48. 'एकल' का विलोम शब्द है- [PET Exam- 2021]

Correct Answer: (d) बहुल
Solution:'एकल' का विलोम 'बहुल' होता है। 'अकेला दुकेला' का 'उपयुक्त अनुपयुक्त' का तथा 'पर्याप्त-अपर्याप्त' परस्पर विलोम शब्द-युग्म हैं।

49. 'एकाग्र' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2003]

Correct Answer: (a) चंचल
Solution:'एकाग्र' शब्द का विलोम 'चंचल' है। शेष विकल्प इस सन्दर्भमें उचित नहीं हैं।

50. कौन-सा शब्द 'ऐहिक' शब्द का विलोम है? [UPSSSC राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (c) पारलौकिक
Solution:'ऐहिक' शब्द का विलोम पारलौकिक होता है। 'भौतिक' शब्द का विलोम 'आध्यात्भिक' है।