विलोम (Part-4)Total Questions: 5041. 'गौरव' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014, U.P.N.T. 2006, उ.प्र.कांस्टेबल परीक्षा, 2006, U.P.R.O./A.R.O. (Pre) - 2021](b) लाघव(a) वैभव(c) पराभव(d) निर्मोकCorrect Answer: (b) लाघवSolution:'गौरव' का विपरीतार्थक शब्द 'लाघव' होता है। लाघव का अर्थ लघुता या लघु होने का भाव है।अन्य शब्दों के विपरीतार्थक शब्दवैभव - दारिद्रय, दैन्यपराभव - विभवविबुध - अविबुधनिर्मोक शब्द का अर्थ साँप का केंचुल या शरीर के ऊपर की खाल (त्वचा) होता है।42. 'गमन' का विलोम शब्द है- [U.P.N.T., 2006, U.P. S.D.I., 2006, TGT परीक्षा, 2009](a) निर्गम(b) गमनागमन(c) आगमन(d) प्रत्यागमनCorrect Answer: (c) आगमनSolution:'गमन' शब्द का विलोम 'आगमन' होता है। गमन शब्द के स्थान पर यदि 'प्रस्थान' शब्द भी आए, तब भी इसका विलोम आगमन ही होगा। प्रत्यागमन शब्द का अर्थ है-गृहागमन-गमनागमन अर्थात् आना-जाना दोनों।43. 'गमन' शब्द को विपरीतार्थक बनाने के लिए इनमें से किस उपसर्ग का प्रयोग शुद्ध है- [UPPCS (C-SAT) Exam - 2021](a) अनु(b) आ(c) उप(d) परिCorrect Answer: (b) आSolution:'गमन' शब्द में 'आ' उपसर्ग लगाने पर 'आगमन' शब्द बनता है, जो 'गमन' शब्द का विपरीतार्थक है। अनुगमन, परिगमन तथा उपगमन, गमन शब्द के सन्दर्भ में ही अर्थ देने वाले शब्द हैं।44. गगनचुम्बी का सर्वथा शुद्ध विलोम शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O (Mains), 2016](a) भूतल(b) धराशायी(c) भूमिसात्(d) तलस्पर्शीCorrect Answer: (d) तलस्पर्शीSolution:'गगनचुम्बी' का सर्वथा शुद्ध विलोम 'तलस्पर्शी' है। गगनचुम्बी का अर्थ है- गगन को चूमने वाला तथा तलस्पर्शी का अर्थ है- तल को स्पर्श करने वाला।45. 'ग्रस्त' का विपरीतार्थक शब्द है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2008. U.P.P.C.S. (Pre), 2014, U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2014](a) मुक्त(b) सुप्त(c) लुप्त(d) ग्राह्यCorrect Answer: (a) मुक्तSolution:'ग्रस्त' शब्द का विपरीतार्थक शब्द 'मुक्त' होता है। इसी प्रकार 'लुप्त' शब्द का विपरीतार्थक 'व्यक्त' तथा 'ग्राह्य' शब्द का विपरीतार्थक 'त्याज्य' होता है।46. 'ग्रामीण' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006, 2014](a) ग्रहण(b) त्याज्य(c) त्याग(d) ग्रहितCorrect Answer: (b) त्याज्यSolution:'ग्राह्य' शब्द का विलोम 'त्याज्य' होता है, जबकि 'ग्रहण', अर्पण का शब्द विलोम है। अन्य विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।47. 'गुरु' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2000, 2003, 2006](a) लघु(b) महान(c) दिगम्बर(d) ईश्वरCorrect Answer: (a) लघुSolution:'गुरु' शब्द का विलोम 'लघु' होता है। इसका विलोम 'शिष्य' भी हो सकता है। 'महान', तुच्छ शब्द का विलोम है। शेष विकल्प इस सन्दर्भ में सत्य नहीं हैं।48. 'ग्राह्य' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2006, 2014](a) ग्रहण(b) त्याज्य(c) त्याग(d) ग्रहितCorrect Answer: (b) त्याज्यSolution:'ग्राह्य' शब्द का विलोम 'त्याज्य' होता है, जबकि 'ग्रहण', अर्पण का शब्द विलोम है। अन्य विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।49. 'ग्रहण' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2008](a) समर्पण(b) अर्पण(c) संग्रहण(d) परिग्रहणCorrect Answer: (b) अर्पणSolution:'ग्रहण' शब्द का विलोम 'अर्पण' है, जबकि अन्य विकल्प भिन्न अर्थ प्रकट करते हैं।50. गणतन्त्र का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2016, U.P. A.P.O. (Mains), 2015 K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) परतन्त्र(b) स्वतन्त्र(c) जनतन्त्र(d) राजतन्त्रCorrect Answer: (d) राजतन्त्रSolution:'गणतन्त्र' शब्द का विलोम 'राजतन्त्र' होता है। 'परतन्त्र' तथा 'स्वतन्त्र' शब्द परस्पर विलोम हैं।Submit Quiz« Previous12345