विलोम (Part-5)Total Questions: 501. 'घृणा' शब्द का विलोम है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) प्रेम(b) नफरत(c) प्रताड़ना(d) हिंसाCorrect Answer: (a) प्रेमSolution:'घृणा' शब्द का विलोम 'प्रेम' होता है। 'हिंसा' शब्द का विलोम 'अहिंसा' होता है।2. 'घात' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2002, 2018](a) प्रतिघात(b) उपकार(c) कल्पना(d) संवादCorrect Answer: (a) प्रतिघातSolution:'घात' शब्द का विलोम 'प्रतिघात' होता है, जबकि 'उपकार' शब्द का विलोम 'अपकार' होता है। अन्य विकल्प इस सन्दर्भ में सही नहीं हैं।3. 'चिरन्तन' शब्द का विलोम निम्नलिखित में से कौन-सा होगा ? [U.P.R.O./A.R.O. (Spl) (Mains), 2010. U.P. P.C.S. (Pre), 2016. MPSI (SI) Exam, 26th Oct-2017 (9.00 AM ). UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2018](a) शाश्वत्(b) सनातन(c) अविच्छिन्न(d) नश्वरCorrect Answer: (d) नश्वरSolution:'चिरन्तन' और 'शाश्वत्' शब्द का विलोम 'नश्वर होता है। 'सनातन' शब्द का विलोम 'अधुनातन' तथा 'अविच्छिन्न' शब्द का विलोम 'विच्छिन्न' होगा।4. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। [SSC.G.D. 2024]मेरा मन बहुत ही (चंचल) सा है। (a) कठोर(b) कोमल(c) गर्व(d) एकाग्रCorrect Answer: (d) एकाग्रSolution:मेरा मन बहुत ही (चंचल) सा है। इस वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द चंचल का विलोम 'एकाग्र होता है। कठोर का विलोम कोमल, गर्व का विलोम लज्जा होता है।5. 'चुस्त' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2009](a) कसावट(b) ढीला(c) कड़ा(d) कठोरCorrect Answer: (b) ढीलाSolution:'चुस्त' शब्द का विलोम 'ढीला' है। इसका विलोम 'सुस्त' भी हो सकता है। 'कठोर', 'कोमल' का शब्द विलोम है, जबकि 'कड़ा', 'कठोर' का समानार्थी शब्द है।6. 'चेतन' का विलोम बताइये- [U.P.P.C.S. (Mains), 1996, 1998](a) निचेतन(b) निकेतन(c) अचेतन(d) सचेतनCorrect Answer: (c) अचेतनSolution:'चेतन' शब्द का विलोम 'अचेतन' होता है। इसका विलोम 'जड़' भी हो सकता है। 'निकेतन' घर का पर्यायवाची शब्द है, जबकि 'सचेतन' शब्द का अर्थ 'चेतना सहित' होता है।7. निम्न शब्द के विलोम के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस), परीक्षा, 2024]'चेतन' (a) तना(b) पत्ती(c) जड़(d) शाखाCorrect Answer: (c) जड़Solution:'चेतन' संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसके अर्थ आत्मा, जीव या प्राणी होते हैं। वस्तुतः जिसमें चेतना हो उसे चेतन कहा जाता है। इसका विलोम जड़ या अचेतन होता है।8. 'चोर' का विपरीतार्थक शब्द है- [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (02:00 PM)](a) चोरी छिपे(b) सीना जोरी(c) साह(d) साहूकारीCorrect Answer: (c) साहSolution:'चोर' का विपरीतार्थक शब्द 'साह' होता है। शेष विकल्प अमान्य हैं।9. 'चोर' का विलोम शब्द निम्नलिखित में से कौन-सा है? [M.P. Professional Exam.11.12.2017](a) साधू(b) अचोर(c) साधु(d) आचोरCorrect Answer: (c) साधुSolution:'चोर' का विलोम शब्द साधु होता है। 'ताप' का शीत, 'तिमिर' का प्रकाश, 'विशिष्ट' का साधारण, 'बाह्य' का आभ्यन्तर, 'प्रलय' का सृष्टि तथा 'नूतन' का विलोम पुरातन होता है।10. 'छिछला' शब्द का विलोम कौन-सा है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)](a) उजाड़ना(b) गहरा(c) तृप्ति(d) पीठCorrect Answer: (b) गहराSolution:'छिछला' शब्द का विलोम 'गहरा' होता है। 'तृषा' शब्द का विलोम 'तृप्ति' है।Submit Quiz12345Next »