विलोम (Part-4)

Total Questions: 50

1. 'ऐश्वर्य' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2003]

Correct Answer: (d) अनैश्वर्य
Solution:'ऐश्वर्य' शब्द का विलोम 'अनैश्वर्य' होता है। 'दैत्य', देव का शब्द विलोम है। 'ईश्वर', देव शब्द का पर्यायवाची है।

2. औरस' का विलोम है - [UPRO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) दत्तक
Solution:'औरस' का अर्थ है, अपनी धर्मपत्नी से उत्पन्न पुत्र अर्थात् वैध सन्तान। उर या हृदय से उत्पन्न होने वाले व्यक्ति को 'औरस' कहते हैं। इसी तरह वह कन्या जो धर्मपत्नी (विवाहिता) से उत्पन्न हुई हो, उसे 'औरसी' कहते हैं। औरस का विलोम दत्तक/जारज होता है। वस्तुतः किसी स्त्री की वह सन्तान, जो उसके जार या उपपति से उत्पन्न हुई हो। जारज सन्तान दो प्रकार की होती हैं- (1) कुण्डः जो सन्तान स्त्री के विवाहित पति के जीवनकाल में उसके उपपति से उत्पन्न हो। (2) मोलकः जो विवाहित पति के मर जाने पर उत्पन्न हो।

3. लम्बी योग साधना से उसका ओजस्वी चेहरा देखते ही बनता था। [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) कान्तिहीन
Solution:'ओजस्वी' शब्द का विलोम 'कान्तिहीन' होता है। इसका विलोम 'निस्तेज' भी होता है।

4. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए । [SSC.G.D. 2024]

आपको उनसे औपचारिकता से मिलना चाहिए था।

 

Correct Answer: (d) अनौपचारिकता
Solution:दिए गए वाक्य के रेखांकित शब्द 'औपचारिकता' का सही विलोम 'अनौपचारिकता' होता है। औद्योगिक का विलोम अनौद्योगिक, उद्योगी का विलोम अनुद्योगी, औचित्य का विलोम अनौचित्य तथा मर्यादा का विलोम अमर्यादा होता है।

5. 'ऋजुता' का सही विलोम है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2015]

Correct Answer: (b) वक्रता
Solution:'ऋजुता' शब्द का विलोम 'वक्रता' होता है।

6. 'ऋत' का विलोम क्या है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (a) अनृत
Solution:'ऋत' शब्द का विलोम 'अमृत' होता है। 'ऋत' शब्द का अर्थ 'सत्य' तथा 'अमृत' शब्द का अर्थ 'झूठ' होता है।

7. 'ऋणात्मक' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2013]

Correct Answer: (c) धनात्मक
Solution:'ऋणात्मक' शब्द का विलोम 'धनात्मक' होता है। 'सकारात्मक' तथा 'नकारात्मक' शब्द एक-दूसरे के विलोम हैं।

8. 'ऋजु' का विलोम है- [UP TET Exam (I-5) 2019, U.P. P.C.S. (Mains), 1999, 2005, आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012, U.P.R.O./A.R.O. (Mains), 2010, UPSSSC (JE) Exam, 2015, UPSSSC 16. आबकारी सिपाही परीक्षा, 2016 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) वक्र
Solution:'ऋजु' शब्द का विलोम 'वक्र' होता है। 'सरल' शब्द का विलोम कठिन/कुटिल होता है। 'सीधा' शब्द का विलोम 'उल्टा' होता है।

9. 'कथित' शब्द का विलोम है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (c) अकथित
Solution:'कथित' शब्द का विलोम 'अकथित' है, जबकि 'कथ्य' शब्द का विलोम 'अकथ्य' होता है। 'कथनीय' शब्द का विलोम 'अकथनीय' होता है।

10. दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए। [SSC.G.D. 2024]

नदी कलकल करती हुई बहती है।

 

Correct Answer: (d) शान्त
Solution:दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द 'कलकल' का विलोम 'शान्त' होता है। कलकल शब्द का प्रयोग प्रायः नदी या झरने से गिरते हुए जल की मधुर ध्वनि के सन्दर्भ में किया जाता है। सामान्य का विलोम असामान्य / विशेष होता है, ढीला का विलोम कसा हुआ तथा शिष्ट का विलोम अशिष्ट होता है।