विलोम (Part-5)Total Questions: 5011. 'छली' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2003](a) बली(b) निश्छल(c) धूर्त(d) चालाकCorrect Answer: (b) निश्छलSolution:'छली' शब्द का विलोम 'निश्छल' है। 'धूर्त' एवं 'चालाक' शब्द लगभग एक ही अर्थ को व्यक्त करते हैं। 'बली' शब्द का अर्थ 'बलवान' से है।12. 'जड़' का विलोम है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) जल(b) मूर्ख(c) विद्वान(d) चेतनCorrect Answer: (d) चेतनSolution:'जड़' शब्द का विलोम 'चेतन' होता है। 'जल' शब्द का विलोम 'थल' और 'मूर्ख' शब्द का विलोम 'विद्वान' होता है।13. 'जय' का विलोम है- [U.P. P. C. S. (Mains), 2019](a) विजय(b) पराजय(c) ख्याति(d) बुराईCorrect Answer: (b) पराजयSolution:'जय' का विलोम 'पराजय' होता है। 'बुराई', 'अच्छाई' का विलोम है। 'ख्याति' का विलोम कुख्याति होता है। 'विजय' का भी विलोम पराजय होता है।14. 'जाग्रत' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2014](a) निद्रा(b) सुस्त(c) सुप्त(d) सुषुप्तिCorrect Answer: (c) सुप्तSolution:'जाग्रत' शब्द का विलोम 'सुप्त' होता है। 'जागरण' शब्द का 'निद्रा' तथा 'जागृति' शब्द का विलोम 'सुषुप्ति' होता है।15. 'जोड़' का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2016, U.P.P.C.S. (Mains), 2010](a) गुणा(b) भाग(c) घटाव(d) बाकीCorrect Answer: (c) घटावSolution:'जोड़' शब्द का उपयुक्त विपरीतार्थक शब्द 'घटाव' होता है। 'जोड़' का विलोम 'बाकी' भी हो सकता है, जिसका अर्थ घटाव होता है।16. 'ज्येष्ठ' का विलोम है- [U.P.P.C.S. (Mains), 1989, 1997, 2000 UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016](a) अग्रज(b) अनुज(c) कनिष्ठ(d) अरिष्ठCorrect Answer: (c) कनिष्ठSolution:'ज्येष्ठ' शब्द का विलोम 'कनिष्ठ' होगा। 'अग्रज', अनुज शब्द का विलोम है। 'अरिष्ठ' इसके लिए उपयुक्त शब्द नहीं है।17. 'जारज' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Mains), 2009, U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2017](a) सजारज(b) औरस(c) प्रदत्त(d) दत्तकCorrect Answer: (b) औरसSolution:'जारज' शब्द का विलोम 'औरस' होता है। 'दत्तक', 'जारज' का पर्यायवाची शब्द है।18. दिए गए शब्द का विलोम चुनें। [SSC. G.D. (Exam) - 2021]'जातीय' (a) सजातीय(b) अजातीय(c) विजातीय(d) प्रजातीयCorrect Answer: (c) विजातीयSolution:'जातीय' शब्द का विलोम 'विजातीय' होता है। जातीय व विजातीय दोनों विशेषण शब्द हैं।19. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के विलोम शब्द का सही विकल्प है। "क्या वह दूसरों से जुड़ी ऐसी (जटिल) बात को समझने के काबिल है?" [SSC.G.D. 2024. उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली). UPSSSC. ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV). U.P. P.C.S. (Mains), 2013, U.P. R.O./ A.R.O. (Mains), 2014](a) कठिन(b) कुटिल(c) सरल(d) मुश्किलCorrect Answer: (c) सरलSolution:क्या वह दूसरों से जुड़ी ऐसी (जटिल) बात को समझने के काबिल है? इस वाक्य के कोष्ठक में दिए गए शब्द 'जटिल का सही विलोम 'सरल' है। मुश्किल, कठिन तथा जटिल प्रायः समानार्थी शब्द हैं।20. 'जागृति' का विलोम है- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2002](a) शयन(b) सुषुप्ति(c) जागरण(d) विश्रामCorrect Answer: (b) सुषुप्तिSolution:'जागृति' शब्द का विलोम 'सुषुप्ति' है। 'शयन' शब्द का विलोम 'जागरण' है, जबकि 'विश्राम', सावधान का विलोम शब्द है।Submit Quiz« Previous12345Next »