विलोम (Part-4)Total Questions: 5031. दिए गए विकल्पों में से 'कृपण' का विरुद्धार्थी शब्द चुनिए। [UPSSSC-आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016 UPSI Exam, 13-दिसंबर, 2017 (प्रथम पाली)](a) तंगदिल(b) कंजूस(c) उदार(d) उधारCorrect Answer: (c) उदारSolution:'कृपण' का विरुद्धार्थी शब्द 'उदार' होता है। कृपण का वास्तविक विलोम 'दाता' होता है। 'उदार' शब्द अनुदार का विलोम होता है।32. 'खण्डन' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2002, 2011](a) निर्माण(b) समर्थन(c) मिलन(d) मण्डनCorrect Answer: (d) मण्डनSolution:'खण्डन' शब्द का विलोम 'मण्डन' होता है, जबकि 'विनाश' शब्द का विलोम 'निर्माण' होता है। 'विरोध' शब्द का विलोम 'समर्थन' है।33. 'गौण' का विलोम शब्द हैः [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)](a) गुड़(b) निर्गौण(c) निगुण(d) मुख्यCorrect Answer: (d) मुख्यSolution:'गौण' शब्द के विलोम शब्द 'मुख्य' और 'प्रधान' होते हैं।34. किस विकल्प में सही विलोम-युग्म नहीं है? [UPSSSC Forest guard - 2021](a) अमावस्या - पूर्णिमा(b) आचार - अनाचार(c) गुप्त - मुक्त(d) कुटिल - सरलCorrect Answer: (c) गुप्त - मुक्तSolution:दिए विकल्पों में विकल्प (c) सही विलोम युग्म नहीं है। गुप्त का विलोम मुक्त न होकर 'प्रकट' होता है। अमावस्या का विलोम पूर्णिमा, आचार का विलोम अनाचार तथा कुटिल का विलोम सरल है। कठिन का भी विलोम 'सरल' होता है।35. 'गम्य' का विलोम शब्द हैः [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)](a) ठण्डा(b) अगम्य(c) निर्गम्य(d) निर्गमCorrect Answer: (b) अगम्यSolution:'गम्य' शब्द का विलोम 'अगम्य' और 'ठण्डा' शब्द का विलोम 'गर्म' होता है। 'निर्गम' शब्द का विलोम 'आगम' होता है।36. दिए गए विकल्पों में से 'गति' का विरुद्धार्थी शब्द कौन-सा है? [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2018 (तृतीय पाली)](a) प्रगति(b) दुर्गति(c) मन्द(d) आयतनCorrect Answer: (c) मन्दSolution:'गति' शब्द के विलोम विराम, स्थिर, अवरोध या अगति होते हैं, परन्तु दिए गए विकल्पों में 'गति' शब्द का सबसे उपयुक्त विरुद्धार्थी शब्द37. 'गादा' शब्द का विलोम बताइए। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) पतला(b) सुख(c) गड्डा(d) ढीठCorrect Answer: (a) पतलाSolution:'गाढ़ा' शब्द का विलोम 'पतला' होता है, जबकि 'ढीठ' शब्द का अर्थ धृष्ट या निर्लज्ज होता है। 'ढीठ' शब्द का विलोम 'विनीत' होता है।38. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। हमारे गाँव का तालाब बहुत ही (गहरा) है। [SSC. G.D. 2024](a) अपार(b) छिछला(c) दुर्बोध(d) असीमCorrect Answer: (b) छिछलाSolution:दिए गए वाक्य के कोष्ठकयुक्त शब्द 'गहरा' का सही विलोम छिछला होगा। गहरा और छिछला दोनों शब्द विशेषण भी हैं। असीम का विलोम ससीम, दुर्बोध का विलोम सुबोध तथा अपार का विलोम पार होता है।39. 'गुप्त' का विलोम क्या है? [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018 PET-2022](a) मुक्त(b) भुक्त(c) प्रकट(d) लिप्तCorrect Answer: (c) प्रकटSolution:'गुप्त' शब्द का विलोम 'प्रकट' होता है। 'मुक्त' शब्द का विलोम 'बद्ध' तथा 'लिप्त' शब्द का विलोम 'निर्लिप्त' होता है।40. 'गुण' शब्द का विलोम है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Mains), 2010 K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) दोष(b) गुड़(c) गुणा(d) गृहस्थCorrect Answer: (a) दोषSolution:'गुण' शब्द का विलोम 'दोष' होता है। 'गुड़' शब्द खाद्य सामग्री होता है, जबकि 'गुणा' शब्द का विलोम 'भाग' तथा 'गृहस्थ' शब्द का विलोम 'सन्यासी' होता है।Submit Quiz« Previous12345Next »